श्रद्धेय गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर, यशस्वी मुख्य मन्त्री जी उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ जी महाराज को जन्मदिन की अनन्त मंगलकामनायें। प्रभु श्री राम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप सदैव धर्म सेवा करते हुये अपने लक्ष्य को प्राप्त करें 🙏🏼
गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर, सनातन संस्कृति के संवाहक और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य संत श्री योगी आदित्यनाथ जी (@myogiadityanath) को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं! 💐
राजा भैया को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत,कोर्ट नेरघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को बड़ी राहत मिली है. राजा भैया खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले मे दाखिल दिल्ली पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है.भानवी सिंह ने घरेलू हिंसा (IPC 498 A) का मुकदमा दर्ज कराया गया था
न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने भानवी सिंह की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला अभी उच्च न्यायालय (High Court) में लंबित है।
न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा:
जमीयत उलेमा हिन्द के मौलाना अरशद मदनी ने HIGH COURT DELHI में याचिका दाखिल करके Udaipur-files movie रोक लगाने की मांग की 11 जुलाई को देश और दुनिया में 4000 सिनेमा घरों पर रिलीज हो रहीं हैं Udaipur-files दर्जी कन्हैयालाल की हत्या , Gyanvapi विवाद और नूपुर शर्मा विवाद पर आधारित है
खुशी फाउंडेशन और दिशा एजुकेशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में "सेवा शिखर सम्मान 2025" में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मां पीतांबरा आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
कह रहीम कैसे निभै, केर बेर को संग…
ये सर्वविदित है कि बिल संसद में पास होने के बाद धरा का कानून बन जाता है।आज वक़्फ़ के समर्थन और विरोध में देश के सारे राजनैतिक दल और विचारधाराएं दो धड़े में बटी हुई हैं, पक्ष हो या विपक्ष इतना तो सभी मानेंगे कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिन पिता पुत्र कि निर्मम हत्या की गयी, जिनके घर, दुकानें जलायी गयीं, लूटी गयीं, इतना ही नहीं जिन असंख्य हिन्दुओं को औरतों, बच्चों की जान और अस्मिता बचाने के लिए अपना घर, गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा उनका वक़्फ़ संशोधन बिल से कोई लेना देना नहीं है, बिल के पास होने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, उनको तो ये भी पता नहीं होगा कि ये वक़्फ़ क्या बला है।
आख़िर उनका दोष क्या था? मस्जिद के सामने ‘डीजे’ भी तो नहीं बजा रहे थे! वक्फ़ एक्ट का बहाना लेकर ‘अल्पसंख्यकों’ ने अकारण बिना उकसाये जो सुनियोजित हिंसक हमला किया है, आये दिन ऐसे हमले झेलना अब हिन्दुओं की नियति बन चुकी है। आख़िर हिन्दू कब तक और कहां तक भागेगा? बांग्लादेश से तो ये सोचकर भागे थे कि भारत में सुरक्षित रहेंगे, अब यहां से भागकर कहां जायेंगे?
संसद से लेकर सड़कों तक आये दिन संविधान लहराने वालों को भी याद रखना चाहिए कि संविधान शिल्पी बाबा साहब के संविधान में वक़्फ़ नाम का शब्द कभी था ही नहीं, न ही उनकी परिकल्पना में इसका कोई औचित्य था। हत्या, लूटपाट और बर्बरता ‘काफ़िरों’ के साथ हो रही है, मारने के पहले किसी की जाति नहीं पूछी जा रही है। सबसे बड़ी विडंबना तो ये है कि पिछड़ों और दलितों के तथाकथित स्वयंभू नेताओं की इसपर मुंह खोलने की हिम्मत तक नहीं है।
बिल तो बस बहाना है, मक़्सद ‘काफ़िरों’ को मिटाना है।
धर्मो रक्षति रक्षितः
हम सभी का ये मानना है कि घर की बात घर में ही रहती तो अच्छा होता, लेकिन घर की बात को बाहर लाया कौन? घर की बात को मसालेदार गॉसिप बनाकर लोगों के बीच परोसने वाली भानवी सिंह का असली चेहरा आप लोगों के सामने लाना आवश्यक है, और ये सिलसिला जारी रहेगा।
भइया तो इस विषय पर कुछ कहते नहीं हैं, लेकिन ये अवश्य कहूंगा कि जिस तरह से भानवी सिंह विष वमन कर राजा भइया की छवि धूमिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाये हैं कोई भी पत्नी अपने पति के लिए कभी भी ऐसा न कहेगी न लिखेगी, उनके इसी व्यवहार के कारण भइया 10 वर्षों से अधिक से उनसे अलग ही रह रहे हैं।
1995 में भइया से विवाह होने के बाद भानवी सिंह को भदरी से चल- अचल अकूत संपत्ति दी गयी, जिसमें प्रतापगढ़ में खेत, बाग, दिल्ली में शानदार बंगला, उत्तराखंड में विशाल सेब के बाग और ज़मीन, साथ ही वे दो व्यापारिक संस्थान की मालकिन बनीं, आभूषणों, गहनों की तो कोई गिनती ही नहीं है।
उन्हें इतनी संपत्ति मिली की उनकी संपदा राजा भइया से अधिक हो गयी। कई वर्षों से वे राजा भइया से अधिक आयकर रिटर्न भरती हैं। इतने से भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने अदालत से राजा भइया के जैसी जीवनशैली जीने के लिए और अपने साज श्रृंगार के लिए महंगे विदेशी ब्रांड खरीदने के लिए राजा भइया से ‘10 लाख’ प्रति माहकी मांग करी।
कुछ ही दिनों में उन्हें लगा कि ये रकम उनके शौक पूरा करने के लिए बहुत कम हैं और उन्होंने अपनी मांग बढ़ा कर ‘100 करोड़’ रुपये और साथ में ही ‘25 लाख’ रुपये प्रति माह भइया से अदालत के माध्यम से मांगे। मैंने जो उपरोक्त बातें कहीं हैं, सभी प्रमाणित हैं, इसके अभिलेख न्यायालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। ये मांग सही है या ग़लत ये निर्णय मैं आप लोगों के विवेक पर छोड़ता हूं।
कमला हारिस, ट्रम्प जीतेस 🌟
विश्वशान्ति के लिये बहुत ही सकारात्मक घटना। भारत और भारतियों के लिये शुभ और सुखद समाचार। Greetings and best wishes from India Mr President @realDonaldTrump 🙏🏼
वर्षों से अमानवीय व अकल्पनीय यातनायें झेलते हुये भी सनातन धर्म पर अडिग रहने वाले पाकिस्तानी धर्मवीर हिन्दू शरणार्थी शिविर जोधपुर गये थे आज। नारकीय स्थिति में हैं, ना सर पे छत ना भरपेट भोजन ना वस्त्र, ना शिक्षा ना चिकित्सा की कोई व्यवस्था।वहाँ के सभी हिन्दू अपने परिवार, धर्म और अस्मिता की रक्षा के लिये भारत में शरण चाहते हैं। वीज़ा मिलने की प्रतीक्षा है, भारत सरकार उन्हें वीज़ा और नागरिकता देने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाये ये हर सनातनी की इच्छा है और आपसे यही आशा भी है। वहाँ अत्याचार चरम पे है, समय कम है
#Bangladesh की स्थिति से मन बहुत उद्विग्न है, छात्र आन्दोलन के नाम पर आतंकवाद, आगजनी, हत्या, बलात्कार, लूटपाट क्यूँ? तख़्तापलट तो हो गया अब हिंसा किस लिये? हिन्दुओं की हत्यायें हो रही हैं, मन्दिर जलाये जा रहे हैं।अन्तरिम सरकार और बाँग्लादेशी सेना अविलम्ब प्रभावी क़दम उठाये। भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करे और हाँ, विश्व में 57 मुस्लिम देश हैं शेख़ हसीना ने वहाँ ना तो शरण माँगी ना किसी देश ने शरण दी, ऐसा क्यूँ? सोचियेगा अवश्य…