अगर आप लोग एक साथ नही आ सकते तो फिर भूल जाइये सरकारी नौकर का ख्वाब देखना तो फिर जैसा system चल रहा है फिर चलने दीजिए और हाथ पर हाथ रख पर बैठ जाइये कल SSC_GD_SCAM ट्रेंड नही कर सका.. हमे इसे ट्रेंड करवाना है..
#SSC_GD_SCAM@NaveenSirRWA@rojgarwithankit
25 मई को SSC-GD एग्जाम के दूसरे और तीसरे शिफ्ट का पेपर कैंसिल कर दिया गया बिना कोई ठोस वजह बताए, कुछ एक सेंट्ररो पर यह कहा गया कि हमारी क्षमता जितनी है उससे ज्यादा छात्र एग्जाम देने आ गए इस वजह से हम पेपर कैंसिल कर रहे हैं,
इसके बाद आयोग एक नोटिस जारी करके कहता है कि हम 29 मई को कुछ छात्रों का रि-एग्जाम करायेंगे, इससे पहले खबर आ रही थी कि SSC-GD का पेपर छह-छह लाख, 13-13 लाख में आउट कराए जा रहे हैं, नोएडा-रांची में नकल माफिया को पकड़ा जाता है, SSC के इस अव्यवस्था और लापरवाही के खिलाफ 27 मई से 30 मई तक रोज़ सुबह 11 बजे से ट्विटर पर इस हैशटैग #SSC_GD_SCAM के साथ आप सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर लगातार चार दिनों तक ट्वीट करना है ताकि आपकी आवाज इस अंधी हो चुकी SSC, Dopt, शिक्षा मंत्रालय और सरकार तक पहुंचे जिन्हें युवाओं का दर्द नहीं दिखाई देता क्योंकि कुछ छात्रों का री-एग्जाम कराने से कुछ भी नहीं होगा इस पूरी लापरवाही और अव्यवस्था का निष्पक्ष जांच होनी चाहिएं ।
SSC GD 2026
📢 27 मई से 30 मई तक रोज़ सुबह 11 बजे
सभी अभ्यर्थी एकजुट होकर Twitter/X पर आवाज बने
हमारी मांग सिर्फ निष्पक्षता, पारदर्शिता और न्याय की है।
SSC को जवाब देना होगा
#SSC_GD_SCAM@DoPTGoI@PMOIndia
ये लड़ाई किसी एक छात्र की नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य की है। आज डिजिटल स्ट्राइक का दिन है।
एक साथ आओ, एक आवाज़ में सिस्टम तक अपनी बात पहुँचाओ। दिखा दो कि छात्रों की एकता में कितनी ताकत होती है! हम रुकने वाले नहीं हैं।
#SSC_GD_JUSTICE#SSC_GD_SCAM
ये लड़ाई किसी एक छात्र की नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य की है। आज डिजिटल स्ट्राइक का दिन है।
एक साथ आओ, एक आवाज़ में सिस्टम तक अपनी बात पहुँचाओ। दिखा दो कि छात्रों की एकता में कितनी ताकत होती है! हम रुकने वाले नहीं हैं।
#SSC_GD_JUSTICE#SSC_GD_SCAM
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के सभी अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से अपने परिणाम की प्रतीक्षा में हैं। 16 दिसंबर से शुरू होकर 22–23 जनवरी तक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, लेकिन अब तक परिणाम घोषित न होना चिंता का विषय बना हुआ है।
परिणाम में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों के मन में परीक्षा की पारदर्शिता और सुचिता को लेकर विभिन्न प्रकार के संदेह उत्पन्न हो रहे हैं। यह स्थिति उनके आत्मविश्वास को प्रभावित कर रही है।
रिजल्ट के इंतजार में अभ्यर्थी अन्य परीक्षाओं की तैयारी भी सही ढंग से नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि उनका चयन इस परीक्षा में होगा या नहीं। इस अनिश्चितता के कारण वे मानसिक दबाव और हतोत्साह का सामना कर रहे हैं।
SSC से निवेदन है कि इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द से जल्द घोषित किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे अपने भविष्य की दिशा स्पष्ट कर सकें।
छात्रों के धैर्य की भी एक सीमा होती है।
#Declare_DelhiPolice_Result
@SSC_GoI@HMOIndia@DoPTGoI
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम अब तक जारी न होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। परीक्षा संपन्न हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग की चुप्पी अभ्यर्थियों के मन में अविश्वास पैदा कर रही है।
क्या कारण है कि इतना महत्वपूर्ण परिणाम रोका जा रहा है???
इस देरी ने लाखों युवाओं को असमंजस में डाल रखा हैं वे आगे की योजना भी नहीं बना पा रहे हैं, न अन्य परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। यह केवल देरी नहीं, बल्कि उनके समय और मेहनत के साथ अन्याय हैं
SSC जवाब दें...
#Declare_DelhiPolice_Result
@SSC_GoI@HMOIndia@DoPTGoI