व्यावसायिक शिक्षकों का स्थाई जॉब पॉलिसी को लेकर शिक्षा संकुल जयपुर में लगातार दूसरे दिन धरना एवम भूख हड़ताल जारी हैं आज शिक्षा मंत्री @madandilawar से मुलाकात हुई लेकिन उनकी व्यावसायिक शिक्षकों की तरफ बेरुखी साफ दिखाई दी।@aajtak@BhajanlalBjp@narendramodi अगला नंबर इनका ही है।
🎗️ रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎗️
राखी सिर्फ धागा नहीं, विश्वास और जिम्मेदारी का वचन है।
व्यावसायिक प्रशिक्षक भी वर्षों से शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन बदले में आज भी अस्थिर रोजगार, लंबित मानदेय और स्थायी नीति का इंतजार है।
विभाग से बस इतना सवाल—राखी का बंधन निभाना आता है, तो प्रशिक्षकों से किया वादा निभाना कब आएगा?
— व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति, राजस्थान
#रक्षाबंधन #व्यावसायिकप्रशिक्षक #स्थायी_जॉब_पॉलिसी #Rajasthan
जागो राजस्थान सरकार
#स्थाई_जॉब_पालिसी_लागू_करो
#CSR_2022
@rajeduofficial@RajCMO@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar
आपसे ज़्यादा नाकारा, नाकाबिल और भ्रष्ट शिक्षा मंत्री पूरे देश ने नहीं देखा।
आपमें दम नहीं है कि दो मिनट शिक्षा के मुद्दे पर बात कर ले। आपको सिर्फ गुंडागर्दी और हिंसा फैलाना आता है।
हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ता। आप चाहते है कि पूरे प्रदेश के बच्चे आपकी तरह अनपढ़ और गुंडे बने।
आपका टाइम खत्म हो चुका है। जितनी गुंडागर्दी करनी है कर लीजिए।
सांसद राजकुमार रोत @roat_mla से मिले व्यावसायिक शिक्षक, समस्याओं के समाधान की मांग
व्यावसायिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर व्यावसायिक शिक्षकों ने लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद माननीय राजकुमार रोत से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
शिक्षकों ने सांसद को बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक विद्यार्थियों को कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी सेवाएं आज भी ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था के माध्यम से संचालित हो रही हैं। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों का अनुभव होने के बाद भी उन्हें स्थायी रोजगार सुरक्षा नहीं मिल पाई है।
5 से 14 माह तक वेतन बकाया होने का मुद्दा उठाया
मुलाकात के दौरान शिक्षकों ने सबसे गंभीर समस्या वेतन भुगतान में देरी की रखी। शिक्षकों के अनुसार कई व्यावसायिक शिक्षकों को 5 से 14 माह तक का वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से कौशल शिक्षा देने के बावजूद स्वयं शिक्षक आर्थिक असुरक्षा में जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार एवं विभाग से बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की।
ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी जॉब पॉलिसी की मांग
व्यावसायिक शिक्षकों ने सांसद के सामने ठेका प्रथा समाप्त करने, स्थायी जॉब पॉलिसी लागू करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, सामाजिक सुरक्षा तथा रोजगार की स्थिरता सहित विभिन्न मांगें रखीं।
मुख्य मांगें: बकाया वेतन का तत्काल भुगतान, ठेका प्रथा समाप्त करना, स्थायी जॉब पॉलिसी लागू करना, समान कार्य के लिए समान वेतन और व्यावसायिक शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार की गारंटी देना। @pantlp@sharatjpr@educationnagari
#व्यावसायिक_शिक्षकों_को_न्याय_दो
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
#SaveVT
इन्हीं कारणों से Gen Z को आंदोलन करना पड़ रहा हैं कोई भी योजना हो मॉनिटरिंग नहीं होती है केवल खानापूर्ति होती हैं करोडों रूपए की योजनाओं को केवल एक डकार में छू मंत्र.....
*व्यावसायिक शिक्षक न्यूज़* |
बड़ी कानूनी खबर
12 वर्षों से प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों के हित में हाईकोर्ट से महत्वपूर्ण आदेश।
⚖️ 2502 VT को टेंडर के माध्यम से लेने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई।
व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने उदयपुर जिला कलेक्टर एवं एडीपीसी को सौंपा ज्ञापन, बकाया मानदेय एवं 'हरियाणा मॉडल' लागू करने की मांग
उदयपुर। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लंबे समय से बकाया वेतन/मानदेय भुगतान, राजकीय आदेशों की अवहेलना तथा राजस्थान में 'हरियाणा मॉडल' लागू करवाने को लेकर 'व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति' द्वारा आज जिला कलेक्टर उदयपुर एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (ADPC), समग्र शिक्षा, उदयपुर को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से समिति प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षकों के बकाया देयकों के निस्तारण हेतु पूर्व में स्पष्ट एवं लिखित आदेश जारी किए गए थे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा 6 अगस्त 2026 को संबंधित व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं (VTPs) को 02 दिवस के भीतर बकाया भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
संघर्ष समिति ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्पष्ट लिखित आदेशों के बावजूद आज दिनांक तक VTP कंपनियों द्वारा मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। लगातार उपेक्षा के कारण व्यावसायिक प्रशिक्षक गंभीर आर्थिक संकट, मानसिक तनाव एवं सामाजिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से रखी गईं प्रमुख मांगें:*ल
1. हरियाणा मॉडल लागू किया जाए: व्यावसायिक प्रशिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने एवं कंपनी (VTP) व्यवस्था के शोषण से मुक्ति दिलाने हेतु राजस्थान में भी 'हरियाणा मॉडल' (समान कार्य-समान वेतन एवं जॉब सिक्योरिटी) लागू किया जाए।
2. तत्काल मानदेय भुगतान: बकाया मानदेय एवं देयकों का समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण किया जाए।
3. जवाबदेही तय हो: विभागीय आदेशों की अवहेलना करने वाली VTP कंपनियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
4. आदेशों की अनुपालना: सरकारी आदेशों की धरातल पर तत्काल अनुपालना सुनिश्चित कराई जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री शैलेंद्र कुमार, अनिल, पुष्पेंद्र पाराशर, सहित बड़ी संख्या में महिला प्रशिक्षक एवं सैकड़ों व्यावसायिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
व्यावसायिक प्रशिक्षक संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन एवं विभाग द्वारा शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन राज्य स्तर पर लोकतांत्रिक एवं वैधानिक आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।
जागो राजस्थान सरकार
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
@rajeduofficial@RajCMO@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar
इस नोटिस में विभाग ने स्वयं VTPs के मानदेय की लंबित अवधि का उल्लेख किया है और 7 दिन में मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जवाब/प्रस्ताव मांगा है। इसके बावजूद यदि इन्हीं एजेंसियों को फिर से कार्यादेश देने की तैयारी है, तो इस पर तीखा सवाल उठाया जा सकता है:
विभाग से सीधा सवाल❗
जब विभाग के अपने रिकॉर्ड में 14 VTPs के मानदेय की लंबित अवधि सामने आ चुकी है, कई महीनों का भुगतान अटका हुआ है और विभाग स्वयं 7 दिवस में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है, तो फिर इन्हीं VTPs को पुनः कार्यादेश देने की तैयारी क्यों?
पहले पुराने बकाया का भुगतान सुनिश्चित हो, प्रशिक्षकों के हितों की रक्षा हो और VTPs की जवाबदेही तय हो—उसके बाद ही नए कार्यादेश की बात होनी चाहिए।
एक तरफ कारण बताओ नोटिस, दूसरी तरफ कार्यादेश की तैयारी—यह दोहरा रवैया आखिर क्यों?
जागो राजस्थान सरकार
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
@rajeduofficial@RajCMO@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar
CMO Rajasthan और सरकार से अपील है कि व्यावसायिक प्रशिक्षक की मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। 2022 Rule लागू करो। उदयपुर
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial @CMOfficeRajasthan @AashutoshRanka @AbhijitDeepke
#ShameonBJPRajasthan
व्यावसायिक शिक्षक न्यूज
12 वर्षों से प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों के हित में आया कोर्ट से आदेश
2502 वीटी को टेंडर से लेने की प्रक्रिया पर हाई की कोर्ट ने लगाई रोक
याचिकाकर्ताओं को स्थाई पॉलिसी संविदा नियम 2022 के तहत नियुक्ति देने का दिया आदेश
व्यावसायिक शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, e-BID और वर्क ऑर्डर पर भी लगा स्टे
जयपुर। राजस्थान में व्यावसायिक प्रशिक्षकों (VTs) की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद में व्यावसायिक शिक्षकों को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पवन गर्ग एवं अन्य बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने 17 अगस्त 2026 को महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश जारी करते हुए VTPs के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित नई प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।
माननीय न्यायमूर्ति अनूप कुमार सिंघी की अदालत में पेश मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से तर्क दिया गया कि पहले से योग्य एवं कार्यरत व्यावसायिक शिक्षकों को दरकिनार कर VTPs के माध्यम से नए व्यावसायिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति करना मनमाना है। याचिकाकर्ताओं ने न्यायालय के पूर्व आदेश S.B. Civil Writ Petition No.12054/2025, गोविंद राम यादव एवं अन्य बनाम राजस्थान राज्य एवं अन्य का भी हवाला दिया, जिसमें व्यावसायिक शिक्षकों को सीधे संविदा आधार पर नियुक्त करने तथा VTPs के माध्यम से नियुक्ति नहीं करने संबंधी निर्देशों का उल्लेख किया गया।
याचिका में 19 जून 2026 को जारी e-BID (NIB:06/2026-27) तथा 1 जुलाई 2026 के Corrigendum को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान यह भी न्यायालय के संज्ञान में लाया गया कि उक्त प्रक्रिया के आधार पर 14 अगस्त 2026 को Work Order जारी किया जा चुका है।
e-BID और Work Order की कार्यवाही पर रोक
मामले के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अंतरिम आदेश में 19.06.2026 के e-BID, 01.07.2026 के Corrigendum तथा 14.08.2026 के Work Order के प्रभाव एवं संचालन पर रोक लगाई गई है।
न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि e-BID के तहत VTPs के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित आगे की कार्यवाही फिलहाल स्थगित रहेगी।
हजारों व्यावसायिक शिक्षकों में उम्मीद
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है। लंबे समय से कार्यरत व्यावसायिक शिक्षक नई भर्ती प्रक्रिया के बजाय योग्य एवं अनुभवी VTs को रोजगार में प्राथमिकता देने, सीधे संविदा आधार पर नियुक्ति तथा रोजगार सुरक्षा की मांग उठा रहे हैं।
व्यावसायिक शिक्षकों का कहना है कि न्यायालय के इस अंतरिम आदेश से वर्तमान विवाद में महत्वपूर्ण कानूनी पहलू सामने आया है। अब मामले की आगामी सुनवाई में सरकार एवं संबंधित विभाग को अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा।
फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार VTPs के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित नई प्रक्रिया पर रोक प्रभावी है।
जागो राजस्थान सरकार
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
@rajeduofficial@RajCMO@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar
🚨 व्यावसायिक शिक्षक न्यूज़ | बड़ी कानूनी खबर
12 वर्षों से प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से कार्यरत वोकेशनल शिक्षकों के हित में हाईकोर्ट से महत्वपूर्ण आदेश।
⚖️ 2502 VT को टेंडर के माध्यम से लेने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई।
#वीटी_एकता_✊
#संविदा_नियम_2022#स्थाई_पॉलिसी
आज उदयपुर जिले के व्यावसायिक शिक्षको द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया कलेक्टर महोदय ने हमारी समस्या को बड़ी ही शालीनता से सुना और आगे की पप्रक्रिया के लिए आश्वासन दिया आज की वार्तालाप सफलता पूर्वक रही
मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं सामाजिक भी है।मैं तीसरी क्लास में गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ता था। वहाँ पहली बार पक्की छत वाला स्कूल बनाया जा रहा था।स्कूल ऐसा बन रहा था कि एक पत्थर मारते हीं प्लास्टर गिर जा रहा था। फ़र्श भी हाथ से हीं उखड़ा ले रहे थे।ठेकेदार जब भी गांव आता हमारे दरवाज़े पर ही रूकता था और उसकी ख़ूब आव भगत होती थी। मुझसे रहा नहीं गया ।मैंने एक दिन अकेले पाकर उससे कहा कि तू चोर है बहुत ख़राब स्कूल बना रहा है। उसने मेरे पिता जी से शिकायत कर दी कि मास्टर साहब आपका लड़का बहुत बदमाश है इसने मुझे गाली दी है। पिता जी उस दिन बहुत पीटे थे। इतना मारे थे कि सभी भाई आजतक चिढ़ाते हैं ठेकेदार ने तुम्हें पिटवाया था।
जब झालावाड़ में स्कूल गिरने से बच्चों की मौत हुई और पता चला कि सरपंच हीं ठेकेदार के साथ मिलकर स्कूल बनवाया था तो पिता जी को गांव में फोन लगाकर 1983 की उस घटना पर 43 साल पूछा कि आपने ठेकेदार के कहने पर मुझे क्यों पीटा था। आप खुद एक टीचर थे। सीपीआई के नेता थे फिर भी इतना घटिया स्कूल क्यों बनने दिया। पिता जी कहा उस स्कूल को देखकर मुझे भी बहुत शर्म आती थी मगर ठेकेदार गांव का रिश्तेदार था।क्या करते सबकुछ देखकर चुपचाप रहना पड़ा ।
स्कूल इतना घटिया बना था कि कुछ साल बाद गिर गया मगर पूरा गांव जिनके बच्चे स्कूल पढ़ते थे वो ख़ामोश रहे क्योंकि ठेकेदार रिश्तेदार था और अपनी जाति का था।
गाँव के लोग चाहे तो कोई ठेकेदार, सरपंच और अधिकारी घटिया स्कूल नहीं बना सकते हैं लेकिन हम भ्रष्टाचार को भी अलग अलग चश्में से देखते है। अपना हिस्सा, अपना फ़ायदा, अपनी जाति, अपना धर्म, अपना क्षेत्र, अपना रिश्तेदार।
खबरदार करता @aajtak - राजस्थान में व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) ⚡️12 वर्षों से ठेका प्रथा पर
❎️शिक्षकों को 5 से 14 माह हुए वेतन नहीं मिला हैं
📌शिक्षा मंत्री जी बोल रहे हैं आप हमारे कर्मचारी नहीं हो
📃12 वर्षों से कोई स्थाई पॉलिसी नहीं
📑विभाग व शिक्षा मंत्री ठेका प्रथा कंपनियों के साथ मिलकर कर रहें शिक्षकों का शोषण
🤔21 से ज्यादा कंपनियां
आखिर न्याय कब???
@Cockroachisback@AshutoshRanka@abhijeet_dipke@sharatjpr@SauravDassss@pantlp@PMOIndia
मुख्यमंत्री कार्यालय → शिक्षा विभाग → पत्र → पत्र → पत्र… और फिर सन्नाटा!
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा लगातार पत्र भेजे जाने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा जवाब तक नहीं देना अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है।
जब मुख्यमंत्री कार्यालय की चिट्ठियों की भी सुनवाई नहीं हो रही, तो फिर सरकार के विभागों में आमजन और कर्मचारियों की आवाज़ कौन सुनेगा?
पत्रों का जवाब कब मिलेगा ?
और
हमारी समस्या का समाधान कब होगा ?
जागो राजस्थान सरकार
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो @rajeduofficial@RajCMO@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar