कथाकार.... जया किशोरी
पिछले दिनों किसी एयरपोर्ट पर ली गयी
जया किशोरी की एक तस्वीर वायरल हुईं
जिसमें वो एक बैग लिए हुए थीं, जब बैग और उसकी कम्पनी को खंगाला गया तो मालूम चला कि बैग चमड़े का है और कम्पनी बीफ लेदर भी इस्तेमाल करती है
इसे लेकर सोसल मीडिया पर जया किशोरी भयानक रूप से ट्रोल होने लगीं, कण्ट्रोवर्सी इतनी बढ़ गयी कि अब जया किशोरी को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी..
जिसमें उन्होंने बताया कि वो बैग चमड़े का नहीं बल्कि कस्टमाइज है जिसे उन्होंने अपने हिसाब से बनवाया है और उसमें किसी भी प्रकार के चमड़े का उपयोग नहीं किया गया है
साथ ही उन्होंने कहा कि वो कोई साधू संत या साध्वी नहीं हैं, ना ही उन्होंने वैराग्य लिया है, वो एक आम इंसान हैं और आम घर में आम तरह से रहती हैं , साथ ही ख़ुशी के मौले पर इन्जॉय करती हैं व पार्टी करती हैं और बाहर घूमने भी जाती हैं..परिवार बसाना भी चाहती हैं ✍️
तो मेरा आप सभी स्रोताओं से अनुरोध है
कि बिना वजह जया किशोरी को साध्वी आदि का दर्जा न दें, कथा करना इनका पेशा है न कि धर्मार्थ किया गया आयोजन ✍️