🔥 सेवा ज्योति की मशाल हाथों में, विकसित भारत का संकल्प दिल में। 🇮🇳
सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की इस ज्योति को आगे बढ़ाते हुए 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प।
सेवा ही संकल्प • विकसित भारत ही लक्ष्य 🪷🔥
#सेवा_ज्योति_यात्रा#विकसित_भारत#2047_का_संकल्प #25YearsOfSeva #BJPJharkhand #Jamshedpur
📚 महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
हिंदी साहित्य को अपनी कालजयी रचनाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से भारतीय समाज की वास्तविकताओं, संघर्षों, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक परिवर्तन को सशक्त स्वर दिया।
उनकी अमर कृतियाँ आज भी हमें सामाजिक सरोकार, मानवीय मूल्यों और बेहतर समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं।
महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏
#मुंशीप्रेमचंद #Premchand #पुण्यतिथि #साहित्य #हिंदीसाहित्य #साहित्यकार #विनम्रश्रद्धांजलि #भारतीयसाहित्य
🕯️ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक तथा जन-आंदोलनों के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने अपने विचारों और संघर्षों से देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को नई दिशा दी।
उनका जीवन हमें जनभागीदारी, सामाजिक न्याय, स्वच्छ राजनीति और सशक्त लोकतंत्र के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏🇮🇳
#जयप्रकाशनारायण #लोकनायक #JPNarayan #पुण्यतिथि #संपूर्णक्रांति #लोकतंत्र #सामाजिकन्याय #विनम्रश्रद्धांजलि
🇮🇳 भारतीय वायु सेना दिवस | 8 अक्टूबर ✈️
आसमान की सीमाओं की रक्षा करते हुए राष्ट्र की संप्रभुता, सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय वायुसेना के वीर वायु योद्धाओं को भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं नमन।
आपका साहस, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आकाश में तिरंगा यूँ ही शान से लहराता रहे। 🇮🇳✈️
जय हिंद!
वंदे मातरम्!
#भारतीयवायुसेनादिवस #IndianAirForceDay #IAF #वायुसेना #जय_हिंद #वंदे_मातरम् #IndianAirForce #NationFirst
🌧️ रिफ्यूजी कॉलोनी में जलजमाव की गंभीर समस्या का स्थल निरीक्षण
6 अक्टूबर को जमशेदपुर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण रिफ्यूजी कॉलोनी एवं सीतारामडेरा के बीच स्थित बड़े नाले में गंदे पानी और कचरे का अंबार लगने से पानी घरों के अंदर तक प्रवेश कर गया, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पिछले दो दिनों से भाजपा उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा जी लगातार इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। आज मैंने भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय जी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रोबीर चटर्जी राणा जी, गुरुद्वारा के प्रधान श्री गुरप्रीत सिंह राजू जी के साथ स्थानीय निवासियों को लेकर मौके का स्थल निरीक्षण किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने का कार्य किये।
इस संबंध में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी को भी पूरी स्थिति की जानकारी दी गई। उनके माध्यम से जुस्को के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाने के बाद टीम ने आज मौके का निरीक्षण किया और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि लंबे समय से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और जुस्को के बीच कार्यक्षेत्र को लेकर असमंजस का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
हमारा स्पष्ट प्रयास है कि जिम्मेदारी तय हो, समस्या का स्थायी समाधान हो और बरसात के दौरान लोगों को दोबारा इस परेशानी का सामना न करना पड़े।
जनसमस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है। 🙏 @purnimasahubjp
#रिफ्यूजीकॉलोनी #सीतारामडेरा #जमशेदपुर #जलजमाव #जनसमस्या #जनसेवा #भाजपा #Jamshedpur #DineshKumar
🌧️ बारिश से उजड़ा आशियाना, परिवार से मिलकर जाना हाल
6 अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश ने टुईलाडुंगरी निवासी सुनीता मलिक जी के परिवार पर भारी संकट ला दिया। बारिश के दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, तभी मिट्टी का मकान अचानक ध्वस्त हो गया। घर गिरने के साथ दबने और करंट लगने जैसी गंभीर स्थिति के बावजूद ईश्वर की कृपा से परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।
कल रात्रि परिवार द्वारा इसकी जानकारी मिलने के बाद आज प्रातः भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष श्री पप्पू उपाध्याय जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री प्रोबीर चटर्जी राणा जी एवं मंडल मंत्री श्री बी. श्रीनिवास राव जी के साथ उनके घर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और उनका कुशल-क्षेम जाना।
इस दुखद घटना की पूरी जानकारी जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी को भी दी गई है। परिवार को तत्काल आवश्यक सहायता एवं उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए हम सभी अपने स्तर से प्रयासरत हैं।
संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। 🙏 @purnimasahubjp
#टुईलाडुंगरी #जमशेदपुर #जनसेवा #जनसमस्या #बारिश #आपदा #भाजपा #Jamshedpur #DineshKumar
🔥 सेवा की मशाल, संकल्प का उजाला! 🇮🇳
जमशेदपुर में भव्य सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में सहभागिता।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को नमन।
2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प! 🇮🇳🔥
#सेवा_ज्योति_यात्रा #विकसित_भारत #2047_का_संकल्प #25YearsOfSeva #BJPJharkhand #Jamshedpur
🪔 सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा 🪔
जमशेदपुर में भाजपा जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वावधान में बोधि टेम्पल मैदान, साकची में आयोजित “सेवा ज्योति यात्रा” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन को सुना।
इस अवसर पर आयोजित “विकसित भारत संकल्प सभा” में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेशानंद गोस्वामी जी, सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी, विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिन्हा जी एवं पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष श्री सत्या तिवारी जी ने की।
कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनभागीदारी के साथ भव्य “सेवा ज्योति यात्रा” निकाली गई। यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा का प्रतीक बनी।
आइए, सेवा और समर्पण की इस ज्योति को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2047 तक विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें। 🇮🇳🪔
#सेवा_ज्योति_यात्रा #विकसित_भारत #2047_का_संकल्प #25YearsOfSeva #SevaSamarpan #NarendraModi #BJPJharkhand #BJPJamshedpur
🎉 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🎉
सरल, सहज एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री आदित्य साहू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। आपके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण से भाजपा झारखंड में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे।
आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव मिलता रहे।
जन्मदिन की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐🎂
जय भाजपा! 🚩 कमल खिलेगा, भाजपा जीतेगी! 🪷 @AdityaPdSahu
— दिनेश कुमार
🇮🇳 सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष 🇮🇳
आज का दिन देश के लिए एक प्रेरणादायी अवसर है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सरकार के प्रमुख के रूप में अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की थी। आज उनकी इस जनसेवा यात्रा के 25वें वर्ष में प्रवेश का अवसर है।
एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानसेवक तक की यह यात्रा सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण की प्रेरक गाथा है।
“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री जी ने अंत्योदय की भावना को साकार करने तथा भारत को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है।
‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का उनका विजन देश के करोड़ों नागरिकों और भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ माँ भारती की सेवा करते रहें और भारत को विश्व की नई शक्ति के रूप में स्थापित करने के संकल्प को पूर्ण करें।
#25YearsOfSeva #SevaSamarpan #NarendraModi #ViksitBharat #SevaYatra #ModiHaiToMumkinHai
@BJP4India@BJP4Jharkhand@gajendra4bjp@Nivedita_Singh_@saurabhsinghcg@AdityaPdSahu@PawanSaiBJP
📢 राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए घोषित प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी सम्मानित प्रत्याशी अपनी प्रतिबद्धता, अनुभव और जनसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रहित एवं जनहित की आवाज़ को और मजबूती प्रदान करेंगे।
सभी प्रत्याशियों के उज्ज्वल भविष्य एवं ऐतिहासिक विजय की मंगलकामनाएँ।
भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा का यह संकल्प निरंतर मजबूत होता रहे। 🇮🇳🪷
#BJP #RajyaSabhaElection2026 #UttarPradesh #BJP4UP #Kamal #RashtraSeva #JanSeva
@BJP4India
🪷 सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा
कल जमशेदपुर में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के सफल आयोजन के निमित्त आज भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय, घाटशिला पहुंचकर जिला अध्यक्ष श्री सत्य तिवारी जी, कार्यक्रम संयोजक श्री रोहित सिंह परमार जी, वरिष्ठ नेता श्री लखन मार्डी जी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
साथ ही दूरभाष के माध्यम से सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों से संवाद कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सभी कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण से सेवा ज्योति यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
सेवा, समर्पण और संगठन—यही भाजपा की शक्ति है। 🪷
#सेवा_ज्योति_यात्रा #भाजपा #पूर्वीसिंहभूम #BJPJharkhand #सेवा_समर्पण_संगठन
🏛️ विश्व वास्तुकला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🏛️
वास्तुकला केवल इमारतों का निर्माण नहीं, बल्कि कला, संस्कृति, विरासत और भविष्य की सोच को आकार देने का माध्यम है।
हमारे समृद्ध स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए, आधुनिक और टिकाऊ निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना ही सच्ची प्रगति है।
विश्व वास्तुकला दिवस पर वास्तुकारों, अभियंताओं एवं इस क्षेत्र से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
#विश्ववास्तुकलादिवस #WorldArchitectureDay #Architecture #भारतीयवास्तुकला #संस्कृति #विरासत
आज भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला के निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का जिला अध्यक्ष श्री सत्या तिवारी जी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री रोहित सिंह परमार जी के साथ निरीक्षण किया।
यह कार्यालय संगठन की गतिविधियों को नई गति देने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
हमारा प्रयास है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो और जल्द ही इस नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया जाए।
सशक्त संगठन • समर्पित कार्यकर्ता • मजबूत भाजपा
भाजपा पूर्वी सिंहभूम — निरंतर प्रगति की ओर। 🚩🪷
#BJP #BJPEastSinghbhum #BJPJharkhand #पूर्वी_सिंहभूम #भाजपा #संगठन #भाजपा_जिला_कार्यालय #TeamBJP
⚔️ वीरांगना रानी दुर्गावती जयंती
अदम्य साहस, शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
जय वीरांगना रानी दुर्गावती!
जय हिंद! 🇮🇳
#रानीदुर्गावती #रानीदुर्गावतीजयंती #वीरांगना #शौर्य #राष्ट्रभक्ति #JaiHind
🌸 झारखंड की धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन 🌸
झारखंड के नवनियुक्त प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह पटेल जी एवं सह-प्रभारी श्री सौरभ सिंह जी तथा श्रीमती निवेदिता सिंह जी का भगवान बिरसा मुंडा जी की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन, संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व में भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू जी के भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाएंगे।
आप सभी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के साथ आगामी चुनाव में झारखंड में कमल खिलेगा और भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। 🪷
भाजपा जिंदाबाद!
भारत माता की जय! 🇮🇳
#WelcomeToJharkhand #BJPJharkhand #भाजपा #झारखंड #कमलखिलेगा #भाजपाकीसत्कार #संगठन_ही_सर्वोपरि
🪔 डांडिया केवल मनोरंजन नहीं, हमारी सांस्कृतिक परंपरा है।
डांडिया रास का आयोजन मुख्यतः शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाता है। यह माँ दुर्गा की आराधना, भक्ति, उल्लास और हमारी लोक-संस्कृति से जुड़ी एक सुंदर परंपरा है।
आज जमशेदपुर में सिर्फ इवेंट और मनोरंजन की होड़ में डांडिया के मूल सांस्कृतिक महत्व को भुलाया जा रहा है। आयोजनों की तारीख और स्वरूप तय करते समय हमारी धार्मिक परंपराओं और भावनाओं का भी सम्मान होना चाहिए।
पितृ पक्ष पूर्वजों के स्मरण, तर्पण और श्रद्धा का समय है। ऐसे समय में डांडिया जैसे उत्सवी आयोजन करना हमारी परंपराओं की संवेदनशीलता और मर्यादा पर विचार करने का विषय है।
आधुनिकता और मनोरंजन का स्वागत है, लेकिन अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक भावनाओं की कीमत पर नहीं।
👉 इवेंट जरूर करें, लेकिन परंपरा की मर्यादा और संस्कृति की आत्मा को समझकर।
संस्कृति बचाना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, हमारी पहचान भी है। 🇮🇳🙏
#डांडिया #नवरात्रि #पितृपक्ष #भारतीयसंस्कृति #सनातनसंस्कृति #संस्कृतिबचाओ #जमशेदपुर #परंपरा #Dandiya #Jamshedpur
🐾 विश्व पशु दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🐾
हर जीव का जीवन अनमोल है। आइए, पशु-पक्षियों के प्रति करुणा, संवेदना और सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करें तथा उनके संरक्षण, सुरक्षा और बेहतर देखभाल का संकल्प लें।
उनकी भी यही धरती है… उनको भी जीने का अधिकार है। 🌿🐕🐄🦌
#विश्वपशुदिवस #WorldAnimalDay #पशुसेवा #पशुसंरक्षण #करुणा #सहअस्तित्व #DineshKumar
बाबूडीह छठ घाट शिव मंदिर, भुईयांडीह , जमशेदपुर में आयोजित माता जागरण एवं भक्ति संध्या में सम्मिलित होकर जितिया व्रत रखने वाली माताओं-बहनों के साथ भक्ति रस रूपी प्रसाद ग्रहण किये।
माँ शेरावाली से सभी माताओं-बहनों एवं समस्त परिवारों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
इस सुंदर धार्मिक आयोजन के लिए आयोजक श्री मिथिलेश कुमार साव जी एवं युवा एकता संघ मंदिर समिति का हृदय से आभार। 🙏🚩
जय माता दी। 🙏🌺