कभी-कभी सोचती हूँ कि तुमसे मिलने से पहले सब कुछ कितना सामान्य था ना किसी की जरूरत ना कोई जरूरी
और अब तुम्हारे बाद हर चीज का मतलब बदल गया है
जब भी भविष्य के बारे में सोचती हूँ जाने-अनजाने हर ख्याल में तुम मौजूद होते हो तुम्हारी खुशी मुझे अपनी सी लगती है और तुम्हारी उदासी मेरे दिल को बेचैन कर देती है शायद यही वजह है कि दिन व दिन तुम्हारी अहमियत हर दिन मेरे लिए और बढ़ती जा रही है
मैंने कभी नहीं सोचा नहीं था कि कोई इंसान मेरी सोच में इस कदर बस जाएगा
दिन हो रात हो पहली आँख खुलती सुबह हो हर जगह बस तुम ही तुम
अब कोई कहानी पढूँ... कोई गीत सुनूँ या आसमान में चमकते तारों को देखूँ हर जगह तुम्हारी ही झलक दिखाई देती है
मेरे आस-पास में बहुत लोग हैं मगर मेरे दिल को जो अपनापन और सुकून तुमसे मिलता है...
वो कहीं और नहीं मिलता अब हर खूबसूरत पल तुम्हारे साथ बाँटने का मन करता है
और हर दुआ में बस यही चाहत रहती है कि तुम हमेशा हंसते मुस्कुराते रहो
मेरी खुशी अब तुम से जुड़ गई है!
🫴🌹
तेरी ख़ामोशी में भी एक शोर छुपा था सावन जैसा
मैं उसी भीगे मौसम में उम्र भर तरसता रहा
तेरी आँखों में जो दूरी थी समंदर जैसी
मैं उसी गहराई में डूबकर भी तुझे ढूँढता रहा
तेरे वादों में जो गर्माहट थी धूप जैसी
मैं उसी उम्मीद के साये में उम्र भर चलता रहा
तेरे लहजे की जो नमी थी बारिश जैसी
मैं उसी एहसास में रेगिस्तान सा जलता रहा
तेरी नज़्मों में जो दर्द था बिछड़े हुए मौसम जैसा
मैं उसी हरफ़ में अपना अधूरा किस्सा पढ़ता रहा
तेरी मोहब्बत में जो जादू था चाँदनी रातों जैसा
मैं उसी रोशनी में अपने अँधेरों से लड़ता रहा
तेरे होने की जो ख़ुशबू थी पहली बारिश जैसी
मैं उसी एहसास को उम्र भर सँभालता रहा
तेरे जाने के बाद भी दिल ने यही दुआ की
तू जहाँ भी रहे... मैं तुझे ख़ुश देखता रहा !
#खनक_शब्दों_की
@RBLBankCares Dear Sir / Madam,
I am very much disappointed to note that after I made all the payments you have reduced my credit limit. This is like stabbing in the back.
I have to do a lot of purchase for Diwali.
Look forward to your prompt and positive action in this regard