आप देश के किसी भी राज्य से आते हों, आपके प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार हो ,
आप सिर्फ अपने अगल बगल के किन्हीं 3 खराब इंफ्रा( सड़क , नाली , स्कूल , गंदगी ,अस्पताल या सरकारी बिल्डिंग ) को चिन्हित कीजिए ,
उसकी GPS फोटो खींचिए या वीडियो बनाइए ,उसको ट्विटर पर डालकर अपने MP,MLA और संबंधित अधिकारी को टैग करते हुए ये ठीक करके दिखाओ का हैशटैग इस्तेमाल कीजिए
किसी के मरने या घायल होने का इंतजार मत कीजिए ,आप टैक्स देते हैं , सवाल पूछना आपका हक है , अपने फोन और सोशल मीडिया का बेहतरीन उपयोग कीजिए ।
#YeThikKarkeDikhao
झालावाड़ स्कूल हादसे में कार्रवाई करते हुए 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया...
यही तो होता आया है, जो सबसे कमजोर होता है, उसे ही बलि का बकरा बनाया जाता है।
स्कूल बिल्डिंग की जर्जर हालत इस हादसे की मुख्य वजह बनी, और ये तो जाहिर है कि भवन एक दिन में जर्जर नहीं हुआ होगा।
अगर हुआ भी, तो उसकी मरम्मत कराने, सर्वे करवाने और निगरानी रखने की जिम्मेदारी किसी न किसी की होगी ,लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं!
ये हादसा एक आपराधिक लापरवाही है। सरकार को चाहिए कि वह असली गुनहगारों को सजा दे।
https://t.co/DL6D1ODPdp
एक दौर था जब मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया करते थे...
अब हालात ये हैं कि घटना के बाद बस ट्विटर पर दुख जताना,
मौके पर फोटो खिंचवाना, और SIT या कमेटी बना देना ही रस्म बन गई है।
कार्रवाई के नाम पर सिर्फ़ स्कूल टीचर या अधिकारी सस्पेंड,
आख़िर जवाबदेही सरकार में तय कब होगी?
झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव में विद्यालय भवन की छत गिरने से हुए हृदयविदारक हादसे में दिवंगत मासूम बच्चों को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में मौन धारण कर, श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं वीसी से जुड़े समस्त जिला कलक्टर्स को सरकारी भवनों विशेष रूप से स्कूलों, आंगनबाड़ियों, अस्पतालों और अन्य राजकीय भवनों का तत्काल निरीक्षण कर, प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करवाने के निर्देश दिए। साथ ही, इसकी तत्काल रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
हनुमान बेनीवाल बोले, नेताओं-नौकरशाहों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें,ताकि स्कूलों का स्तर सुधरे।
लेकिन झालावाड़ के दुःखद स्कूल हादसे को देखकर लगता है,
नेताजी यह थोड़ी ही चाहेंगे कि उनके बच्चे छत के नीचे दबें जैसे आम आदमी के दबते हैं या बिजली के तारों से जान गंवाएं!
नेताओं को तो पता हैं कि सरकारी स्कूले कैसे चलती हैं,,
निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री श्रीचंद कृपलानी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
परमपिता परमेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं
@shrichand_bjp
प्रतिक्रिया ऐसे भी दी जा सकती है जैसे अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्या के एक वायरल वीडियो पर डोटासरा जी दे रहे हैं
समस्या पीछा भी नहीं छोड़ेगी
और लोग भी पीछा नहीं छोड़ेंगे
लेकिन आपकी संतुलित प्रतिक्रिया सामने वाले को संतुष्ट कर सकती है
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को बेपटरी करने वाले माफिया की धरपकड़ जारी है। अजमेर में नकली खाद बनाकर जमीन को अन उपजाऊ करने वालों पर शिकंजा कसने के बाद 3 व 4 जून श्रीगंगानगर में घटिया बीज बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
1/4
जयपुर में PM Unity Mall प्रोजेक्ट के लिए 2,500 से अधिक पेड़ काटकर 100 एकड़ जंगल को उजाड़ा जा रहा हैं। हजारों पक्षी-जानवर को बेघर किया जा रहा हैं। और उधर आप लोगों को "एक पेड़ मां के नाम" जैसा अभियान दिखाकर मूर्ख बनाया जा रहा है। ये विकास नहीं, विनाश है।
पहलगाम हमले को अब लगभग एक महीना होने जा रहा है परन्तु देशवासियों के मन में अब भी दो सवाल हैं-
1. अभी तक हमला करने वाले आतंकवादी क्यों नहीं पकड़े गए? क्या सीजफायर की शर्तों में पाकिस्तान से आतंकियों को भारत को सौंपने की शर्त नहीं रखी गई?
2. जब सरकार ने माना कि पहलगाम में चूक के कारण आतंकी हमला हुआ तो अभी तक चूक के लिए जिम्मेदार किन-किन लोगों पर क्या-क्या कार्रवाई हुई?
पांच साल बीत जाने के बाद भी आजतक देश को नहीं पता कि पुलवामा आतंकी हमले की चूक के जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हुई और सैकड़ों किलो RDX वहां तक कैसे पहुंचा था।
मतलब बोर्ड ने जिम्मेदारी ले ली कि हमसे है गलती हुई है
पर इतनी बड़ी गलती हुई तो हुई कैसे?
कोई तो जिम्मेदार होगा इस कृत्य का उसका नाम भी सार्वजनिक करना चाहिए|
BJP चुनाव से पहले बोलती थी RPSC को भंग करेंगे
अब सरकार है फिर भी RPSC भंग नहीं हो रही है ना चोर पकड़े जा रे