आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की अध्यक्षता में 'अर्जुन एसपीवी’ के निदेशक मंडल की द्वितीय बैठक आयोजित हुई। इस दौरान HCAPSD की वर्ष 2026-27 की कार्य योजना एवं परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में स्वच्छ वायु, हरित परिवहन, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण एवं कृषि अवशेष प्रबंधन पर चर्चा के साथ अनुपयोगी वाहनों हेतु पारदर्शी पोर्टल, 100 EV चार्जिंग स्टेशन और गुरुग्राम-फरीदाबाद में 200 इलेक्ट्रिक बसों से जुड़ी परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज स्टेट प्रगति प्रोजेक्ट बैठक की अध्यक्षता करते हुए ₹75 करोड़ से अधिक लागत की 12 विकास परियोजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेशवासियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने पिंजौर एप्पल मार्केट एवं गन्नौर स्थित अंतर्राष्ट्रीय फल, फूल, सब्जी एवं बागवानी मंडी में सौर ऊर्जा उपकरण, वर्षा जल संचयन, हरित क्षेत्र एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास के निर्देश देते हुए कहा कि गन्नौर मंडी को उत्तर भारत की सबसे आधुनिक एवं उत्कृष्ट कृषि मंडियों में विकसित किया जाएगा।
हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और विकसित भारत के संकल्प का गवाह बनेगा जींद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी: डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
#diprharyana
अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण न्यायिक परिसर का निर्माण हरियाणा सरकार की संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सरकार की सक्रिय सहयोगिता के फलस्वरूप हरियाणा में न्यायिक परिसर का ढांचागत विकास सुदृढ़ हो रहा है और टॉवर ऑफ जस्टिस जैसे न्यायिक भवन न्याय प्रक्रिया को सौहार्दपूर्ण वातावरण देने में सहभागी बनेंगे।
- न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत, मुख्य न्यायाधीश, भारत
#Haryana #DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ₹7 करोड़ 58 लाख की लागत से तैयार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प, माता अमृता देवी सर्कल तथा नर्सिंग विभाग के नवीन भवन का लोकार्पण किया और छात्राओं के लिए आधुनिक गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी किया।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया जायजा
- 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
#diprharyana
हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि का भुगतान पहले ही सुनिश्चित किया जा चुका है तथा खेल अवसंरचना को और मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- श्री @GauravgGautam, खेल राज्य मंत्री
#Haryana #DIPRHaryana
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने गुरुग्राम में आयोजित टावर ऑफ जस्टिस परिसर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @Rao_InderjitS भी उपस्थित रहे।
"आज न्याय का यह आधुनिक तीर्थ राष्ट्र को समर्पित हो रहा है। यह भवन संविधान की मर्यादा, न्यायपालिका पर जनता के विश्वास और आधुनिक न्याय व्यवस्था का प्रतीक है।"
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह नया परिसर मामलों के त्वरित निपटारे में सहायक होगा तथा न्याय को आम नागरिक के लिए और अधिक सुलभ बनाएगा।
#Haryana #Gurugram #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
-रेवाड़ी से जींद तक मोदी का विजन बना हरियाणा की पहचान, 17 जुलाई की जनसभा विकसित भारत के नए अध्याय की शुरुआत : कैप्टन अभिमन्यु
-हाइड्रोजन ट्रेन से ग्रीन टेक्नोलॉजी, मेडिकल कॉलेजों से स्वास्थ्य और एयरपोर्ट से उद्योग को मिलेगी नई उड़ान
#diprharyana
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
#diprharyana
'हरियाणा विजन-2047' के लक्ष्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के HTAS 2.0 Track and Trace Module का लोकार्पण भी किया। यह अत्याधुनिक प्रणाली पारदर्शिता बढ़ाने, कर प्रशासन को सुदृढ़ करने तथा राजस्व संग्रहण को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#HaryanaVision2047 #ViksitHaryana #GoodGovernance
-भारत के रेलवे इतिहास में जींद रचेगा स्वर्णिम अध्याय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन चलित ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी- डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
#diprharyana
पिंजौर मैंगो मेले का शुभारंभ!
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और पर्यटकों का स्वागत किया।
"मेले में प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में देश की जैव विविधता और किसानों के कौशल का प्रतीक हैं। हमारा लक्ष्य भारतीय आम की विभिन्न किस्मों को लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, टोक्यो सहित दुनिया के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाना है। किसान सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं और राज्य सरकार बीज से बाजार तक हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।" - मुख्यमंत्री
#Haryana #Pinjore #MangoMela2026 #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की 3 घंटे चली बैठक में पंचकूला के विकास पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
"प्रत्येक पार्क में विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए रिचार्ज वेल लगाए जाएं। इसके अलावा पार्कों में ट्रीटेड वाटर ही प्रयोग में लाया जाए। अधिकारी ग्राउंड स्तर पर सफाई, सीवरेज, सड़कें एवं पेयजल संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।" - मुख्यमंत्री
#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज पिंजौर के ऐतिहासिक यादविंद्रा गार्डन में आयोजित 33वें मैंगो मेले का शुभारंभ किया तथा हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों, बागवानी विशेषज्ञों, उद्यमियों एवं पर्यटकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला केवल आम की विविध किस्मों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि किसान भाइयों की मेहनत, नवाचार और भारत की समृद्ध जैव विविधता का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में हमारे अन्नदाताओं के कौशल और बागवानी क्षेत्र की अपार संभावनाओं का प्रमाण हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि ‘म्हारे हरियाणा का आम’ देश के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए, जिससे किसानों की आय में निरंतर वृद्धि हो और बागवानी क्षेत्र को नई गति मिले।
-जींद अब राजनीति का नहीं, भविष्य की तकनीक का लॉन्चिंग पैड बनेगा: सुभाष बराला
- प्रधानमंत्री का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास का नया अध्याय लिखेगा
- हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व के नक्शे पर चमकेगा जींद
#diprharyana