राज्य संग्रहालय, लखनऊ में आज दिनांक 23 मार्च, 2025 को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जी के बलिदान दिवस पर संग्रहालय भ्रमण करने वाले सम्मानित दर्शकों, संग्रहालय कार्मिकों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा इन वीर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
"दिल से न निकलेगी मरकर भी वतन की उल्फ़त,
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वतन आएगी"
........................भगत सिंह
*शहीद दिवस (23 मार्च)*
अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु जी को कोटि-कोटि नमन।
अमर बलिदानी सूर्य सेन जी (22 March, 1894 - 12 January, 1934) भारत के महान क्रांतिकारी थे। वे चटगांव विद्रोह के नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 'मास्टर दा' के नाम से भी जाना जाता है। मास्टर दा ने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की थी।
राज्य संग्रहालय, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं अवध चिकनकारी प्रो० क० लि०, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित चिकनकारी पर आधारित कार्यशाला एवं व्याख्यान (दिनांक 04.03.2025 से 12.03.2025) का द्वितीय दिवस...
दिनांक 15.02.2025 को
राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ से आई टीम को संग्रहालय की वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में जानकारी देते हुए शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
24.01.2025
महाकुंभ प्रयागराज-2025 के अवसर पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संस्कृति कला कुंभ में उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय, लखनऊ की प्रदर्शनी का अवलोकन करते दर्शक......