नये दायित्व उपरांत रायपुर प्रवास के दौरान बस्तर के ऊर्जावान केबिनेट मंत्री सम्माननीय केदार भैया जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली। シ
@KedarKashyapBJP परिवार से आत्मीय मुलाकात और आपका स्नेहपूर्ण समय हमारे लिए सदैव यादगार रहेगा भैया।
इस स्नेह, अपनत्व और आशीर्वाद के लिए आपका हृदय से आभार। 🙏🏻🥰
आज किरंदुल में श्री सत्यम के.जी. जी के निवास पहुँचकर उनके सुपुत्र एवं भाजपा बस्तर सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री दिनेश के.जी. जी के बड़े भाई चि. दीपक के.जी. व सौ.का. जानवी के.जी. को विवाह की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
श्रमिक बहनों के सपनों को साकार करने संकल्पित है सुशासन सरकार।
"दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना" के तहत पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को ₹1.5 लाख तक की अनुदान सहायता।
#12YearsOfNariShakti
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के 12 वर्ष नए भारत के निर्माण, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष हैं।
इन वर्षों में छत्तीसगढ़ ने भी विकास की एक नई यात्रा तय की है। दशकों बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लाल आतंक के खात्मे के पश्चात शांति, सुरक्षा और विकास का नया अध्याय प्रारंभ हुआ है, करोड़ों रुपये की अधोसंरचना परियोजनाएं जमीन पर उतरी हैं, किसानों को सशक्त बनाने वाली योजनाओं ने नई ऊर्जा दी है, आदिवासी अंचलों तक विकास की मुख्यधारा पहुँची है और गरीब, युवा, महिला तथा वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से आज छत्तीसगढ़ विकास, विश्वास और सुशासन के नए अध्याय लिख रहा है। यह डबल इंजन सरकार की जनहितकारी सोच और मजबूत समन्वय का प्रतिफल है।
इस अवसर पर मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया है तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सतत यशस्वी नेतृत्व की कामना की है।
@narendramodi@PMOIndia
#LongestServingElectedPMModi
प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी के "12 वर्ष सेवा के, विकास एवं जनकल्याण के" अभियान के तहत 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर पौधरोपण किया।
आइए, एक पौधा लगाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और सुरक्षित कल का संकल्प लें।
#BJP4CGState#worldenviromentday
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति ‘हिमालयन ट्राइकारिनेट हिल टर्टल’ की मौजूदगी दर्ज हुई है।
यह दुर्लभ कछुआ सामान्यतः हिमालय और पूर्वोत्तर भारत के घने जंगलों में पाया जाता है। ऐसे में इसका छत्तीसगढ़ में मिलना इस बात का मजबूत प्रमाण है कि उदंती सीतानदी का जंगल और पारिस्थितिक तंत्र बेहद समृद्ध, सुरक्षित और वन्यजीवों के अनुकूल बन चुका है।
@ChhattisgarhCMO
माई दंतेश्वरी जी से प्रार्थना है..
आप दोनों का साथ यूँ ही बना रहे,
स्नेह, विश्वास और खुशियों से जीवन सजा रहे। 🙏🏻🪷
विवाह वर्षगांठ की हृदयंगम शुभकामनाएँ भैया-भाभी जी। 💐🥰