बिहार में शराब तस्करी के लिए ग़ज़ब ग़ज़ब के जुगाड़ किए जा रहे हैं.
गोपालगंज में एक व्यक्ति पकड़ा गया है जिसने घरेलू गैस सिलेंडर को कटवाकर उसके अंदर छोटे छोटे टेट्रा पैक में 25 लीटर शराब छुपाई थी....
नरेंद्र मोदी केवल एक प्रधानमंत्री नहीं हैं, बल्कि उन्होंने भारतीय राजनीति की पूरी दिशा और चाल को हमेशा के लिए बदल दिया है। ज़मीनी स्तर पर पकड़ और जनता के मन को पढ़ने की उनकी कला उन्हें अद्वितीय बनाती है।#NarendraModi#IndianPolitics#Leadership#VisionaryLeader
समस्या पुरुष समाज में नहीं,उस लचर संविधान में है जो गैंगरेप और हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले को भी "नाबालिग" मान लेता है।जो इंसान किसी की आबरू लूटने और जान लेने जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने में पूरी तरह सक्षम है,वह उम्र के किसी भी पैमाने पर मासूम या नाबालिग कैसे हो सकता है?
आज महिलाएँ आसमान छू रही हैं, हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। लेकिन इसके बावजूद, आम जीवन में आज भी एक साधारण स्त्री को अपने अस्तित्व के लिए रोज़ एक नई लड़ाई लड़नी पड़ती है। उसकी हाँ या ना का महत्व तब तक नहीं समझा जाता, जब तक वह समाज के तय किए गए दायरों में फिट न बैठे
इस समाज में एक स्त्री को किसी की बेटी, बहन, पत्नी या माँ होने के ठप्पे से नहीं, बल्कि महज़ एक स्वतंत्र इंसान के रूप में—बिना किसी शर्त, बिना किसी पाबंदी और बिना किसी समझौते के—खुले आसमान में साँस लेने का हक मिलेगा।
सफल पुरुष के पीछे किसी न किसी महिला का धैर्य, प्रेम और बहुत सारी मेहनत होती है। लेकिन पुरुषों को उरूज पर पहुंचाने में जिन महिलाओं का हाथ होता है उन्हें उस का सुख कभी मिल ही नही पाता। वो बस माली की तरह रह जाती हैं जिसने पेड़ तो लगाए लेकिन फल कोई और खायेगा।
ब्रांड्स और स्टेटस सिंबल की इस अंधी रेस में हम अक्सर उन चीज़ों को खो देते हैं जो वाकई कीमती होती है जैसे सुकून, अपनों का साथ और खुद के साथ बिताया गया वक्त।
गैजेट्स और बैंक बैलेंस शायद जिंदगी को आसान बना सकते हैं,लेकिन इंसान को उसकी सादगी और उसके किरदार से ही मापा जाता है