आज @GorakhnathMndr में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सबके कल्याण, समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर गोमाता की सेवा का भी सौभाग्य मिला।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज व फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज स्थित परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक के साथ औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
हम लोगों ने ये व्यवस्था कर दी कि देश की पहली सोलर सिटी अयोध्या बने।
आज अयोध्या में जितनी स्ट्रीट लाइट जलती है, वह किसी थर्मल या हाइड्रो पावर से नहीं, बल्कि सोलर लाइट से, ग्रीन एनर्जी से जलती है...
15 बीघे लैंड पर माफिया अतीक अहमद और उसके गुंडों ने कब्जा कर अपना अस्तबल बनाया था...
उसके नाजायज साम्राज्य को ध्वस्त कर लैंड को वापस लिया गया। अब वहां गरीबों के लिए आवास बनेगा...
सोमवार को जनपद में राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ मा. मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश कुमार अवस्थी जी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 450 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
क्यों आप अर्बन नक्सलियों के हाथों वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को खराब करना चाहते हैं?
क्यों भारत की विरासत को बर्बाद करना चाहते हैं?
क्यों भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं?
आपसे एक जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष के रूप में सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा ये देश रखता था...
सरयू नदी के जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की सतत निगरानी जारी है। जनपद की 03 तहसीलों—रामसनेहीघाट, रामनगर एवं सिरौलीगौसपुर में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित हैं। 24×7 बाढ़ नियंत्रण कक्ष, 10 बाढ़ चौकियां, 18 राहत शिविर, 22 चिकित्सा टीमें, 75 गोताखोर, 243 नावें एवं 691 लाइफ जैकेट उपलब्ध हैं। आज रामसनेहीघाट के सेमरी, बसंतपुर, सिकरी जीवल (आंशिक), उमरहरा एवं अतरसुईया में मा0 राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा द्वारा 2,000 राहत किट वितरित की गईं। अब तक 5,180 राहत किट वितरित की जा चुकी हैं। प्रभावित व्यक्तियों को नाश्ता, दोपहर एवं शाम का भोजन, पेयजल तथा स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
@CMOfficeUP@UPGovt@rahat_up@InfoDeptUP
ड्रग्स कुछ समय के लिए ‘High’ देता है, लेकिन करियर और फैमिली लाइफ को ‘Low’ कर देता है। इसलिए नशा मुक्त रहकर हमारे युवाओं को अपने Potential को Protect करना है!
श्रावण मास का प्रथम सोमवार जनपद में प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। रविवार देर रात्रि से ही श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में एसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई। जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों पर भी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित कराए गए। सभी संबंधित अधिकारियों, पुलिस बल, सेवा समितियों एवं जनसहयोग के प्रति हार्दिक आभार। आगामी श्रावण सोमवारों एवं श्रावण शिवरात्रि पर भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दृष्टिगत श्री लोधेश्वर महादेवा, श्री अवशानेश्वर महादेव मंदिर सहित जनपद के सभी प्रमुख शिव मंदिरों एवं मेला स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। सभी विद्युत खंभों की आवश्यक इंसुलेटिंग, जलभराव रोकने की व्यवस्था तथा अस्थायी दुकानों का विद्युत सुरक्षा ऑडिट समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण, घर-घर मीटर रीडिंग, जर्जर तारों की मरम्मत एवं मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में #जनता_दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@UPGovt@CMOfficeUP@InfoDeptUP
सीडीओ, जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसीएमओ सहित अन्य सम्बन्धित के साथ शहर स्थित विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का औचक निरीक्षण कर टीकाकरण व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि कोई भी नवजात एवं गर्भवती महिला टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच से वंचित न रहे तथा प्रत्येक आशा कार्यकर्ता के पास गर्भधारण से लेकर प्रसव एवं शिशु टीकाकरण तक का सम्पूर्ण विवरण दर्ज रहे। साथ ही सैम/मैम बच्चों की नियमित निगरानी एवं पोषण जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP