उन्नाव के करोड़पति यूट्यूबर अनुराग ने 19 मार्च 2016 को पहली बार दोस्त के फोन में फैंटेसी ऐप पर टीम बनाई थी। ये मैच टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का था। इस मैच में उसने कोई पैसा नहीं जीता। इसके बाद उसने घरवालों की चोरी से जे-7 प्राइम फोन खरीद लिया। यूट्यूब चैनल बनाया लेकिन ये चैनल चला नही। 2017 में इसने आईपीएल के आखिरी 7 मैचों में टीम बनाए। अनुराग कहता है कि इसमें मैंने साढ़े तीन लाख रुपए जीते थे। पापा लक्ष्मीनाथ का पैनकार्ड लगाकर ये पैसे खाते में लिए थे।
अनुराग ने 2017 में ड्रीम 11 चैंपियंस नाम से यूट्यूब चैनल बनाया। इस पर वह प्रेडिक्शन वाले वीडियो बनाता। 9वीं के बाद उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। चैनल थोड़ा बहुत ही चलता था। उन्नाव में चैनल के नाम से ऑफिस खोला, जिस दिन ऑफिस खुला उसी दिन चैनल सस्पेंड हो गया। इसके बाद इसने अनुराग द्विवेदी के नाम से चैनल बनाया। यही चैनल अभी है, 7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। कहता है कि ये चैनल भी नहीं चल रहा था, 1 नवंबर 2019 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गया था, वहां से लौटा तो चैनल निकल पड़ा।
अनुराग ने प्रेडिक्शन वाले वीडियो बनाए। कई कंपनियो ने इसे लपक लिया। अपने साथ जोड़ा। इसमें ड्रीम इलेवन से लेकर प्रोबो, बैट-बॉल 11, स्पोर्ट्स पैड, विजन 11 जैसे फैंटेसी ऐप थे। विजन ने तो अपने विज्ञापन में जगह दे दी। अनुराग इसका प्रचार करने लगा। विजन से तो अनुराग को 5 करोड़ रुपए मिले। ये पैसे उसके चाचा के अकाउंट पर आए थे। अनुराग के चाचा ने 2 करोड़ रुपए टैक्स दिए हैं।
अनुराग अपने चैनल पर कुछ बेटिंग ऐप का प्रचार करने लगा। ये वो ऐप थे, जो भरोसेमंद नहीं थे, मतलब आप जीतेंगे भी तो पैसा नहीं मिलेगा। कई लोगों ने अनुराग की पोस्ट में कमेंट किया है, कि जीतने के बाद भी पैसा नहीं मिला। यूट्यूब पर गिवअवे जैसी कोई चीज होती है, अनुराग लोगों को लुभाने के लिए वह भी करता था। थंबनेल लगाता कि आज 70 लाख जीते, मतलब लालच देकर लोगों से निवेश करवाता और फिर सारा पैसा लोगों का डूब जाता।
ऐसे ही करके अनुराग ने करीब 100 करोड़ रुपए कमाए। पिता के नाम से जमीन खरीदी। फ्लैट खरीदे। दुबई में निवेश किया। 8 लग्जरी गाड़ियां खरीदी। दुबई के आलीशान क्रूज पर भव्य शादी की।
फोटो में लोगों के कमेंट के स्क्रीनशॉट, इसकी लग्जरी लाइफ देखिए।
अब खिलाड़ियों का परिवार और पत्नियां पूरे दौरे पर साथ नहीं रहेंगी
◆ ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद BCCI लगाने जा रही कई पाबंदियां
#BCCI | #IndianCricketTeam | Cricket Team
सुन तो है इंतजार का फल मीठा होता है, देखते हैं कल क्या होता है..!!
सरकार ने जवाब नहीं दिया तो मानेंगे कि वह इजी व कमेटी की भर्ती रद्द करने की सिफारिश से सहमत है
#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो