यह घटना न केवल शिक्षा जगत के लिए बल्कि समाज के लिए भी शर्मनाक है, क्योंकि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनसे उच्च नैतिक मानकों की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा प्रणाली की साख को ठेस पहुंचाती हैं और विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक के अजोलिया खेड़ा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक महिला शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है,
जिसमें वे प्रधानाचार्य कक्ष में अनुचित हरकतें करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।