आपने लाल किले से मेरा भाषण सुना होगा। मैंने लाल किले से एक होम्योपैथिक गोली दी थी—"दिमागी नक्सल"।
होम्योपैथी के सिद्धांतों के अनुसार, जब आप होम्योपैथिक इलाज शुर�� करते हैं, तो शुरुआत में बीमारी और बढ़ जाती है। होम्योपैथी का यही स्वभाव है।
ठीक वैसे ही, जैसे ही मैंने "दिमागी नक्सल" वाली होम्योपैथिक गोली दी, सारे "दिमागी नक्सल" एक-एक करके बाहर आने लगे। और अब जनता भी उन लोगों का असली चेहरा देख रही है जो इस बीमारी को बढ़ावा दे रहे हैं।
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जन-जन की आस्था के केंद्र, नागों के रक्षक एवं लोकदेवता श्री गोगा जी महाराज के जन्मोत्सव ‘गोगा नवमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
हरियाणा सहित देशभर में लाखों श्रद्धालु श्रद्धा एवं विश्वास के साथ गोगा जी के जन्म स्थल गोगा मेड़ी जाते हैं और श्री गोगा जी महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
लोक आस्था और श्रद्धा के इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं।
🪷 भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरियाणा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय ‘श्याम कमल’, पानीपत में किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर सार्थक विचा��-विमर्श किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री सत्य प्रकाश जरावता जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जवाहर सैनी जी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय खुड़िया जी, चेयरपर्सन श्रीमती सुमन जी, श्रीमती कवलजीत कौर जी, श्री राकेश जी (महेंद्रगढ़), श्री बलदेव अग्रोहा जी, श्री भारत भूषण टाक जी एवं हरियाणा सरकार के चेयरमैन श्री सुभाष कलसाना जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सशक्त संगठन • सामाजिक समरसता • जनसेवा हमारा संकल्प। 🇮🇳🙏
लाडो, आप हिंदुस्तान की प्यारी बेटी हो। ❤️🇮🇳
आपकी बोली अलग हो सकती है, आपकी पोशाक अलग हो सकती है, पर आपके दिल में धड़कने वाला हिंदुस्तान वही है, जो हर भारतीय के दिल में बसता है।
देश का हर कोना हमारा है और हर बेटी हमारी अपनी है। हम अलग-अलग रंगों में रंगे हो सकते हैं, पर तिरंगा जब सिर के ऊपर लहराता है, तो हम सबकी पहचान एक हो जाती है।
यही हमारे भारत की खूबसूरती है - बोलियाँ अनेक, रंग अनेक, पर दिल एक… हिंदुस्तान एक।
लाडो, तू हिंदुस्तान की लाडली-कोडली बेटी सै। ❤️🇮🇳
तेरी बोली अलग हो सकै सै, तेरी पोशाक अलग हो सकै सै, पर तेरे दिल म्हं धड़कण आला हिंदुस्तान वोए सै, जो हर भारतीय के दिल म्हं बसै सै।
देश का हर कोना म्हारा सै और हर बेटी म्हारी अपनी सै। हम अलग-अलग रंगां म्हं रंगे हो सकैं सैं,
पर तिरंगा जब सिर के ऊपर लहरावै सै, तो सबकी पहचान एक हो जावै सै।
याए म्हारे भारत की खूबसूरती सै - बोली अनेक, ��ंग अनेक, पर दिल एक… हिंदुस्तान एक।
🌱 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं ‘पेड़ लगाओ, उसकी रक्षा और सुरक्षा करो’ के संकल्प को साकार करते हुए अहिल्याबाई होल्कर NGO की संस्थापक श्रीमती कमलजीत कौर जी ने 15 अगस्त के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशन के ��क छोटे से पार्क की जिम्मेदारी ली।
पेड़ लगाकर जीवनभर उसकी देखरेख एवं सुरक्षा का संकल्प लेकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल की। साथ ही, जेल में रह रही महिलाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य भी कर रही हैं। 🌳🙏
ऐसे प्रयास समाज को नई दिशा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित भविष्य की प्रेरणा देते हैं। 💚
🪷 पलवल, फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, नूंह, महेंद्रगढ़ एवं रेवाड़ी जिलों के मंडल अध्यक्षो��� एवं मंडल प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।
बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया।
सशक्त संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। 🇮🇳🙏
संगठन सर्वोपरि • राष्ट्र प्रथम • जनसेवा हमारा संकल्प।
सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा।
इसके अलावा रामपुर, सहारनपुर और दि���्ली में 10 ठिकानों पर आजम खान और जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट से जुड़े ठिकानों पर रेड चल रही है।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, सरकारी ठेकों से मिले पैसों को कथित तौर पर दूसरे रास्तों से जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े ट्रस्ट तक पहुंचाया गया।
अब यह पता लगाया जा रहा कि सरकारी ठेकों का पैसा किन लोगों और कंपनियों के जरिए ट्रस्ट या यूनिवर्सिटी तक पहुंचा।
🪷 श्याम कमल, पानीपत में कैथल से हमारे साथी एवं प्रत्याशी रहे आदरणीय श्री राव सुरेंद्र सिंह जी से आत्मीय भेंट हुई।
इस अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कर आत्मीय संवाद किया। साथ ही श्री राव सुरेंद्र सिंह जी के साथ आए अ���्य कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों से भी मुलाकात कर संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और अपनत्व सदैव सुखद एवं प्रेरणादायी रहा है। 🙏🇮🇳
🪷 भाजपा जिला कार्यालय ‘श्याम कमल’, पानीपत में प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया संगठनात्मक बैठक में सहभागिता की।
बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसंपर्क को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया।
सशक्त संगठन • प्रभावी संवाद • जनसेवा हमारा संकल��प। 🇮🇳
�� गुरुग्राम में आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों एवं नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
सशक्त संगठन ही विकसित हरियाणा की आधारशिला है। 🇮🇳
यश वीर की वीरता ने बढ़ाया भारत का यश!
ग्लासगो में आयोजित #CommonwealthGames2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में यश वीर सिंह ने कांस्य पदक जीतकर अपने शानदार प्रदर्शन ���े देश का मान बढ़ाया है। उनकी यह गौरवपूर्ण उपलब्धि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यश वीर सिंह को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप आने वाले समय में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहें।
#CWG2026 #Glasgow2026 #Cheer4Bharat