अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर NSS इकाई, DLS PG College द्वारा सुवर्णी शांति धाम वृद्धाश्रम जोरापारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका सम्मान किया और उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
महाविद्यालय NSS के ऊर्जावान स्वयंसेवकों ने “सेवा संकल्प अभियान” के तहत आयोजित गरिमामयी “नमो सेवा गाथा” कार्यक्रम में पूरी तन्मयता के साथ हिस्सा लिया। सक्रिय सहभागिता: ईशा कुर्रे, यदुवीर साहू, लक्की, रोशन, मानस पांडे, ओम गोभिल, रोनित कुर्रे, मोनिका सिरसो, तान्या शर्मा।
दिनांक 28.09.2026 को आयोजित चयन शिविर में मूल्यांकन के पश्चात हमारे महाविद्यालय से यदुवीर पाल साहू और राधिका पटेल सहित चयनित सभी 04 छात्र एवं 04 छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर 2026 हेतु किया गया है! #NSS#RepublicDayParade#AbvVv
अंतरमहाविद्यालय बेसबॉल पुरुष वर्ग प्रतियोगिता (2026-27) में हमारे महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है! 🥈
यह सफलता हमारे खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम और टीम वर्क का परिणाम है। इस शानदार उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाइयाँ!
डी एल एस में दीक्षारम्भ समारोह सम्पन्न
नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने लिया सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प
रासेयो दिवस पर डी.एल.एस. महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह व हिन्दी पखवाड़ा आयोजित किया गया।
24 सितम्बर 2026
"रक्तदान महादान"
विश्व रक्तदान दिवस पर (14 जून) प्रार्थना सभा भवन खारंग जल संसाधन विभाग में आयोजित रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के दो स्वयंसेवक यदुवीर साहू और क्रिश राजगीर ने रक्तदान किया।इस अवसर पर अ.बि.वा. विश्वविद्यालय के रा.से.यो. कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा भी थे।
प्रार्थना भवन, जल संसाधन कार्यालय में 9 जून 2026 को मासिक धर्म जागरूकता पर 'जागरूक नारी' विषय पर कार्यक्रम का आयोजित हुआ। इसमें माननीय कलेक्टर, डीआईजी, सीईओ जिला पंचायत, नगर पालिका आयुक्त, महाविद्यालय के रासेयो अधिकारी श्रीमती हिमानी तिवारी समेत स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर, बिलासपुर की पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति ने “जलवायु परिवर्तन" पर कार्यक्रम आयोजित किए।महाविद्यालय की रा.से.यो. इकाइयों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण तथा जागरूकता का संदेश फैलाया। उक्त कार्यक्रम में श्री संजय शर्मा जी विशिष्ट अतिथि थे।
पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय में 3 जून 2026 को आयोजित “पर्यावरण पंचायत” पर हमारे महाविद्यालय की रा.से.यो. स्वयंसेवकों ने सहभागिता की जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवक निधि गुप्ता एवं रोशन गुप्ता को उनके वक्तव्य के लिए “उत्कृष्ट वक्ता” के रूप में सम्मानित किया गया।
डी.एल.एस. पी.जी. कॉलेज (सिद्धि योग केन्द्र), बिलासपुर में 5 दिवसीय (27-31 मई) 'योग एवं ध्यान शिविर' का सफलतापूर्वक समापन! ओशो समर्थ गरुधारा ध्यान केन्द्र के आचार्यों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों, शिक्षकों और NSS स्वयंसेवकों ने 'सक्रिय-ध्यान' का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया।
हरिहर ऑक्सीजोन वृक्षारोपण परिक्षेत्र, अरपा साइट में 18 जून 2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति अ. बि. वा. वि.वि. प्रो अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय के रा.से.यो स्वयंसेवको ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
आईक्यूएसी (IQAC) और डी.एल.एस. पी.जी. कॉलेज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में "अनुसंधान, नवाचार और विस्तार गतिविधियाँ" विषय पर 7 मई को एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक क्षेत्र में शोध की गुणवत्ता को बढ़ाना था।
पुष्पांजलि और नमन! 💐
आज 4 मई को हमारे प्रेरणा पुरुष स्व. बसंत शर्मा जी की जन्म जयंती पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनके विचार और दिखाए गए शिक्षा के मार्ग पर चलते हुए हम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं। #FounderTribute#DLSCollege#Values
गर्व के क्षण
डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिवार के लिए आज अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। हमारे मार्गदर्शक और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय जी को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं और कृतियों के लिए प्रतिष्ठित 'छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान' से अलंकृत किया गया है।
हमारे महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों राहुल साहू व रोशन ठाकुर एवं स्वयंसेविका चांद यादव, रंजीता साहू व रिया निषाद के द्वारा "पृथ्वी दिवस" पर जागरूकता का एक प्रयास !