उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी-2026) के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पी.बी.ए.एस. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
@InfoDeptUP@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@Uppolice@dm_hathras
#Hathras #UPTET2026 #UPTET #FairExams #UttarPradesh #UPNews #GoodGovernance
उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा दिनांक 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 को जनपद में आयोजित की वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू0पी0 टेट-2026) की लिखित परीक्षा को सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शीरूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश स्तर की इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा को शासन की मंशानुसार पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
@myogioffice@ChiefSecyUP@UPGovt@InfoDeptUP@DM_Hathras@hathraspolice
#UPTET2026 #Hathras #ExamPreparation #GoodGovernance
आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद के सभी मतदेय स्थलों का पुनः परीक्षण कराया जा रहा है। आयोग के मानकों के अनुसार जिन मतदेय स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं, उनका विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@InfoDeptUP
#Hathras #Election #SVEEP #Loktantra #UttarPradesh
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों एवं बस स्वामियों को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सुदृढ़ एवं सुलभ परिवहन सुविधाओं से जोड़ना है, जिससे नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक सुगम पहुंच मिल सके। योजना से विशेष रूप से उन गांवों को लाभ मिलेगा, जहां सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं सीमित अथवा उपलब्ध नहीं हैं।
@myogioffice@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@UPTransportDept@InfoDeptUP@dm_hathras
#मुख्यमंत्री_ग्राम_परिवहन_योजना
#GramParivahanYojana2026
#RuralConnectivity
#GoodGovernance
#UttarPradesh
#PublicTransport
#ViksitUP
#hathras