आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को विकास भवन से संभव अभियान 6.0 के शुभारंभ के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जिला विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। संभव अभियान 6.0 के शुभारंभ के अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त खंड विकास अधिकारी व सीडीपीओ उपस्थित रहे।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्संरचना की प्रक्रिया जारी है। 04 जुलाई 2026 को मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची प्रकाशित की जाएगी। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दल 06 जुलाई 2026 तक मतदेय स्थलों के परिवर्तन, संशोधन या अन्य सुझाव एवं शिकायतें संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय, प्रयागराज में प्रस्तुत कर सकते हैं।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
प्रयागराज में चिकित्सक दिवस के अवसर पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं सभी के लिए सस्ती, सुलभ और संवेदनशील हों, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। चिकित्सकों से मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, संयम, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चिकित्सा, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों, समाजसेवियों तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण का शुभारंभ
प्रयागराज में परिषदीय विद्यालयों में अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी एवं जिलाधिकारी महोदय ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए सभी अभिभावकों से बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें एवं स्टेशनरी वितरित की गई। सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों तथा प्रथम चरण में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। साथ ही स्कूल चलो अभियान की रैली एवं प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा वृक्षारोपण भी किया गया।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में UPTET-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित हुई।
बैठक में परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत, प्रकाश, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण की तैयारियों की समीक्षा की गई। नकल, अनियमितता एवं अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#जनता_दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया l
👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।
👉कृ0सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@mygovindia
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न।
बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, ओडीओपी के पात्र हस्तशिल्पियों को समय से प्रतिपूर्ति, मिनी औद्योगिक आस्थान सोरांव में सुविधाओं के विकास तथा जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में निर्यात बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित कराने के निर्देश दिए गए।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जाम, अतिक्रमण, पार्किंग, फायर सेफ्टी एवं अन्य व्यापारिक समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन उपकरणों को क्रियाशील रखने की अपील की गई।
प्रयागराज प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं बेहतर व्यापारिक वातावरण के लिए प्रतिबद्ध है।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
#जनता_दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया l
👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।
👉कृ0सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@mygovindia
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और मध्यम से तेज़ बारिश के साथ मध्यम दर्जे की आंधी (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा) आने की बहुत संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है।
*बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और रायबरेली*
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@rahat_up
मा० मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित “व्यापारी कल्याण दिवस” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तथा विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
इस अवसर पर जनपद में सर्वाधिक राजस्व योगदान देने वाले व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रतिष्ठानों को “भामाशाह सम्मान” से सम्मानित किया गया। मा० मंत्री जी ने कहा कि व्यापारी एवं उद्यमी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके द्वारा ईमानदारी से दिए गए कर से ही विकास कार्यों को गति मिलती है तथा जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित होती हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने दानवीर भामाशाह को राष्ट्रभक्ति, त्याग और आर्थिक प्रबंधन का अद्वितीय प्रतीक बताते हुए कहा कि आज के ईमानदार करदाता ही आधुनिक युग के भामाशाह हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है तथा उद्योग, निवेश, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सम्मानित व्यापारियों एवं उद्यमियों को आधुनिक युग का भामाशाह बताते हुए कहा कि उनके योगदान से ही गरीबों के कल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन संभव हो पा रहा है। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह के जीवन एवं योगदान पर आधारित चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। साथ ही लोक गायन, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को भामाशाह जी के आदर्शों से परिचित कराया गया।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@CdoPrayagraj@InfoDeptUP
#जनता_दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया l
👉यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।
👉कृ0सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@mygovindia
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 92 नवदम्पत्तियों का हुआ विवाह।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 27.06.2026 को जनता इण्टर कालेज रूदापुर सहसों में विकास खण्ड फूलपुर के 15 जोड़ों, बहरिया के 31 जोड़ों, बहादुरपुर के 24 जोड़ों, एवं सहसों के 22 जोड़ों सहित कुल 92 नवदम्पत्तियों को उपहार सामग्री प्रदान करते हुए विवाह कार्यक्रम का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ है, जिसमें उपस्थित श्रीमती गीता सिंह ब्लाक प्रमुख सहसों व अन्य अतिथियों द्वारा नव विवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इसके अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रयागराज, मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री वैभव सिंह द्वारा किया गया।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं से जोड़ने, लखपति दीदी योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों के गठन पर विशेष जोर दिया गया।
सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपनी योजनाओं की जानकारी समूह की महिलाओं तक पहुँचाकर उन्हें अधिकतम लाभान्वित करें, जिससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सके।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर स्वरोजगार को नई उड़ान।
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।
215 लाभार्थियों को विभिन्न बैंकों द्वारा लगभग ₹19.25 करोड़ का ऋण वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान एवं ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
@CdoPrayagraj@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@ChiefSecyUP