@samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बिहार का संकल्प अवश्य साकार होगा तथा आने वाले वर्षों में बिहार निवेश, रोजगार, नवाचार और औद्योगिक प्रगति का अग्रणी केंद्र बनकर उभरेगा।
@samrat4bjp
@samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक जिले में कम-से-कम एक उद्योग स्थापित करना तथा 20 नवंबर तक ₹5 लाख करोड़ का निवेश बिहार में आकर्षित करना है।
@samrat4bjp
@samrat4bjp उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड में आदर्श विद्यालय, 211 नए डिग्री कॉलेज, 551 मॉडल स्कूल, एआई आधारित स्मार्ट गवर्नेंस, मेडिकल एवं औद्योगिक अवसंरचना के विस्तार सहित अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
@samrat4bjp
@samrat4bjp माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार के पहले 100 दिनों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, आधारभूत संरचना और सुशासन के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों ने बिहार के समग्र विकास को नई गति दी है।
@samrat4bjp
"सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन" पूर्ण होने के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज बी०आई०टी० मेसरा, पटना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
@samrat4bjp
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें:
👉बिहार सरकार का सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन
👉₹11,464 करोड़ की लागत से कुल 2,476 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
👉माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp के कर-कमलों द्वारा किया गया शिलान्यास एवं उद्घाटन
#IPRDSamachar#BiharNews#IPRDBihar
बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क नियमावली-2026 के तहत आमजन व किसानों के हितों तथा राज्य के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
इस नियमावली के तहत निजी वाहन, शहर के भीतर की सड़कें, स्टेट हाईवे के अंतर्गत नहीं आने वाली सड़कें, दोपहिया, तिपहिया, ऑटो, ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर तथा पशुचालित वाहन पूरी तरह टोल-मुक्त रहेंगे। वहीं, स्टेट हाईवे पर केवल व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों से ही निर्धारित टोल शुल्क लिया जाएगा।
आइए इस निर्णय के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझते हैं।
@samrat4bjp@BiharTransport
#BiharTollPolicy2026
#DigitalFASTag
#BetterRoadsBetterBihar
#InfrastructureGrowth
अब पटना सिटी के ऐतिहासिक गंगा घाट आधुनिक सुविधाओं से होंगे और भी समृद्ध।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने पटना सिटी स्थित भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के आधुनिक रिवर फ्रंट का लोकार्पण किया।
#PatnaCity#Riverfront#GangaRiver#SmartBihar#BiharDevelopment
बिहार सरकार की खेल नीतियों से राज्य की खेल संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव आया है।
"मेडल लाओ, नौकरी पाओ" योजना के तहत, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अस्पतालों में सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करना पड़े। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को उसके निकट ही सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।
@samrat4bjp
साथ ही, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में PPP मॉडल के तहत निःशुल्क पैथोलॉजी सेवाओं के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत 11 हब लैब और 221 स्पोक लैब नमूना संग्रह केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अतिरिक्त, राज्य के 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सुविधा का लाभ PHH एवं आयुष्मान कार्डधारियों सहित अन्य पात्र लाभार्थियों को भी रियायती दरों पर मिलेगा।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पटना सिटी स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल (जिला अस्पताल) के नवनिर्मित भवन में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जिला औषधि भंडार गृह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।
इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों में 105 नए ICU बेड, 70 इंटरमीडिएट केयर यूनिट (IMCU) बेड तथा 24×7 आपातकालीन सेवाओं का भी शुभारंभ किया गया।
@samrat4bjp
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार हो रहा है विस्तृत।
पटना सिटी के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ राज्यभर में ICU, वेंटिलेटर युक्त ICU, PPP मॉडल पैथोलॉजी हब, सैंपल कलेक्शन सेंटर एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवाओं का माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चोधरी जी द्वारा शुभारंभ किया गया।
इन आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा नागरिकों को अपने ही जिले में बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।
@samrat4bjp@Nishantjdu@BiharHealthDept@SHSBihar
#GuruGovindSinghHospital
#HealthyBihar
#HealthInfrastructure
#QualityHealthcare
#CriticalCare
#PublicHealth
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) अंतर्गत नव चयनित 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया।
@samrat4bjp@Shrawon_Nalanda@brlps_jeevika@BiharRDD
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें:
👉 पटना सिटी के विभिन्न घाटों के निर्माण कार्य का उद्घाटन
👉₹46.26 करोड़ की लागत से हुआ घाटों का निर्माण
👉 गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के नए भवन में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का शुभारंभ
#IPRDSamachar#BiharNews#IPRDBihar
ऊर्जा विभाग के सचिव सह सीएमडी #BSPHCL श्री अजय यादव (IAS) ने 220/132/33 kV ग्रिड उपकेंद्र मोकामा का निरीक्षण किया।
ग्रिड सबस्टेशन के संचालन एवं अनुरक्षण की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।