माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में विकसित करने की परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है।
लगभग 143.52 किमी लंबी एवं ₹3,936 करोड़ से अधिक लागत वाली यह परियोजना सीमांचल और कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा व्यापार, कृषि, उद्योग और पर्यटन के विकास को गति देगी।
#KhagariaPurnea4Lane
#BiharInfrastructure
#ViksitBihar
#NewBihar
#PMModiVision
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें:
👉भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने पर वैभव सूर्यवंशी को बधाई
👉माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp ने दी हार्दिक बधाई
👉वैभव ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है: मुख्यमंत्री
#IPRDSamachar#BiharNews#IPRDBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलम्पिक स्तर की सुविधाएं दी जायेगी। खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है।
@samrat4bjp
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजगीर में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पटना के डुमरी खेल परिसर में सभी खेलों के लिये अलग-अलग अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य के कुल 8053 ग्राम पंचायतों में से 4700 ग्राम पंचायतों में कुल 5266 में खेल मैदान का निर्माण पूर्ण हो गया है। शेष खेल मैदानों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करायें।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में VB-G RAM G (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन, ग्रामीण) के माध्यम से खेल मैदानों का निर्माण कराएं।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल उपकरण, कोचिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
@samrat4bjp
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कोषांग, सिंचाई भवन, पटना 24×7 सक्रिय है।
बाढ़ से संबंधित किसी भी आपदा, आकस्मिकता, तटबंध में सीपेज, पाइपिंग, कटाव, क्षरण, अथवा जानबूझकर क्षति पहुंचाने से संबंधित कोई भी सूचना या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर - 1800-345-6145
दूरभाष - 0612-2206669 | 0612-2215850
मोबाइल नंबर - 7463889706 | 7463889707
@samrat4bjp@VijayKChy@WRD_Bihar
#FloodAlert
#FloodSafety
#DisasterManagement
#EmergencyResponse
#FloodControl
औद्योगिक विकास, निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। मेगा पार्क, फूड पार्क और स्टार्टअप इकोसिस्टम का विस्तार रोजगार सृजन तथा आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान करेगा।
@samrat4bjp@IndustriesBihar#ViksitBharatSamriddhBihar#IndustrialGrowth
#InvestmentDrivenGrowth
#StartupBihar
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने सभी लोगों से अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
आइए, प्रकृति संरक्षण के इस संकल्प में सहभागी बनें और हरित बिहार के निर्माण में अपना योगदान दें।
@samrat4bjp@DEFCCOfficial
#WorldEnvironmentDay
#EkPedMaaKeNaam
#HaritBihar
#GreenBihar
#EnvironmentProtection
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा को देने हेतु दृढ़संकल्पित हैं।
राज्य में हरित आवरण को और अधिक बढ़ाने हेतु बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।
@samrat4bjp@DEFCCOfficial#ViksitBharatSamriddhBihar
#GreenBihar
#GoGreenBihar
#MissionGreenBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर ‘जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान परियोजना’ के अंतर्गत एक लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
@samrat4bjp@VijayKChy
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हम सभी को मिलकर अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने होंगे, तभी हमारा जीवन और पर्यावरण सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसे जनभागीदारी के माध्यम से ही सफल बनाया जा सकता है।
@samrat4bjp
माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि बिहार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा प्रत्येक घर पर सोलर युक्त विद्युत उत्पादन प्रणाली स्थापित करने की दिशा में राज्य निरंतर कार्य कर रहा है।
@samrat4bjp
सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
@samrat4bjp@VijayKChy