जुड़ जाएगा, जबकि कमहरिया-काटेसर की ओर लगभग 10 किमी दूरी पर बाराबंकी-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-727H से संपर्क स्थापित होगा। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम एवं सुचारु होगा तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
जनपद सीतापुर के विधानसभा क्षेत्र लहरपुर के विकासखंड सकरन अंतर्गत कमहरिया-काटेसर में किवानी नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण वित्तीय वर्ष 2026-27 की दीर्घ सेतु कार्ययोजना में क्रम संख्या 01 (KYSETU-2026-27-00062957) पर प्रस्तावित है।
मीटर लंबाई एवं 7 मीटर चौड़ाई के पहुंच मार्ग, तथा 390 मीटर लंबाई एवं 3.75 मीटर चौड़ाई के अतिरिक्त पहुंच मार्ग के साथ आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है।
प्रस्तावित सेतु के निर्माण के उपरांत इसका पहुंच मार्ग बेलवा की ओर मटुआ-सकरन-भोलागंज अन्य जिला मार्ग से
बड़ी मालियत के लेखपत्रों के निरीक्षण के क्रम में तहसील मिश्रिख के ग्राम सतनापुर में पंजीकृत विलेखों से संबंधित संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्धारित स्टाम्प शुल्क की वसूली सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
#Sitapur
जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी परामर्शदात्री समिति (DLRAC) की समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर नगरीय क्षेत्रों में संचालित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रिय जनपदवासियों,
लम्पी स्किन डिजीज से पशुओं की सुरक्षा हेतु सजग रहें। अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं, पशुशाला की साफ-सफाई रखें तथा मच्छर, मक्खी एवं किलनी से बचाव करें। पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उसे अन्य पशुओं से अलग रखें और तत्काल पशु चिकित्सक को सूचित करें।
मा० मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों के अनुश्रवण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की प्रगति में तेजी लाने एवं समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
51,000 दीपों से जगमगाया सेवा संकल्प महोत्सव-2026 दीपों की भव्य रोशनी में माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के चित्र को साकार किया गया। सेवा, समर्पण और जनभागीदारी से सजा यह दीपोत्सव सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
#सेवा_संकल्प_महोत्सव#सीतापुर
जनपद के समस्त गो आश्रय स्थलों में लंपी स्किन डिजीज (LSD) से बचाव हेतु विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गोवंश का टीकाकरण कराया जा रहा है, ताकि गोवंश को इस बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।
सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत 51,000 दीपों से माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के चित्र को साकार करते हुए भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा, समर्पण एवं जनभागीदारी की भावना के साथ लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर दीप प्रज्वलित किए गए। जनपद में कुल 15 लाख दीप प्रज्वलित कर सेवा, संकल्प, एकता एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए। जनपद सीतापुर में कुल 15 लाख दीप प्रज्वलित किए गए।
सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए। इस अवसर पर लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित किया गया।
सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जनपद के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता में आयोजित शिविर में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
सेवा संकल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत आज जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा मरीजों एवं तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
जिला पोषण समिति की बैठक के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं तथा विभागीय कार्यों की समीक्षा कर कार्यक्रमों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय लक्ष्यों की समय से प्राप्ति आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।