नगर पालिका परिषद, सीतापुर द्वारा उपवन योजनान्तर्गत बिजवार में पार्क विकास कार्य एवं लक्ष्मणपुर में तालाब सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक एवं पात्र अभिभावक निर्धारित तिथि तक आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
🗓️ आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
📝 चयन परीक्षा: 28 नवंबर 2026
ओ०डी०ओ०पी० योजनान्तर्गत आयोजित बायर-सेलर मीट की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने एवं कारीगरों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को ��वश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#JawaharNavodayaVidyalaya #Sitapur #UPGovt
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 3 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ स्थानों पर गरज के साथ आंधी (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा) एवं भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना के रेड अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है ।
#सीतापुर
जनपद सीतापुर के किसान भाइयो के लिए महत्वपूर्ण सूचना। आज दिनांक 16.07.2026 को जनपद की निजी एवं सहकारिता क्षेत्र की सभी अधिकृत दुकानो पर यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध है। विवरण संलग्न है
जनपद सीतापुर में वीएचएसएनडी सत्र एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, अभिलेखों, आवश्यक उपकरणों तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। @InfoDeptUP
जनपद सीतापुर में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु निजी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं को आरसीएफ कंपनी की यूरिया का आवंटन किया गया। मांग एवं उपलब्धता के अन��सार तहसीलवार फुटकर विक्रेताओं को यूरिया वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।
जनपद में विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन माय भारत (MY Bharat) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तर पर विभिन्न युवा कार्यक्रमों के समन्वय, अनुश्रवण एवं संचालन के लिए द्विस्तरीय जिला समिति के गठन पर चर्चा की गई।
राजकीय आईटीआई खैराबाद, सीतापुर में आयोजित वृहद रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन एवं शॉर्टलिस्टिंग की गई तथा चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
#Sitapur#RozgarMela
जनपद के विकास खण्ड परसेण्डी स्थित ग्राम पीरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिड-डे-मील, पेयजल, साफ-सफाई एवं शिक्षण व्यवस्था में मिली कमियों पर आवश्यक सुधार एवं संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
@InfoDeptUP@UPGovt@CMOfficeUP
जनपद सीतापुर के ग्राम पंचायत कटिया (मछरेहटा) में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत प्रमुख सचिव श्री पी. गुरुप्रसाद की उपस्थिति में वृहद वृक्षारोपण किया गया। ग्रामीणों ने पौधा���ोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया।
#EkPedMaaKeNaam
"एक पेड़ माँ के नाम" थीम पर जनपद #सीतापुर में वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रमुख सचिव श्री पी. गुरुप्रसाद, मा. राज्य मंत्री श्री राकेश राठौर 'गुरु जी' सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों व आमजन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रमुख सचिव श्री पी. गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में 12 जुलाई को आयोजित वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। अभियान को सफल बनाने हेतु विभागवार तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 🌱
#Sitapur#वृहद_पौधरोपण_अभियान
किसानों की सुविधा हेतु अब फ्रेमवर्क फर्टिलाइज़र सेल (FFS) के अंतर्गत CSC के माध्यम से उर्वरक बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रति QR जनरेशन पर ₹15 (लागू करों से अतिरिक्त) सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है। इससे किसानों को अपने नजदीकी CSC पर सरल तरीके से बुक कराने ��ी सुविधा मिलेगी.
बाढ़ तैयारियों के दृष्टिगत ���हसील बिसवां के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर शारदा नदी पर चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने तथा जनसुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। #Sitapur
थाना समाधान दिवस के अवसर पर ��ाना सकरन में जनसुनवाई की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर प्रार्थना पत्रों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित भी किया गया। @ChiefSecyUP @CMOfficeUP @InfoDeptUP @myogiadityanath
प्राथमिक विद्यालय रंगवा (विकास खण्ड लहरपुर)में आयोजित वीएचएसएनडी सत्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।व्य��पक रूप से सत्र आयोजन, शत प्रतिशत टीकाकरण,मानक के अनुसार त्रुटिरहित जांच सुनिश्चित करने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश सर्वसम्बन्धित को दिए।