🏆 एक और उपलब्धि, वैशाली बना राज्य में नंबर-1!
"सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत 80+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे रजिस्ट्री (होम रजिस्ट्रेशन) की सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन में वैशाली जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में अब तक राज्य में हुए 9 होम रजिस्ट्रेशन में से 7 सफल निबंधन अकेले वैशाली में संपन्न हुए हैं। यह उपलब्धि जनसेवा, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में वैशाली की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे सम्मानजनक, सरल और सुविधाजनक निबंधन सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
आइए, इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाएँ और "सबका सम्मान, जीवन आसान" के संकल्प को और मजबूत बनाएं।
@IPRDBihar@Bihar_PER
#Vaishali #HomeRegistration #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #SeniorCitizens #DistrictAdministrationVaishali
🚫 अवैध शराब के खिलाफ वैशाली प्रशासन की सख्त कार्रवाई! 🚔
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में उत्पाद विभाग द्वारा शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में टाउन थाना क्षेत्र के कटरा में की गई कार्रवाई में एक तीन पहिया वाहन से 105 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस दौरान दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी एवं विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी और सतत निगरानी के माध्यम से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा रहा है।
📢 आपका सहयोग आवश्यक है। अवैध शराब से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन या उत्पाद विभाग को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
@IPRDBihar@Bihar_PER
#Vaishali #LiquorProhibition #ExciseDepartment #DistrictAdministration #Bihar #PublicSafety
🔥 वैशाली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य! 🏠⛽
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के सतत निर्देशन एवं जिला प्रशासन की नियमित निगरानी से वैशाली में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।
जिले की 67 गैस एजेंसियों के माध्यम से 8,06,738 उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में 17,803 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा प्रतिदिन औसतन 12,624 सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। जिला प्रशासन कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर लगातार निगरानी रख रहा है और नियमित औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।
📢 उपभोक्ताओं से अपील: शहरी क्षेत्र में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद ही रीफिल बुकिंग कराएं, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
किसी भी समस्या की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष या संबंधित गैस एजेंसी को दें।
@IPRDBihar@food_bihar@DoSWBihar
#Vaishali #LPGSupply #PublicService #DistrictAdministration #Bihar #ConsumerCare
🌧️ सतर्क प्रशासन, सुरक्षित वैशाली! 🚨
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने स्पष्ट किया है कि गंगा एवं गंडक नदी का जलस्तर वर्तमान में सामान्य है तथा जिले में कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और सभी संबंधित विभाग, SDRF एवं आपदा प्रबंधन की टीमें 24×7 तैयार हैं।
🙏 आपसे अपील:
बरसात के मौसम में नदियों, तालाबों, घाटों और पुलों के पास रील बनाने, सेल्फी लेने, स्टंट करने या पानी में उतरने से बचें। बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
आइए, सुरक्षित रहें, जिम्मेदार बनें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें।
@iprdbihar@bihardmd@bsdma
#Vaishali #FloodPreparedness #StaySafe #DisasterManagement #SDRF #DistrictAdministration #Bihar
🏗️ निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए वैशाली जिला प्रशासन की बड़ी पहल!
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर वैशाली में भवन निर्माण उपकर (सेस) वसूली अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य निर्माण श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, मातृत्व सहायता, आवास, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।
सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी संस्थानों, निर्माण एजेंसियों, ठेकेदारों एवं अन्य नियोजकों से अपील है कि वे Building and Other Construction Workers Welfare Cess Act, 1996 के तहत निर्माण लागत का 1% उपकर निर्धारित समय में ऑनलाइन जमा करें।
⚠️ समयसीमा के भीतर उपकर जमा नहीं करने पर अतिरिक्त देय राशि, ब्याज एवं अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रमिकों का अधिकार सुरक्षित करना, हम सभी की जिम्मेदारी है। आइए, कानून का पालन करें और श्रमिक कल्याण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
@IPRDBihar@LRMWWDBihar
#Vaishali #LabourWelfare #ConstructionWorkers #BuildingCess #DistrictAdministration #Bihar
📢 तकनीकी सहायक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!
क्या आप तकनीकी सहायक नियोजन प्रक्रिया में शैक्षणिक प्रमाण-पत्र सत्यापन से वंचित रह गए थे? अब आपके पास एक विशेष एवं अंतिम अवसर है।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर ऐसे अभ्यर्थियों के लिए 29 जुलाई 2026 को पुनः प्रमाण-पत्र सत्यापन की व्यवस्था की गई है। सभी संबंधित अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित होकर सत्यापन अवश्य करा लें।
⚠️ ध्यान दें: यह अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अभ्यर्थियों की सूची एवं आवश्यक दिशा-निर्देश वैशाली जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। समय पर पहुंचें और अपनी नियोजन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण करें।
📅 दिनांक: 29 जुलाई 2026 (बुधवार)
📍 स्थान: जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, वैशाली (बसावन सिंह स्टेडियम, यादव चौक, हाजीपुर के सामने)
@IPRDBihar@PRD_Bihar
#Vaishali #Hajipur #TechnicalAssistant #Recruitment2026 #PanchayatiRaj #DistrictAdministrationVaishali
टी.बी. मुक्त वैशाली की ओर मजबूत कदम! 🩺
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के सतत निर्देशन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से वैशाली में टी.बी. मुक्त भारत अभियान मिशन मोड में प्रभावी ढंग से संचालित हो रहा है।
जिला कई प्रमुख मानकों पर बिहार के अग्रणी जिलों में शामिल है। स्क्रीनिंग में 270% उपलब्धि, पंचायत स्तर पर 100% टी.बी. टेस्टिंग लक्ष्य, डिफरेंशिएटेड टी.बी. केयर में 97% प्रदर्शन तथा 2,143 निक्षय मित्रों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सफलता का प्रमाण है। निक्षय मित्र टी.बी. मरीजों को फूड बास्केट और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
टी.बी. हारेगी, वैशाली जीतेगा!
आइए, समय पर जांच, पूरा उपचार और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से टी.बी. मुक्त भारत के संकल्प को साकार करें।
@IPRDBihar@BiharHealthDept
#TBMuktBharat #TBFreeVaishali #JanBhagidari #HealthForAll #Vaishali #DistrictAdministration
जनता की आवाज़, प्रशासन का भरोसा! 🤝
वैशाली जिला प्रशासन का जनता दरबार बना समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच।
आज आयोजित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की 60 शिकायतों की सुनवाई की और सभी संबंधित अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया।
राजस्व, शिक्षा, आवास, बिजली, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन सहित अनेक विभागों से जुड़े मामलों पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर कुल 222 आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
"सबका सम्मान–जीवन आसान" के संकल्प के साथ वैशाली जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
@IPRDBihar@BiharRevenue@BiharRDD@PRD_Bihar@DoSWBihar@BiharHomeDept
#Vaishali #JanataDarbar #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration #Bihar
🚨 वैशाली में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में! 🔥
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में जिले के 8.06 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं को 67 गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ⛽
✅ 21,280 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
✅ औसत बैकलॉग मात्र 2.7 दिन
✅ कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 3 प्राथमिकी दर्ज
✅ गैस एजेंसियों का प्रतिदिन निरीक्षण एवं पारदर्शी व्यवस्था
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता को समयबद्ध, सुरक्षित और निर्बाध गैस आपूर्ति मिले। किसी भी शिकायत पर जिला नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करें।
जनहित सर्वोपरि, पारदर्शी सेवा हमारी प्राथमिकता।
@IPRDBihar@food_bihar@DoSWBihar
#Vaishali #LPG #DistrictAdministrationVaishali #GoodGovernance #PublicService #Bihar
🚨 शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी! 🚔
वैशाली जिला प्रशासन के निर्देशानुसार मद्यनिषेध विभाग ने महुआ थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 4 लीटर अवैध बीयर बरामद की। जब्त शराब को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत जब्त कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने दोहराया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर 'Zero Tolerance' की नीति के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
📢 आपकी सतर्कता, समाज की सुरक्षा।
यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की सूचना मिले, तो तुरंत मद्यनिषेध विभाग या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
नशामुक्त बिहार • सुरक्षित वैशाली • सबकी जिम्मेदारी
@IPRDBihar@Bihar_PER
#Vaishali #Prohibition #NashaMuktBihar #ZeroTolerance #DistrictAdministrationVaishali #ExciseDepartment #SafeSociety
🕊️ स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक कौनहारा घाट की ओर वैशाली का सशक्त कदम! 🌿
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के कौनहारा घाट के समग्र कायाकल्प का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रतिदिन विशेष स्वच्छता अभियान, नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं की निगरानी के माध्यम से अंतिम संस्कार हेतु आने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
घाट पर आवश्यक सामग्रियों की निर्धारित दर पर उपलब्धता, नियमित साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनसुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। साथ ही विशेषज्ञ वास्तुविदों द्वारा घाटों के सौंदर्यीकरण एवं समग्र पुनर्विकास की योजना पर कार्य जारी है।
स्वच्छ घाट • सम्मानजनक व्यवस्था • जनसहभागिता से विकसित वैशाली
आइए, हम सभी कौनहारा घाट की स्वच्छता, गरिमा और पवित्रता बनाए रखने में अपना योगदान दें।
@IPRDBihar@UDHDBIHAR
#Vaishali #KonharaGhat #NamamiGange #CleanGhat #DistrictAdministrationVaishali #SwachhBharat #PublicService
🌿 ग्राम स्वराज की ओर वैशाली का सशक्त कदम! 🏡
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशन में आज वैशाली जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों, आशा कार्यकर्ताओं, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करने का संकल्प लिया।
बैठकों में विकास योजनाओं की समीक्षा, आय-व्यय की जानकारी, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्यों की प्रगति, पंचायत उन्नयन सूचकांक (PAI) तथा आगामी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका जैसे विषयों पर जनसंवाद भी आयोजित किए गए।
सशक्त पंचायत • सहभागी विकास • समृद्ध वैशाली
@IPRDBihar@PRD_Bihar
#Vaishali #PanchayatVikasDiwas #GramSwaraj #SDGs #JanBhagidari #RuralDevelopment #Bihar #DistrictAdministrationVaishali
📝 डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा-2026: दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन ✅
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में वैशाली जिले के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम प्रशिक्षण सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा-2026 का दूसरा दिन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
📊 कुल 3,586 अभ्यर्थियों में से 3,518 उपस्थित रहे, जबकि 68 अनुपस्थित रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि किसी भी केंद्र से कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली और किसी भी अभ्यर्थी को निष्कासित नहीं किया गया।
सघन फ्रिस्किंग, पहचान-पत्र सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी तथा प्रशासन और पुलिस की मुस्तैद तैनाती ने परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया।
निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर प्रशासन—यही वैशाली की पहचान है।
@IPRDBihar@BiharEducation_@officialbseb
#DLEd2026 #Vaishali #FairExamination #DistrictAdministration #BiharBoard
वैशाली जिला प्रशासन की पहल— संवाद, विश्वास और कानून का सम्मान। 🤝
NEET पेपर लीक मामले को लेकर संभावित छात्र प्रदर्शन के मद्देनज़र जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने छात्र-छात्राओं, छात्र प्रतिनिधियों, कोचिंग संचालकों और अभिभावकों के साथ सकारात्मक संवाद किया। सभी से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री शुभांक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति सभी का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होगी। प्रशासन ने बताया कि संवाद के बाद प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया गया है। जिले में CCTV, ड्रोन और वीडियो निगरानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है।
संवाद से समाधान, कानून का सम्मान और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य—यही हमारी प्राथमिकता है।
@IPRDBihar@BiharHomeDept
#Vaishali #DistrictAdministration #StudentDialogue #Peace #LawAndOrder #Bihar
🚨 वैशाली में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! 🚨
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशन में उत्पाद विभाग ने वैशाली थाना क्षेत्र के भगवत नगर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 78.75 लीटर विदेशी शराब (इम्पीरियल ब्लू) बरामद की। जब्त शराब के संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को प्रभावी बनाने के लिए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन अभियान जारी है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📢 आपका सहयोग जरूरी है। यदि कहीं भी अवैध शराब से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत उत्पाद विभाग या निकटतम थाना को सूचित करें।
नशामुक्त वैशाली, सुरक्षित समाज — यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
@IPRDBihar@Bihar_PER
#Vaishali #Prohibition #NashaMuktBihar #ExciseDepartment #DistrictAdministrationVaishali
🔥 वैशाली में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था और हुई मजबूत!
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में वैशाली में रसोई गैस की निर्बाध, पारदर्शी और समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले की 67 गैस एजेंसियों के माध्यम से 8.06 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं तक नियमित एलपीजी सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रतिदिन 12,624 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है और औसत बैकलॉग केवल 2.7 दिन का है।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, एजेंसियों का नियमित निरीक्षण, स्टॉक की सार्वजनिक जानकारी और होम डिलीवरी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में पीएनजी को बढ़ावा देकर स्वच्छ एवं सुविधाजनक ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में भी लगातार प्रयास जारी हैं।
जिला प्रशासन, वैशाली की प्रतिबद्धता—हर घर तक समय पर गैस, पारदर्शी व्यवस्था और बेहतर सेवा।
@iprdbihar@food_bihar@doswbihar
#Vaishali #LPG #GoodGovernance #DistrictAdministration #Bihar
🚨 जनगणना-2027 की तैयारी को वैशाली में मिली नई गति! 📊
जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) कार्य हेतु आयोजित 9वां एवं अंतिम प्रशिक्षण बैच सफलतापूर्वक संपन्न। महुआ एवं सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के 47 Field Functionaries को डेटा संकलन, सत्यापन एवं प्रपत्र संधारण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही जिले के 399 क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रशिक्षित हो चुके हैं।
जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने समयबद्ध, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों के संकलन पर बल देते हुए कहा कि सटीक डेटा ही बेहतर विकास योजनाओं और प्रभावी नीति निर्माण की मजबूत नींव है।
सटीक जनगणना – सशक्त योजना – विकसित वैशाली।
@IPRDBihar@BiharRevenue
#Census2027 #DCHB #Vaishali #Hajipur #DataForDevelopment #Bihar #DistrictAdministration #जनगणना2027 #विकसितवैशाली
🚨 वैशाली में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! 🚨
शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में वैशाली प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। महुआ थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 लीटर अवैध शराब जब्त की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 06 कार्टन किंगफिशर बीयर एवं 01 कार्टन रॉयल स्टैग विदेशी शराब बरामद की गई।
जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
📢 आपकी एक सूचना समाज को सुरक्षित बना सकती है। अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत उत्पाद विभाग या स्थानीय पुलिस को दें।
नशामुक्त वैशाली – सुरक्षित वैशाली।
@IPRDBihar@Bihar_PER
#Prohibition #Vaishali #Bihar #ZeroTolerance #NashaMuktBihar
🏡 अपना घर, अपना अधिकार — वैशाली में 164 भूमिहीन परिवारों के सपनों को मिला नया आधार। 🌿
मुख्यमंत्री के 100 दिवसीय कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर वैशाली समाहरणालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 164 भूमिहीन रैयतों के बीच वासगीत पर्चा एवं बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।
माननीय विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, जिला परिषद अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार एवं जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने लाभुकों को पर्चा प्रदान कर शुभकामनाएँ दीं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को भूमि अधिकार दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, जिससे उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्थायी आवास का अधिकार सुनिश्चित हो सके।
✨ इस अभियान में जिले के सभी 16 अंचलों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जबकि पातेपुर अंचल ने सर्वाधिक 25 पर्चों का वितरण कर अग्रणी भूमिका निभाई।
भूमि अधिकार से सशक्त होगा हर परिवार, विकसित वैशाली की ओर एक और मजबूत कदम।
@IPRDBihar@BiharRevenue
#Vaishali #Bihar #100Days #LandRights #GoodGovernance #DistrictAdministration #Hajipur