माध्य0शिक्षापरि0प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2020 की हाई0/इण्टर0 की परीक्षा नकल विहीन&शांतिपूर्ण ढ़ंग से कराये जाने हेतु @dmazamgarh व SP त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में राहुल प्रेक्षागृह में सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर,स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
विगत 6 महीनों के दौरान महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को 1 सप्ताह, 10 दिन या 15 दिनों के अंदर गिरफ्तार किया गया, उनके खिलाफ चार्टशीट दाखिल की गई, प्रॉसिक्यूशन को आगे बढ़ाया गया और सजा दिलवाई गई: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
इन योजनाओं का फायदा पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में महिला आयोग बड़ी भूमिका निभा सकती है। वे योजनाओं के बारे में जानकारी दें, भेदभाव को समाप्त करने हेतु परिवारों को जागरूक करें एवं योजनाओं का दुरूपयोग ना हो इसके बारे में सतर्क रहें: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
उज्ज्वला योजना से हर परिवार को रसोई गैस निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की योजना हो, शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष हो या सदियों से पीड़ित-प्रताड़ित महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति, यह सभी महिला सशक्तिकरण के दिश�� में उठाए गए कदम हैं: CM श्री @myogiadityanath जी
महिला आयोग का दायित्व बनता है कि वे उज्ज्वला योजना,स्वच्छ भारत मिशन व इनसे जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक नागरिक को जागरूक करें फिर समिति गठित कर जिसको योजनाओं का लाभ मिला उसका प्रचार-प्रसार व जिसको नहीं मि���ा उसको लाभ दिलाने का प्रयास करें: CM श्री @myogiadityanath जी
बालक और बालिकाओं के बीच भेदभाव की शुरुआत घरों से आरम्भ होती है। यदि हर परिवार जागरूक हो जाए तो स्वाभाविक रूप से हम महिला सशक्तिकरण के कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं। प्रदेश सरकार 1.80 करोड़ छात्रों को निःशुल्क बेसिक शिक्षा देने का कार्य कर रही है: CM श्री @myogiadityanath जी
लेकिन इसके लिए मात्र औपचारिकता नहीं बल्कि एक समयबद्ध कार्यक्रम को आगे बढ़ाएं। हर जिले, विकास खंड, नगर निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं की एक टीम गठित करें जो महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक कर सके: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
महिला सशक्तिकरण का नारा केवल एक नारा ही न रह जाए, इस दृष्टि से उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना या महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने का कार्यक्रम, यह सभी महिला सशक्तिकरण के दिशा में उठाए जाने वाले कदमों के ही हिस्से हैं: CM श्री @myogiadityanath जी
प्रदेश में महिला जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए हमने PAC 54 बटालियन तो गठित की ही, साथ ही 3 महिला बटालियन खास तौर पर गठित की जा रही हैं जिनमें शत-प्रतिशत महिलाओं को ही रिक्रूट किया जाएगा: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
प्रदेश सरकार ने महिलाओं से संबंधित 02 योजनाएं प्रारंभ की हैं।मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर उसके डिप्लोमा या डिग्री कोर्स पूरा करने तक ₹15,000 का एक पैकेज प्रदेश सरकार दे रही है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
हमने 1090 को PRV 112 के साथ इंटीग्रेट किया है। अगर कोई महिला 1090 या 112 नंबर पर भी कॉल करे तो उन्हें पूरे प्रदेश में कहीं भी तत्काल सहायता प्राप्त हो सकती है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
एक स्वर से इन योजनाओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना, प्रत्येक बहन-बेटी को इस बारे में अवगत कराना और फिर इन योजनाओं के माध्यम से उनको लाभान्वित करने के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना, महिला आयोग ज��सी संस्थाओं का प्राथमिक दायित्व बनना चाहिए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
इन योजनाओं के प्रति आज जनमानस को जागरूक करना, प्रत्येक बहन-बेटी को इस बारे में अ���गत कराकर, कैसे हम समाज के प्रत्येक तबके को जागरूक और लाभान्वित कर सकते हैं, इस हेतु ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना महिला आयोग जैसी संस्थाओं का प्राथमिक दायित्व बनना चाहिए: CM श्री @myogiadityanath जी
घरेलू हिंसा से जुड़े हुए मामलों के लिए 181 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसे भी 1090 और 112 के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इनमें से किसी एक पर भी कॉल होता है तो वह दूसरे तक पहुंच जाएगा और उसको तत्काल सहायता उपलब्ध हो सकेगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी
मुझे विश्वास है कि महिला आयोग, महिलाओं से संबंधित अपराध, उनकी सुरक्षा और महिलाओं के कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए जो योजनाएं प्रारंभ की गई हैं, उनका लाभ लोगों तक पहुंचाने में अवश्य स��ल होगा: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी