प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन फेज-2, एयरपोर्ट अथारटी के सी.एस.आर. शिडयूल के अन्तर्गत बी.आर.डी. मेडिकल कालेज में नवनिर्मित 108 बेड के रैन बसेरा का उद्घाटन एंव दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली खण्ड में नई फ्लाइट इंडिगो का शुभारम्भ किया।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राज्यपाल उत्तर प्रदेश राम नाईक ने 660 छात्र / छात्राओं को उपाधि प्रदान किया
सहजनवां तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के0विजयेंन्द पाण्डियन ने जनता की समस्याओं को सुनने के उपरांत अधिकारियों को निराकरण के निर्देश देते हुए।
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने ब्रह्मपुर ब्लाक के विश्वनाथपुर के मुसहर टोला में चौपाल लगाया और विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने चौपाल में गांव में आवास, शौचालय, सड़क, नाली, पेंशन, राशन कार्ड आदि सभी बिन्दुओ पर चर्चा किया
वे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत ऋण हेतु 23 अगस्त 2018 तक आवेदक सम्पूर्ण औपचारिकताओ समेत किसी भी कार्य दिवस में जमा कर सकते है। ऋण योजना का साक्षत्कार 27 अगस्त 2018 को प्रातः 11 बजे जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र गोरखपुर में किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋण हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार 16 अगस्त निर्धारित था जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। ऐसे आवेदक जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य है एवं कम से कम हाई स्कूल अथवा समक्ष है
साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित राज्य आपदा मोचक निधि के मानक का अनुपालन, विद्यालय सुरक्षा नीति का क्रियान्वय, ग्राम आपदा प्रबंधन योजना निर्माण, क्लामेट सेल मे सूचनाओ का आदान-प्रदान अन्य बिन्दु समाहित है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आपदा न्यूनीकरण एवं जलवायु में हो रहे परिवर्तन के दृष्टिगत संयुक्त रूप से किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा कर रणनीति का निर्माण किया जाना है
मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी सीएमओ को निर्देश दिया कि जिन आशाओं के क्षेत्र से जेई/एईएस के मरीजों सबसे ज्यादा आये है, उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाये।
शासन के निर्देशानुसार कृषकों की आय दोगुना करने हेतु कृषि व मनरेगा कन्वर्जन्स के अन्तर्गत गोरखपुर क्लब में कार्यशाला आयोजित हुआ जिसमें 5 मण्डलों गोरखपुर, बस्ती, आज़मगढ़, वाराणसी एंव विन्ध्याचल मण्डल के कुल 17 जिलों के अधिकारी/प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।
जनपद में स्वतंत्रता दिवस समारोह को परम्परागत रूप से पूरे हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने आयुक्त परिसर में, जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया
जिलाधिकारी के विजयेन्द्र पाण्डियन ने बताया है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस जनपद में पूरे जोश हर्षोल्लास के साथ मनाया जाये तथा जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
अधिकारी द्वय ने सभी नागरिकों से अपेक्षा की है कि निर्धन एंव गरीब लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं, निर्णयों, कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें जिससे विकास के क्षेत्र में जन का उत्थान हो।
मंडलायुक्त अनिल कुमार एंव जिलाधिकारी के0 विजयेन्द्र पाण्डियन ने क्रमशः मण्डल एंव जनपदवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
जिलाधिकारी के0विजयेन्द्र पाण्डियन ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एंव तहसीलदारों को बाढ़ के दौरान माडल राहत शिविर/राहत कैम्प संचालित करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया