आज जनपद हापुड़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 692 पोलियो बूथों का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि जनपद में कुल 2,74,600 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश गुप्ता ने जानकारी दी कि बूथ दिवस के उपरांत सोमवार से 530 पोलियो टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथों तक नहीं पहुंच सके हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनपद का कोई भी पात्र बच्चा पोलियोरोधी दवा से वंचित न रहे।
जनपदवासियों से अपील है कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में सहयोग प्रदान करें।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज जिला जज महोदय द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं विधिक सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही बंदियों के भोजन, चिकित्सा सुविधा तथा बैरकों की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
जिला जज महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं तथा कारागार में स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम एवं प्रवेश-निकास रजिस्टर का गहन परीक्षण किया गया।
वेयरहाउस में रखी EVM एवं VVPAT मशीनों की सील की स्थिति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की भी जांच की गई। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को वेयरहाउस की व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक जानकारी साझा की गई।
निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि एवं उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण पर विस्तृत चर्चा हुई।
विद्युत आपूर्ति संबंधी निर्देश:
•ग्रामीण क्षेत्रों, तहसील एवं जिला मुख्यालय पर शासन द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
•फॉल्ट को न्यूनतम समय में ठीक करने के निर्देश दिए गए।
ट्रांसफार्मर एवं लाइन सुधार:
•गर्मी में बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने/ट्रिपिंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाए।
•जर्जर तारों को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए।
•प्रत्येक सब-स्टेशन पर ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखें ताकि 24 घंटे के भीतर प्रतिस्थापन किया जा सके।
राजस्व वसूली एवं लाइन लॉस:
•बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए।
•बड़े बकाएदारों के कनेक्शन नियमानुसार काटे जाएं, परंतु आम उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो।
•लाइन लॉस को घटाकर 12% से नीचे लाने के निर्देश दिए गए।
•अवैध (कटिया) कनेक्शन हटाकर मीटर लगाए जाएं।
शिकायत निस्तारण:
•1912 टोल फ्री नंबर, IGRS एवं CM हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाये I
•बिल सुधार, मीटर खराब, ट्रांसफार्मर फुंकना एवं लो-वोल्टेज की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
•प्रत्येक SDO अपने क्षेत्र में कैंप लगाकर शिकायतों का समाधान करें।
फीडर एवं आपूर्ति प्रबंधन:
•नलकूपों को रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दी जाए।
•औद्योगिक फीडरों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
•कृषि फीडर के विभक्तीकरण का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए।
सुरक्षा एवं रखरखाव:
•जर्जर पोल, झूलते तार एवं खुले ट्रांसफार्मर तुरंत ठीक कराए जाएं।
•दुर्घटना होने पर संबंधित JE/SDO की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
•बिना सुरक्षा उपकरण के कोई भी लाइनमैन कार्य न करे।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज IGL कंपनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
🔷घरेलू कनेक्शन विस्तार:
•जिन परिवारों के पास एलपीजी कनेक्शन नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर PNG कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
•अधिक से अधिक घरों तक PNG कनेक्शन पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
🔷औद्योगिक क्षेत्र में विस्तार:
•उद्योगों (Industries) में PNG कनेक्शन को बढ़ावा दिया जाए।
•एलपीजी पर निर्भरता कम करने के लिए औद्योगिक इकाइयों को PNG से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
🔷इनएक्टिव कनेक्शन:
•सभी इनएक्टिव (Inactive) PNG कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर पुनः चालू कराया जाए।
🔷लक्ष्य पूर्ति एवं कार्ययोजना:
•जनपद के वार्षिक लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
•लक्ष्य प्राप्ति के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
#जनता_दर्शन (प्रातः 10:00) में आये जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।
👉यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें।
👉कृपया सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त उद्योग से गत बैठक में प्राप्त प्रकरणों की अनुपालन आख्या प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि एनओसी, भूमि आवंटन, विद्युत कनेक्शन, प्रदूषण अनापत्ति प्रमाणपत्र एवं बैंक ऋण से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
बैठक में अधिशासी अभियंता, यूपीसीडा एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि औद्योगिक आस्थानों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ एवं सुचारू किया जाए। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, विद्युत को औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रिपिंग मुक्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
#जनता_दर्शन (प्रातः 10:00) में आये जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।
👉यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें।
👉कृपया सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
विशेष रूप से मार्गों की साफ-सफाई, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा कैंप, एम्बुलेंस तैनाती एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था एवं आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने को भी कहा गया।
सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
🔷 मुख्य उद्देश्य
* सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना।
🔷 समीक्षा बिंदु
* गत माह की दुर्घटनाओं, मृत्यु एवं घायलों के आंकड़ों की समीक्षा।
🔷 ब्लैक स्पॉट सुधार
* पुलिस व परिवहन विभाग को ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित कर 15 दिन में सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश।
🔷 प्रवर्तन कार्यवाही
* ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, गलत दिशा व ओवरलोडिंग के विरुद्ध सघन चेकिंग।
🔷 स्कूल वाहन सुरक्षा
* स्कूल वाहनों की फिटनेस एवं चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य।
🔷 सड़क सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर
* संकेतक बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप, कैट आई, क्रैश बैरियर एवं सोलर ब्लिंकर लगाने के निर्देश।
🔷 सड़क मरम्मत व अतिक्रमण
* 7 दिन में गड्ढा मुक्त सड़कें एवं फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश।
🔷 गोल्डन आवर प्रबंधन
* दुर्घटना के बाद तत्काल उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
🔷 स्वास्थ्य सुविधाएं
* एंबुलेंस, ट्रॉमा सेंटर एवं CHC/PHC पर 24×7 जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रहें।
🔷 यातायात प्रबंधन
* ARTO को ऑटो/ई-रिक्शा रूट निर्धारण एवं अवैध/नाबालिग चालकों पर कार्रवाई के निर्देश।
🔷 तकनीकी अनिवार्यता
* व्यावसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर एवं GPS अनिवार्य।
🔷 डेटा प्रबंधन
* सभी दुर्घटनाओं की एंट्री iRAD पोर्टल पर तत्काल करने के निर्देश।
🔷 जनसंदेश
* “सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है—हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं।”
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों, उद्यमियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि शेष लंबित प्रकरणों का निस्तारण 7 दिवस के भीतर कराकर आख्या प्रस्तुत करें। अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित रखने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाने, बीट पुलिसिंग में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई।
नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रमुख बाजारों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें तथा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से सुनिश्चित करें।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@Commissione
जल जीवन मिशन एवं अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा संचालित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन एवं पूर्ण पेयजल योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि शत-प्रतिशत घरों तक नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कोई भी ग्राम योजना से वंचित न रहे।
अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि ओवरहेड टैंक, पाइपलाइन, पंप हाउस एवं सोलर प्लांट सहित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु थर्ड पार्टी निरीक्षण अनिवार्य किया गया है। घटिया सामग्री पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जे०ई०/ए०ई० के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिन योजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें तत्काल ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर नियमित जलापूर्ति प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही जल की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु प्रत्येक माह एफटीके (FTK) किट से पानी की जांच सुनिश्चित करने, ऑपरेटर की तैनाती एवं उनका प्रशिक्षण कराने पर विशेष जोर दिया गया।
सभी खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए हैंडपंप रिबोर, आवश्यकतानुसार टैंकर व्यवस्था तथा खराब नलकूपों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि “शुद्ध पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। जल निगम के अधिकारी फील्ड में जाकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी (CM-YUVA) योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं वितरित ऋणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस योजना का उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार हेतु अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें उद्यमी बनाना है। योजना के अंतर्गत 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान तथा 4 वर्षों तक ब्याज सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत आवेदन प्राप्त कर उनकी समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, लंबित आवेदनों का निस्तारण अधिकतम 7 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। बिना किसी वैध कारण के आवेदन निरस्त किए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सभी संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय के साथ कार्य करने एवं अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
#जनता_दर्शन (प्रातः 10:00) में आये जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं और उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
👉जनता दर्शन के दौरान उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत सुनकर संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। भूमि सम्बन्धी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण कराने का भी निर्देश दिया गया।
👉यदि आपकी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन (प्रातः 10बजे) में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना‑पत्र जमा करें।
👉कृपया सर्वप्रथम सम्बन्धित अधिकारी को अवगत कराएं।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
नोडल अधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी जी, सचिव उच्च शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में राजपूताना इंटर कॉलेज, पिलखुवा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा उपस्थित अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। साथ ही, सभी को नियमित योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन की दिशा में अग्रसर हुआ जा सके।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज मा0 राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक जी की अध्यक्षता में ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया तथा सभी से नियमित योग करने की अपील की गई।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में नोडल अधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी जी, सचिव उच्च शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में योग दिवस के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य योग दिवस को भव्य, सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक आयोजित करना रहा।
बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए कि योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाए, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश—
1.मा0 राज्य मंत्री श्री दिनेश खटीक जी की गरिमामयी अध्यक्षता में ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय, हापुड़ में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
2.नोडल अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में राजपूताना इंटर कॉलेज, पिलखुवा में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
3.ब्रजघाट स्थित गंगा तट पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।
4.इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत एवं गढ़मुक्तेश्वर के वृहद स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
5.जनपद के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से योग दिवस मनाना सुनिश्चित करेंगे।
6.सभी कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए।
7.अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय एवं गैर-शासकीय संस्थाओं को सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।
8.योग दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए जन-जागरूकता बढ़ाई जाए।
9.सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
10.कार्यक्रम के सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन हेतु निरंतर निगरानी रखी जाए।
11.सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे Ayush Kavach App को अपने मोबाइल में अनिवार्य रूप से डाउनलोड करें। साथ ही, आमजन से भी अपील की गई कि वे अपने स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के लिए आयुष कवच ऐप को अपने मोबाइल में अवश्य डाउनलोड करें।
अंत में निर्देशित किया गया कि योग दिवस के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा इसे जनपद में एक प्रेरणादायक एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न कराया जाए।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
आज बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोदभराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3
खादी एवं ग्रामोद्योग से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन कर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता एवं उत्कृष्ट शिल्पकला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कारीगरों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, वस्त्र एवं अन्य उत्पादों को सराहते हुए उनके कौशल, नवाचार एवं परंपरागत कला के संरक्षण में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की गई।
अवलोकन के दौरान यह भी कहा गया कि खादी एवं ग्रामोद्योग न केवल स्थानीय रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम है, बल्कि आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कारीगरों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उत्पादों के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने पर बल दिया गया।
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerMe3