काठगोदाम, हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था एवं मोटर मार्गों को हुए नुकसान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा कर शीघ्र पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने एवं प्रभावित जनता को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। हमारी सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत, आवश्यक सुविधाओं और समुचित पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
भारत सरकार की अंतर मंत्रालीय केंद्रीय टीम मंगलवार को जनपद नैनीताल में इस मानसून काल में हुई क्षति के आंकलन हेतु भ्रमण पर पहुंची। टीम ने मानसून काल के दौरान जिले में हुई क्षति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने टीम का स्वागत करते हुए जिले में आपदा से हुई क्षति का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मानसून काल में जनपद को लगभग ₹443.42 करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसमें आपदा न्यूनीकरण मद में ₹285 करोड़ एवं विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों को लगभग ₹158 करोड़ का नुकसान आंका गया है।
जिलाधिकारी ने विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क मार्गों में हुई क्षति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने जिले की महत्वपूर्ण सड़क जो पहाड़ी जनपदो को जोड़ता है हल्द्वानी भीमताल अल्मोडा सड़क मार्ग जो वर्षांत में रानीबाग मोटर पुल के पास पहाड़ कटान की गंभीर समस्या से बन्द हो जा रहा था। उस समस्या के साथ ही विभिन्न सड़क मार्गों जो वर्षांत में लगातार बन्द हो जा रही थी उन मार्गों के संबंध में केंद्रीय टीम को अवगत कराते हुए उनके स्थायी समाधान की आवश्यकता बताई।
बैठक के उपरांत केंद्रीय टीम ने जिला अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम गोलापार, गोला पुल, सूखी नदी, चोरगलिया क्षेत्रों में जाकर स्वयं क्षति का आकलन किया।
टीम में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के निदेशक श्री वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल आयोग के अधीक्षण अभियंता श्री सुधीर कुमार, निदेशक यूएलएमएमसी श्री शांतनु सरकार सामिल रहे। इस दौरान जिले से प्रभागीय वनाधिकारी श्री कुंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, श्री विवेक रॉय, एस पी श्री प्रकाश चंद्रा सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हल्द्वानी में रोड चौड़ीकरण के कार्य में प्रभावित हो रहे पुराने पेड़ों के ट्रांसप्लांट के बाद सभी जीवित हैं, सभी पर नई शाखाएं और पत्ते आ गए हैं । विशेषज्ञों की सहायता से हल्द्वानी के पुराने वृक्षों को बचाने की ये कोशिश सफल हो रही है ।
रोड चौड़ीकरण में किए जा रहे पेड़ों के ट्रांसप्लांट के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सभी प्रत्यारोपित पेड़ों का पुनर्जजन सफलतापूर्वक किया जा सके, इसके लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है।
हल्द्वानी और नैनीताल नगर में गतिमान रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट "Geometric improvement of junctions" के अंतर्गत व्यस्ततम चौराहों का अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण, रोड मार्किंग, pedestrian crossing, रोटरी निर्माण, और साइनेज आदि कार्य किए जा रहे हैं । नैनीताल के मुख्य चौराहे तल्लीताल पर लगभग 70% कार्य पूर्ण कर लिया गया है। चौराहों को व्यवस्थित स्वरूप देकर सुविधाजनक बनाया जाना इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है ।
जनपद में लंबे समय से रुकी हुई परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए, प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर किया जा रहा है ताकि विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु स्वीकृत प्रोजेक्ट्स को यथाशीघ्र पूर्ण किया जा सके ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के निर्देशानुसार कैंची धाम परिसर में विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। नीब करौरी बाबा जी के प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं ने स्वच्छ, सुंदर और आध्यात्मिक उत्तराखंड की छवि अपने मन में संजोई।
इस अभियान के माध्यम से न केवल श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ वातावरण प्राप्त हुआ, बल्कि "स्वच्छ भारत, स्वच्छ उत्तराखंड" के संकल्प को भी साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल हुई। यह प्रयास राज्य सरकार की जनसहभागिता और जनजागरण आधारित कार्यशैली का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के निर्देशों के अनुरूप कैंची धाम प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
शासन-प्रशासन द्वारा किए गए पुख़्ता प्रबंधों से श्रद्धालु संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए। विशेष रूप से स्वच्छता को लेकर दिखाई गई जागरूकता और व्यवस्थाएं सराहनीय रही।
श्री कैंचीधाम महोत्सव में इस वर्ष प्रशासन की और से नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली से 600 से अधिक शटल सेवा वाहन, 15 स्थानों पर पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पानी, 100 से अधिक सफाई कर्मचारी, 24 घंटे मेडिकल टीम और एंबुलेंस की तैनाती, मुख्य सड़क के किनारे फुटपाथ आदि व्यवस्थाएं की गई थी । सभी के सहयोग से मेला शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। @pushkardhami@DIPR_UK
अगर आप कैंची धाम आ रहे हैं तो नैनीताल पुलिस का ये डायवर्जन प्लान।
श्री कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 जून 2025 को जनपद नैनीताल का ट्रैफिक प्लान
शटल सेवा
1- नैनीबैंण्ड-2 नैनीताल रोड भवाली व सैनिटोरियम पार्किंग भवाली
2- पेट्रोल पम्प भवाली
3- ब्लॉक पार्किंग भीमताल
4- खैरना
5- डॉट चौराहा नैनीताल
6- प्रस्तावित आई0एस0बी0टी0 पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी
7- रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी
8- रेलवे स्टेशन काठगोदाम
चौपहिया वाहन पार्किंग स्थल
1- पनीराम ढाबा कैंची धाम से 1.5 किमी0 अल्मोड़ा मार्ग की ओर
2- भवाली चौराहे के पास पुराना रोडवेज स्टेशन पार्किंग
3- नैनीबैण्ड-2 नैनीताल रोड
4- सैनेटोरियम भवाली, अर्द्धनिर्मित रातीघाट मार्ग
5- फरसौली परिवहन निगम पार्किंग
6- रामलीला मैदान भवाली
7- विकास भवन भीमताल पार्किंग
ट्रैफिक प्लान
दिनांक 14-06-2025 को प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 24.00 बजे तक
■ समस्त बड़े वाहनों का आवगमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
■ कैंची धाम को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा विकास भवन पार्किंग एवं डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से प्रतिबन्धित किया जायेगा।
■ केमू/रोडवेज बसों, राषन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहनों का आवागमन यथावत रहेगा।
■ हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट नं0-01 बैण्ड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
■ नैनीताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
■ हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
■ अल्मोड़ा की ओर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।
■ ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-2 से नैनीबैण्ड-1 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।
■ भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट/टैक्सी वाहनों को खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।
■ अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
■ रानीखेत की ओर से हल्द्वानी/मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे/टैक्सी वाहनों को खैरना से क्वारब, नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।
@pankaj245 कैंची धाम बायपास की वन भूमि स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, संबंधित समाचार पत्र
को बयान काठगोदाम बायपास के विषय में दिया गया था, जिसे गलत स्वरूप में प्रकाशित किया गया है ।
श्री कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहे ट्रैफिक जाम से पर्वतीय जनपदों के नागरिकों को हो रही समस्याओं को देखते हुए तात्कालिक उपाय के रूप में इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग किया जा सकता है । आकस्मिकता की स्थिति में रूट डाइवर्जन के लिए जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इन मार्गों का रूट चार्ट उपलब्ध कराया गया है तथा संबंधित सड़क एजेंसियों को इन मार्गों के कुछ खराब हिस्सों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं ।
दीर्घकालिक योजना के रूप में इन मार्गों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव भी तैयार करवाए जा रहे हैं, ताकि इनका प्रयोग स्थाई विकल्पों के रूप में भी किया जा सके ।
भवाली बायपास अपडेट
1. भवाली सेनेटोरियम से राष्ट्रीय राजमार्ग तक भवाली बायपास प्रथम भाग का कार्य 90% पूर्ण हो चुका है । इस मार्ग को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे 30 मीटर स्पान के पुल का कार्य अगले 30 दिन में पूरा हो जाएगा ।
2. नैनी बैंड से सेनेटोरियम तक भवाली बायपास के द्वितीय भाग का डामरीकरण पूरा हो गया है, सड़क सुरक्षा के कार्य पूरे कर इस मार्ग को जुलाई में शुरू कर दिया जाएगा ।
इन दोनों मार्गों के बनने से भवाली मार्केट में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले ट्रैफिक जाम का समाधान होगा ।
@pushkardhami@DIPR_UK
कैंची धाम बायपास अपडेट -
श्री कैंचीधाम बायपास हेतु कुल 19 किलोमीटर मोटर मार्ग और 70 मीटर स्पान के पुल का निर्माण माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत किया जा रहा है ।
जिसके प्रथम भाग (भवाली सेनेटोरियम से सिरोड़ी -लगभग 8 KM)
का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है ।
द्वितीय भाग (दूनीखाल से रातीघाट -लगभग 11 KM) की वन भूमि हस्तांतरण स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो गई है । रोड कटिंग किए जाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं, जुलाई प्रथम सप्ताह से रोड कटिंग का कार्य आरम्भ हो जाएगा ।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण पर्वतीय जनपदों के नागरिकों को हो रही समस्याओं के दृष्टिगत इस कार्य की सभी औपचारिकताओं को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है ।
@pushkardhami@DIPR_UK