महान योद्धा, वीरता एवं बलिदान के प्रतीक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने तथा राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
आज संत कबीर कुटीर( मुख्यमंत्री आवास) पर भारतीय जनसंघ के पुरोधा और भाजपा हरियाणा के आधारस्तंभ, पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मंगल सेन जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनके विचार, सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
🏅 2 गोल्ड मेडल, 5 रिकॉर्ड और ध्वजवाहक का सम्मान 🇮🇳
महेंद्रगढ़ की धाकड़ बेटी मोना अग्रवाल एशियाई पैरा खेलों में अपनी धाक जमा कै आई सै। 💪
बहन, खुश रह, खूब आगे बढ़ और हरियाणे का नाम न्यूए रोशन करती रह। 😊
सिख पंथ के चतुर्थ गुरु धन-धन श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी को अनंत शुभकामनाएँ।
गुरु साहिब ने मानवता को प्रभु भक्ति, विनम्रता और परोपकार का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएँ हमें सिखाती हैं कि सच्ची भक्ति सेवा में और सच्चा सुख सबके कल्याण में निहित है। उनकी कृपा और उपदेश सदैव मानवता को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें।
निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज गुजरात पहुंचने पर सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिले आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूँ। 🙏
Received a warm welcome at Surat International Airport, Gujarat. On my way to participate in the Investors meet.
आज गुजरात दौरे के पहले दिन लगभग ₹12,000 करोड़ के निवेश समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर किए। ✍️
डिफेंस टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, वेस्ट-टू-एनर्जी, औद्योगिक मशीनरी, सौर ऊर्जा और कॉस्मेटिक निर्माण जैसे क्षेत्रों में हुए ये समझौते हरियाणा में औद्योगिक विकास को नई गति देंगे। 📈 🤝
हमारा लक्ष्य निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के माध्यम से हरियाणा को प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र बनाना है।
आज मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रद्धेय डॉ. मंगल सेन की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP गुजरात के सूरत पहुंचे।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही, सूरत में रह रहे हरियाणा के प्रवासी नागरिकों से भी संवाद होगा।
नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनता हरियाणा!
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली ₹2100 की सहायता राशि से कैसे महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती आई है, सुनिए इसकी बानगी सोनम रानी की जुबानी।
#Haryana#LadoLakshmiYojana
हरियाणा सरकार ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ₹423.48 लाख के विकास कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इसके तहत बिना भवन या पंचायत भवनों में संचालित उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक भवन और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- @ArtiSinghRao, स्वास्थ्य मंत्री
#Haryana #Healthcare #HaryanaGovernment
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार!
विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पात्र महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
- @Shruti4Progress, महिला एवं बाल विकास मंत्री
#Haryana #WomenEmpowerment #HaryanaGovt
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP गुजरात दौरे के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर हरियाणा में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री सूरत में हरियाणा के प्रवासी नागरिकों से भी मुलाकात करेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह भी उनके साथ हैं।
#Haryana #InvestInHaryana #Gujarat
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP के नेतृत्व में हरियाणा में निवेश को नई गति!
गुजरात दौरे के पहले दिन करीब ₹12,000 करोड़ के MoU पर हस्ताक्षर हुए। डिफेंस व टेक्निकल टेक्सटाइल, Waste to Energy, औद्योगिक मशीनरी, सौर ऊर्जा और कॉस्मेटिक निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
"सरकार निवेशकों के साथ खड़ी है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना लक्ष्य है।" - श्री नायब सिंह सैनी
#Haryana #NayabSinghSaini #InvestInHaryana #Gujarat
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कैथल स्थित आरकेएसडी कॉलेज के 35वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर लगभग 190 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से हरियाणा को विकसित राज्य बनाने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
#Haryana #Kaithal #ViksitBharat2047
आज पंजाब के पटियाला से श्री बी.डी. गुप्ता जी के नेतृत्व में संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचे वाल्मीकि समाज के सम्मानित साथियों एवं युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पंजाब में संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए भाजपा की सरकार बनाने के हमारे संकल्प को निरंतर मजबूती मिल रही है।