माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज डी.आर. रिसॉर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी (18 जून से 20 जून 2026) एवं पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का आयोजन @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू रहे ।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा तारकेश्वर, हुगली (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त की धनराशि हस्तांतरित की गई। उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण का अवलोकन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह रिंकू एवं विशिष्ट अतिथियों तथा मुख्य विकास अधिकारी तथा आम जन मानस द्वारा किया गया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
आज @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल द्वारा विकासखण्ड बनिया खेड़ा के ग्राम गणेशपुर में स्थित प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बॉंकेबिहारी जी का भ्रमण किया तथा बॉंकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर के दर्शन किये तथा मंदिर परिसर स्थित जलकुण्ड का निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड की दो-दो न्याय पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया गया।
इसी क्रम में @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखण्ड बहजोई के ग्राम मऊ कठैर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में रात्रि चौपाल का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय संयोजक श्री भुवनेश राघव एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विकास वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
रात्रि चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने पुष्प एवं पुस्तक भेंट कर मा. मंत्री जी का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं, विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान परियोजना निदेशक डीआरडीए अखिलेश कुमार चौबे द्वारा किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने रात्रि चौपाल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा. मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक विकासखण्ड की दो-दो न्याय पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "गाँव की समस्या, गाँव में समाधान" की अवधारणा पर आधारित इस पहल के अन्तर्गत ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चौपाल में ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए विभिन्न विभागों, जैसे आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजीकरण काउंटर स्थापित किए गए, जिन पर पंजीकरण कराकर पात्र ग्रामीण नियमानुसार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। मा. मंत्री जी द्वारा आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत गोद भराई एवं अन्न प्राशन भी कराया गया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज डी.आर. रिसॉर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय (18 जून से 20 जून 2026 तक) विकास प्रदर्शनी एवं कृषि विभाग के अन्तर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मुख्य अतिथि मा. विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह सैनी जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर जी रहीं।
कृषि विभाग के अन्तर्गत आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
मा.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज डी.आर. रिसॉर्ट, बहजोई में तीन दिवसीय (18 जून से 20 जून 2026 तक) विकास प्रदर्शनी का आयोजन @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि मा. विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह सैनी जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर जी रहीं।
कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं, उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद् इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास, आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 तथा जनपद के विकास से सम्बन्धित प्रदर्शनी का फीता काटकर द्वितीय दिवस का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
*योग सप्ताह के अन्तर्गत तहसील चन्दौसी परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने किया योगाभ्यास*
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह के अन्तर्गत आज तहसील चन्दौसी परिसर में उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बार एशोसिएशन के अधिवक्ताओं, लेखपालों तथा अमीनों तथा तहसील के कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
*केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद की सभी विकास खण्डों में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, मा. मंत्री जी ने ग्राम रम्पुरा में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जनपद की प्रत्येक विकास खण्ड की दो-दो न्याय पंचायतों में रात्रि चौपाल का आयोजन पूर्ण भव्यता के साथ किया गया।
जनपद स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में विकासखण्ड बहजोई के ग्राम रम्पुरा स्थित काली मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ। रात्रि चौपाल में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी तथा भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक श्री भुवनेश राघव जी रहे। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी प्राप्त किए गए।संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज डीआर रिसोर्ट बहजोई में कृषि विभाग के अन्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी रहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर जी, पूर्व एम एल सी श्री परमेश्वर लाल सैनी जी तथा पूर्व एम एल सी श्री चन्द्र पाल सिंह पप्पू चौधरी जी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी जी एवं अन्य जन प्रतिनिधि गण रहे।
मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। @CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आज डीआर रिसोर्ट बहजोई में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ ककार्यक्रम @DmSambhal अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती गुलाब देवी जी रहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक गुन्नौर श्री अजीत कुमार राजू यादव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी तथा पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री श्रीमती मंजू दिलेर जी, पूर्व एम एल सी श्री परमेश्वर लाल सैनी जी तथा पूर्व एम एल सी श्री चन्द्र पाल सिंह पप्पू चौधरी जी तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमवीर सिंह खडग़वंशी जी एवं अन्य जन प्रतिनिधि गण रहे।
मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी द्वारा केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों, की उपलब्धियों, युवा, महिला, एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास, आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल विकसित उत्तर प्रदेश 2047 तथा जनपद के विकास से संबंधित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा अवलोकन किया साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित लगायी गयी विकास प्रदर्शनी के अन्तर्गत स्टालों का अवलोकन किया। @CMOfficeUP@UPGovt@chitrakootpol@InfoDeptUP@Comm_Moradabad