जनपदभर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकलीं, गांवों व नगरीय क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित हुआ और आमजन को रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
जनपद के सरकारी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक की गयी। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं नियमित परीक्षण, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकासी व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनपद के ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालयों में जागरूकता रैली नालियों की सफाई, स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, हैंडपंपों की मरम्मत में फॉगिंग सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक किया गया
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं क़ो गंभीरतापूर्वक सुना एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं को निर्धारित समय में व गुणवतापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। @gaur_charchit@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
यू0पी0 टी0ई0टी0 परीक्षा के दौरान भ्रमण शील रहकर आदर्श इंटर मीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया सहित व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मा० प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने मीतापुर गांव पहुंचकर सोन नदी में डूबने से दिवंगत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शासन द्वारा प्रत्येक परिवार के खाते में ₹4 लाख की अहेतुक सहायता राशि भेजी गई है। @gaur_charchit@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
मा० प्रभारी मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने ODOP, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को टूलकिट वितरित कर उन्हें स्वरोजगार की ओर अग्रसर किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकाधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए। @gaur_charchit@CMOfficeUP@UPGovt
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में वीबीजी-रामजी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के उद्देश्य से जनपद के विकास खंड व ग्राम पंचायतो में जन जागरूकता कार्यक्रम/जनसम्मेलन का किया गया आयोजन। @gaur_charchit@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। साथ ही आमजन को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। @gaur_charchit@CMOfficeUP
आज बभनौली कला गांव में कृषक के खेत पर पहुंचकर GNSS रोवर आधारित विशेष पैमाइश अभियान का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीक से खेतों, चकमार्गों एवं राजस्व अभिलेखों की सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध पैमाइश सुनिश्चित की जाएगी। @gaur_charchit@CMOfficeUP@UPGovt@chiefsecnwp@RevenuUpDigital
आज बभनौली कला गांव से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए गांव की गलियों में पैदल भ्रमण किया। घर-घर पहुंचकर स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, सुरक्षित खान-पान एवं साफ-सुथरे वातावरण का संदेश दिया और ग्रामीणों से संचारी रोगों की रोकथाम में सहभागी बनने का आह्वान किया।
आज बभनौली कला गांव की गलियों में पहुंचकर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए स्वच्छता, शुद्ध खान-पान और सुरक्षित वातावरण अपनाने का संदेश दिया। @gaur_charchit@CMOfficeUP@InfoDeptUP@UPGovt@HelthMinistry
वी0सी0 के माध्यम से बैठक कर विशेष पैमाइश अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अभियान का शत-प्रतिशत सफल क्रियान्वयन, समयबद्ध निस्तारण एवं राजस्व परिषद की गाइडलाइन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पैमाइश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जन चौपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक रूप से पढ़ी जा रही है। पात्रता सूची पर ग्रामीणों को तथ्यात्मक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जा रहा है। @gaur_charchit@PMYUVAYojana
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की गई, बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने, आवश्यक संसाधनों के प्रस्ताव जल्द से जल्द उपलब्ध कराने तथा संस्थागत प्रसव एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। @gaur_charchit
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक। अधिक प्रभावित गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह जी की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजन, 10 सर्वाधिक करदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भामाशाह का त्याग, राष्ट्रभक्ति और दानवीरता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है मा0 विधायक सदर जी जिलाधिकारी, गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न
आज कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। @gaur_charchit@CMOfficeUP@InfoDeptUP
सघन पल्स पोलियो महाअभियान-2026 के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परिसर, लोढ़ी में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जनपदवासियों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर अभियान को सफल बनाएं।