डीडवाना-कुचामन में RLP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध ✊
जनता के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाकर आक्रोश जताया गया।
जनता के साथ अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा!
#WATCH जयपुर(राजस्थान): RLP प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, "सरकार ने 800 बीघा ज़मीन पर RIICO का काम रोक दिया है। स्थगित कर दिया है। डेरी के लिए जो 2 प्लॉट दिए थे उन्हें भी रोक दिया। साधु-संतों, जनप्रतिनिधियों, IG, कलेक्टर और RIICO के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। समिति 7 दिनों में बैठक करेगी। नदी-नाले, अब्दुल रहमान को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट देगी और RIICO के निरस्तीकरण का काम चालू होगा। आगामी 15-20 दिन में पूरे RIICO के इलाके को निरस्त करा देंगे। करीब-करीब मांगें मान ली गई हैं। ये राजस्थान के जवानों की जीत है।"
असम में सालों से बीजेपी द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा और छठी अनुसूची के संरक्षण की मांगों को नजरअंदाज किया गया है। अब आवाज़ें और तेज़, और पहले से ज़्यादा एकजुट होकर उठ रही हैं। यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि सम्मान, अधिकार और पहचान की लड़ाई है।
राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने ,S.I. भर्ती 2021 को एकलपीठ द्वारा रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है जो स्वागत योग्य निर्णय है | S.I. भर्ती 2021 में हुई धांधली तथा पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मेहनतकश अभ्यर्थियों के पक्ष में इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए लंबा आंदोलन किया,बड़ी रैली भी राजधानी जयपुर में की और जब राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने S.I. भर्ती 2021 को रद्द करने का फैसला दिया तो राजस्थान की दोगली बीजेपी सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखवाने का पुरजोर प्रयास किया मगर आज फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों की भावनाओ की कोर्ट में जीत हुई है |