महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत बेगम खैर बालिका इंटर कॉलेज बस्ती में बालिकाओं को पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि सम्बंधित जागरूक किया गया।#upmahilakalyan
महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत महिला चिकित्सालय बस्ती में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। नवजात बच्चियों के परिजनों को बेबी किट, मिठाइयां, कपड़े आदि वितरित किये गए।#BBBP#upmahilakalyan#dpobasti#childbirth
कस्तूरबा गा��धी बालिका विद्यालय साऊंघाट के बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं, हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी एवं आत्म रक्षा के गुण बताये गये। #dpobasti #mahilakalyanvibhagup #BBBP #selfdefence #hew
खंड विकास दुबलिय�� मे मिशन शक्ति(4.0)विशेष अभियान के अंतर्गत आज दहेज़ प्रतिषेध दिवस एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य व जागरूकता रैली निकली गयी। #mahilakalyanvibhag #probationbasti #dmbasti #cdobasti
दहेज प्रतिषेध दिवस के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय गांधीनगर बस्ती एवं महिला चिकित्सालय बस्ती में महिला शक्ति केंद्र और वन स्टॉप सेंटर द्वारा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। #mahilakalyan#probationbasti#dahezpratishedhdiwas#sankalpyatra
‘‘हर बच्चे हेतु परिवार’’ कार्यक्रम के विशेष सप्ताह में दत्तक ग्रहण, मिशन वात्सल्य योजना के मुख्य घटक यथा बाल देखरेख संस्थाओं, स्पॉन्सरशिप, फॉस्टरकेयर, ऑफ्टरकेयर, जिला बाल सं��क्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में प्रचार-प्रसार किया
#HarBachcheHetuParivar #AdoptionWeek
‘‘मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-04) के अन्तर्गत दिनांक 14 अक्टूबर 2023 को जनपद मुख्यालय से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु महिला सशक्त���करण रैली निकाली गयी.
#upmahilakalyan #dpobasti #dmbasti #missionshakti
‘‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’
कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, तथा दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझाव तथा सहायता पर पारस्परिक संवाद का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
#HaqKiBatJiladhikariKeSath
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08.03.2022 के अवसर पर मेगा ईवेन्ट ‘‘अनंता’’ एवं दिनांक 09.03.2022 ‘‘गो पर्पल’’ जनपद बस्ती के 14 विकास खण्डों तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।