दिनांक 07.04.2026 को जनपद #चित्रकूट के कलेक्ट्रेट सभागार, सोनपुर में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थीम “हक की बात—जिलाधिकारी के साथ एवं शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबं��ित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिनमें महिला कल्याण विभाग की योजनाएं, बालिकाओं की सुरक्षा, उपलब्ध सुविधाएं एवं संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी दी गई। इन वीडियो के माध्यम से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बालिकाओं द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जिनमे�� शिक्षण संस्थानों में मनोवैज्ञानिक परामर्श की उपलब्धता, सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए असफलता की स्थिति में प्रेरणा, इंटर कॉलेज की आवश्यकता, आयुष्मान भारत योजना, ऑनलाइन उत्पीड़न, अभिभावकों की अपेक्षाएं तथा आवास संबंधी समस्याएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रश्नों का सरल एवं व्यवहारिक उत्तर देते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के माध्यम से सशक्त होने एवं अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी तथा अनजान व्य���्तियों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 के उपयोग एवं प्रत्येक थाने में संचालित महिला हेल्प डेस्क की जानकारी भी साझा की गई। प्रेरणा स्वरूप अर्जुन के लक्ष्य-केन्द्रित दृष्टिकोण का उदाहरण देते हुए बालिकाओं को अपने उद्देश्य पर केंद्रित रहने हेतु प्रेरित किया गया।
मनोवैज्ञानिक परामर्श से संबंधित प्रश्न के उत्तर में उपस्थित चिकित्सक द्वारा अवगत ���राया गया कि टोल-फ्री हेल्पलाइन 14416 के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ उठाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की लाभार्थी बालिका दिव्यांशी (हाईस्कूल में 93%) एवं कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिका नव्या (हाईस्कूल में 90%) को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु सराहा गया। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला राजाबेटी ने अपनी प्रेरक सफलता की कहानी साझा की, जिसमें उन्होंने समूह से प्राप्त सहयोग से डेयरी, आटा चक्की एवं खाद्य उत्पाद पैकेजिंग का कार्य प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता हासिल की। समूह की एक अन्य सदस्य अनीता द्वारा चप्पल निर्माण कार्य में सफलता की कहानी भी प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
#Chitrakoot #MissionShakti #UPCM #WomenEmpowerment #NariShakti #ShaktiSamvad #UPGovt #GirlPower #WomenSafety #SelfReliance @MISSIONSHAKTI5 #TransformingUP #MissionShakti5
One call can save a life.
If you see a woman or child unattended or in distress in a public place, don’t look away, take action. Call 24x7
📞 Women Helpline: 181
📞 Child Helpline: 1098
Your voice can protect. #HumanityFirst@ChitrakootDm@chitrakootpol@UPMahilaKalyan
One call can save a life.
If you see a woman or child unattended or in distress in a public place, don’t look away, take action. Call 24x7
📞 Women Helpline: 181
📞 Child Helpline: 1098
Your voice can protect. #HumanityFirst@UPGovt@UPMahilaKalyan@UNICEFIndia@UNICEFIndiaRep
शासन द्वारा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के मध्य #समाचार पत्र पठन संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं समाचार पत्रों के नियमित पठन-पाठन को अनिवार्य किए जाने के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 20 जनवरी 2026 को #चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी का भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 11 की छात्र-छात्राओं को स्वयं समाचार पत्र पढ़कर सुनाया तथा समाचार पत्रो�� की उपयोगिता पर विस्तृत रूप से जानकारी दी कहा कि बच्चों के ज्ञानवर्धन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में समाचार पत्रों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए समाचार पत्र एक प्रभावी माध्यम है। अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्वयं कक्षा 11 से समाचार पत्र पढ़ना प्रारंभ किया था। कहा कि आईएएस, पीसीएस जैसी उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में समाचार पत्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रतिदिन तीन से चार घंटे समाचार पत्र पढ़ते थे और आज भी नियमित रूप से समाचार पत्रों का अध्ययन करते हैं।
इस दौरान श्यामपट्ट पर एक #शिक्षक की भांति बच्चों को यह भी समझाया कि समाचार प���्रों को किस प्रकार पढ़ना चाहिए, किन समाचारों में कौन-कौन से महत्वपूर्ण बिंदु होते हैं तथा किन तथ्यों से संबंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोटबुक में लिखने की भी सलाह दी और उदाहरणों के माध्यम से इसे स्पष्ट किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन हेतु प्रत्येक 15 दिन में निबं�� प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता अथवा इसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँ। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नों के सही उत्तर देने पर #कॉलेज के दो छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
#EducationForAll #ReadingCulture #UPCM #StudentEmpowerment #NewspaperReading #CompetitiveExams #IASPreparation #YouthDevelopment #AcademicExcellence #GoodGovernance #Chitrakoot #UttarPradesh
#chitrakootdham
#चित्रकूट में शारदीय नवरात्र पर मिशन शक्ति अभियान के तहत कसाई गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। @ChitrakootDm शिवशरण अप्पा जीएन ने कन्याओं के पैर धोकर पूजा की, उन्हें भोज कराया और उपहार वितरित किए। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया गया।
#Chitrakoot #MissionShakti #Navratri #KanyaPoojan #KanyaBhoj #WomenEmpowerment #HealthAwareness
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्लॉक कर्वी के ग्राम पंचायत कसहाई आंगनबाड़ी केंद्र #चित्रकूट में परंपरानुसार कन्या पूजन एवं कन्��ा भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कन्याओं का पूजन कर प्रसाद एवं भोजन कराया गया तथा उपस्थित बच्चों को उपहार भी वितरण किया। कन्या पूजन एवं भोज के माध्यम से समाज में नारी शक्ति के सम्मान एवं आदर का संदेश दिया। तत्पश्चात वृक्षारोपण भी किया। #मिशन_शक्ति
#Chitrakoot #UPCM #मिशन_शक्ति_अभियान_5 #मिशन_शक्ति_फेज़_5 #MissionShakti5
#SayYesToWomenEmpowerment
#SayNoToVoilence
@UPMahilaKalyan
@CMOfficeUP
@UPGovt
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार, मिशन शक्ति, एवं नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, मिशन शक्ति 5.0* से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन नवीन थाना भरतकूप में किया गया। आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/बच्चियों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
#मिशन_शक्ति
#Chitrakoot #UPCM #चित्रकूट #मिशन_���क्ति_अभियान_5 #मिशन_शक्ति_फेज़_5 #MissionShakti5
#SayYesToWomenEmpowerment
#SayNoToVoilence
@UPMahilaKalyan
@CMOfficeUP
@UPGovt
चित्रकूट | मिशन शक्ति के तहत सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, बालिकाओं को छात्रवृत्ति व महिलाओं को स्वीकृति पत्र मिले, पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किया जागरूक। || Jan Express Daily Newspaper
@chitrakootpol@CMOfficeUP#Dailynewspaper#MissionShakti5