हाल ही में कोलकाता में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की कर्मचारी कृष्णा ठाकुर जी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान पूरे देश में बढ़ाया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए कृष्णा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ...
आज शिमला में ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रोहड़ू की पाँचवीं कक्षा की मेधावी छात्रा निध्याना ज़िंटा द्वारा लिखित पुस्तक ‘द सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ ए यंग स्टोरीटेलर’ का विमोचन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किया...
...उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में पुस्तक लिखकर बिटिया निध्याना ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता और साहित्य के प्रति रुचि का परिचय दिया है। बिटिया की यह उपलब्धि सराहनीय है और अन्य बच्चों को भी अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए प्रेरित करेगी...
हिमाचल प्रदेश सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और 5% महंगाई भत्ता (DA) जारी करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया...
...मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं भी कर्मचारी परिवार से होने के नाते, वह आप सभी की भावनाओं और अपेक्षाओं को भली-भाँति समझते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है...
जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है।
आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए...
...इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, महाधिवक्ता अनूप रत्न एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण की टी-शर्ट का अनावरण किया। मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाली इस मैराथन के लिए मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया...
नशामुक्त हिमाचल के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है...
कर्मठ कर्मचारियों और अधिकारियों को 1 नवंबर को 5% डीए दिया जाएगा। पिछली बार के बकाया 1% डीए को भी इसमें जोड़ दिया गया है। इस संबंध में आज ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवारों के साथ हर्षोल्लास से दीपावली का त्योहार मनाएँ...
क्लास-4 के कर्मचारियों को उनकी पेंशन और पे एरियर के अतिरिक्त 10,000 रुपये 1 नवंबर को उनके बैंक खातों में भेज दिए जाएंगे। हमारा प्रयास है कि सभी क्लास-4 के कर्मचारी अपने-अपने परिवारों के साथ दीपावली का त्योहार खुशी से मनाएँ...