सुप्रभात!
मेरे कविता संग्रह ‘‘परीक्षा लेती जिंदगी’’ से एक कविता ‘‘जिंदगी भी तो’’
लक्ष्य हित जीवन सुपथ पर
मोड़ पग-पग ही मिले,
कंटकों में बढ़े आगे
पुष्प काँटों में खिले।
हलचलों का शहर जीवन
विवशता सबकी मिली,
ठोकरें काँटों ने मिलकर
देह कोमल ही छली।
किंतु जो बेहोश गिरते
लक्ष्य उनको कब मिला,
कब भटकते कोटिजन के
पुष्प जीवन में खिला।
जहर भी यदि जिंदगी तो
ले गटकते जा उसे,
कंठ ही तो नील होगा
परवाह उसकी है किसे?
🇮🇳 खेलों के मंच पर भारत का दम एक बार फिर दुनिया ने देखा!
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर टीम इंडिया ने अपने जज़्बे और उत्कृष्टता का शानदार परिचय दिया।
हर खिलाड़ी को हार्दिक बधाई!
#Cheer4Bharat #CWG2026 #Glasgow2026 #TeamIndia
आज लेखक गाँव, देहरादून में भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामसुंदर नौटियाल जी एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के सलाहकार श्री माधव सेमवाल जी से भेंट हुई।
इस अवसर पर उत्तराखंड के समग्र एवं सतत विकास, भागीरथी नदी घाटी के संरक्षण, स्पर्श गंगा अभियान के माध्यम से गंगा एवं हिमालयी नदियों की स्वच्छता और जनजागरूकता, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
भाजपा हरिद्वार के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान बदरी-केदार जी से आपके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
"जो भरा नहीं है भावों से, जिसमें बहती रसधार नहीं
वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं"
पद्म भूषण से सम्मानित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर विनम्र अभिवादन। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की कृतियां देश का गौरव गान हैं और ये सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए हम सबको प्रेरित करती रहेंगी।
𝐀𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐦𝐨𝐧𝐭𝐡, 𝐚𝐧𝐨𝐭𝐡𝐞𝐫 𝐦𝐢𝐥𝐞𝐬𝐭𝐨𝐧𝐞. 📲✅
UPI has done it again, breaking its own records with an all-time high in both transaction volume and value.
𝐁𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐨𝐟 𝐭𝐫𝐚𝐧𝐬𝐚𝐜𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬. 𝐓𝐫𝐢𝐥𝐥𝐢𝐨𝐧𝐬 𝐨𝐟 𝐫𝐮𝐩𝐞𝐞𝐬. 𝐎𝐧𝐞 𝐬𝐞𝐚𝐦𝐥𝐞𝐬𝐬 𝐝𝐢𝐠𝐢𝐭𝐚𝐥 𝐞𝐜𝐨𝐬𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦.
From street vendors to supermarkets, from metros to villages, UPI is powering India's digital revolution and proving that the future of payments is already here. 🇮🇳
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात ।।
महादेव की उपासना के पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव संपूर्ण जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
हर हर महादेव!
सुप्रभात!
मेरे कविता संग्रह ‘‘परीक्षा लेती जिंदगी’’ से एक कविता ‘‘कुछ रिश्ते’’
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं,
जो जिंदगी में जीने की
वजह बन जाते हैं।
यही रिश्ते जाने-अनजाने
भावनाओं को सहेजने की
वजह बन आते हैं।
कुछ चेहरे जो अंतस्थल में
उतरते चले जाते हैं,
यादों के समंदर में
गोते नित लगाते हैं।
चली जाती है जिंदगी
उम्र लेती है विदा,
पर रिश्तों की यादें
तो अमर रहती है सदा।
भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, भगवान बद्री केदार जी से यही कामना करता हूं।
@PuneetMittalBJP
आज देहरादून स्थित मेरे आवास पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री ओमप्रकाश जमदग्नि जी, डॉ जयपाल सिंह जी, श्री देशराज कर्णवाल जी, श्री शोभाराम प्रजापति जी, श्री श्यामवीर सैनी जी, श्री आदेश सैनी जी, श्री नितिन गौतम जी, श्री सुरेंद्र मोगा जी, श्री सुनील सैनी जी, श्रीमती सीमा चौहान जी तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी जी से भेंट हुई।
इस अवसर पर सभी से उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की रचनात्मक भागीदारी, सामाजिक समरसता, देवभूमि की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने सहित जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
Speaking at the launch of 'Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyan', a 100-week campaign against substance abuse. I urge every citizen, especially our youth, to join this movement. https://t.co/ucvrcAyK4C
भारतीय संस्कृति हमारी आत्मा है, और रंगमंच उसकी सजीव अभिव्यक्ति।
आज संस्कृति भवन, ऋषिपर्णा, देहरादून में उत्सव ग्रुप द्वारा महाभारत के प्रसंग पर आधारित नाट्य प्रस्तुति "दुरपदा की लाज (द्रौपदी की लाज)" में सहभागिता कर कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय का अवलोकन किया।
यह प्रस्तुति केवल एक नाटक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नारी सम्मान, धर्म, न्याय और मानवीय मूल्यों का सशक्त संदेश है। ऐसे सांस्कृतिक प्रयास हमारी समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस गरिमामय आयोजन के लिए उत्सव ग्रुप के निदेशक डॉ. राकेश भट्ट एवं समस्त कलाकारों और आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का यह पावन अभियान निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे।
देश की अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रचनाकार श्री पिंगली वेंकैया जी ने देशभक्ति के रंगों से राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।
राष्ट्रसेवा के महायज्ञ में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उन्हें नमन।
सुप्रभात!
मेरे कविता संग्रह ‘‘परीक्षा लेती जिंदगी’’ से एक कविता ‘‘उभरती चेतना’’
शक्ति हो जब लुप्त सारी,
स्वजन का दल-बल बढ़ा हो।
रक्त से लथपथ बना जो,
पीत तन पर ही चढ़ा हो।
वीरता कायर बनी हो,
श्रेष्ठता भी लुप्त सारी।
निज पराए बन गए हो,
दुश्मनी या भाईचारी।
न्याय हो यदि आँख मूँदे,
और गूँगा सत्यवादी।
राष्ट्र बन हो आत्मविस्मृत,
चलता रहा नित-नृत्यवादी।
तब उभरती चेतना,
जो विकट संघर्ष करती।
तोड़ती अन्याय को ही,
उत्कर्ष में है हर्ष भरती।
मेरा भारत – मेरा परिवार 🇮🇳
आज लेखक गांव, देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय भेंट हुई। जनसेवा और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
देवभूमि उत्तराखंड की पुण्यभूमि से निकलकर राष्ट्रसेवा का अद्वितीय अध्याय रचने वाले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार–2026 से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के करकमलों से प्राप्त यह प्रतिष्ठित सम्मान आपके अदम्य साहस, अद्वितीय रणनीतिक नेतृत्व, राष्ट्र की सुरक्षा एवं संप्रभुता के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और आजीवन समर्पण का गौरवपूर्ण अभिनंदन है।
आपकी दूरदर्शी कार्यशैली और राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को नई शक्ति, नई दिशा और वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। यह सम्मान समस्त देशवासियों, विशेषकर उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। आपके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएँ।