@RailMinIndia@wc_railway
Passengers in train 12390 carrying so much luggage they have filled 2 entire berths with there luggage causing discomfort to others
Just received the heartbreaking news of one of our colleagues in Rajasthan, a gold medalist doctor, committing suicide after immense harassment by patient attendees and police, following the death of a patient from a well-known complication!
DONT HARASS INNOCENT DOCTORS PLEASE!🙏
जो कि विरोधाभासी है।पहले इन जांचों के बेसिस का विस्तार में अध्ययन किसी योग्यताप्राप्त चिकित्सक से करवाइये,क्योंकि इन जांचों को समझना आपके लिए संभव नहीं।इसके समझने के लिए चिकित्सा योग्यता आवश्यक है।
14.पार्किंसन रोग के लिए एलोपैथी में दवाओं का सेवन निरंतर करना पड़ता है।
आयुर्वेद में आपने पार्किंसन रोग के कितने रोगियों को कितनी अवधि की चिकित्सा के बाद स्थायी व निर्दोष इलाज किया है? कृपया प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध करवाने का कष्ट करें।
15. कब्ज,गैस,एसिडिटी का रोगी के आहार विहार से बड़ा संबंध होता है।चाय,कॉफी,मिर्च मसालों का सेवन कम करने से पाचन संबंधी रोगों में बहुत लाभ मिलता है।
चाहे एलोपैथी हो या आयुर्वेद,परहेज तो रोगी को रखना ही पड़ेगा।पानी व तरल पदार्थों का सेवन,फाइबर युक्त भोजन,गैस बढ़ाने
वाले खाद्य पदार्थो का त्याग करना आवश्यक है।अन्यथा किसी भी पैथी की दवा कारगर नहीं होगी।
आयुर्वेद में भी चाहे इसबगोल हो या पंचसकार चूर्ण ,परहेज तो रखना ही पड़ेगा।सूतशेखर रस हो या कामदुधा या अविपत्तिकर चूर्ण या लवणभास्कर या हिंगवास्टक चूर्ण,स्थायी इलाज के लिए खाने में
संयम तो जरूरी है।
16.आपने नींद न आने पर मेधा वटी,दिव्य पेय,दिव्य बादाम रोगन व पावर वीटा बताए हैं।ये सब पतंजलि के उत्पाद हैं जिसमे आपकी कंपनी का मुनाफा जुड़ा हुआ है। कब तक लेने पड़ते है व क्या स्थायी रूप से बिना दवा के नींद आने लगती है।कृपया जवाब देने की कृपा करें।
18.ये आपका भ्रम है कि एलोपैथी में संतानहीनता की चिकित्सा सिर्फ IVF या टेस्ट ट्यूब बेबी ही है।शुक्राणुओं की संख्या मे कमी, गतिशीलता मे कमी, अण्डोत्सर्ग से सम्बंधित समस्याओं,मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं का एलोपैथी में स्थायी व निर्दोष चिकित्सा उपलब्ध है।
19.बढ़ती उम्र का प्रभाव तो शरीर की सभी क्रियाविधियों को धीमा कर देता है।ये प्रक्रिया अलग अलग व्यक्तियों में भिन्न होती है।जहाँ तक मुझे जानकारी है कि आयुर्वेद में अब च्यवन ऋषि वाले शास्त्रोक्त पंचकर्म व रसायन सेवन की विधा तो लुप्त प्राय हो गयी है।
बाकी आपकी सौंदर्य क्रीम का कोई सकारात्मक प्रभाव दृष्टिगोचर नहीं हुआ जिसे आपने लालू जी को भी लगाई थी।
20. एलोपैथी में रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए गोली,कैप्सूल व इंजेक्शन उपलब्ध हैं जो पूर्णतः निर्दोष अर्थात बिना साइड इफ़ेक्ट के।
21.जो पहले से होमोसेपियंस हैं वो इंसान ही हैं।बाकी तो चाहे एलोपैथी हो या आयुर्वेद हो,हिंसा,क्रूरता,लालच व हैवानियत को कोई दवा नहीं बदल सकती,इसके लिए इंसान को सही शिक्षा व आत्मावलोकन करना आवश्यक है।
22.एलोपैथी में शराब व ड्रग्स के एडिक्शन को छुड़वाने की बेहतरीन दवाएं हैं।नशा मुक्ति केंद्रों में ये दवाएं व सुविधाएं उपलब्ध हैं।जिनका नाम प्रकाशित करना मेडिकल एथिक्स के खिलाफ है।
आप किसी भी नशे करने वाले मरीजों को एलोपैथी के नशामुक्ति केंद्र पर रैफर कर सकते हैं।
23. एलोपैथी व आयुर्वेद में कभी कोई झगड़ा न था ,न है व न भविष्य में होगा।कुछ व्यवसायी अपने व्यापारिक हितों के लिए एक दूसरे पर मिथ्या दोषारोपण कर रहे हैं जो सिर्फ धन लाभ के लिए किया जा रहा है।
24. बिना ऑक्सीजन सिलिंडर के ऑक्सीजन बढ़ाने के एलोपैथी में अनेक साधन हैं जिनमें ब्रोकोडिलटर्स,इनहेलर,फिजियोथेरेपी आदि शामिल हैं।
आयुर्वेद में ऑक्सीजन बढ़ाने की कोई दवा हो तो जनहित में बताने की कृपा करें।
25. ये आखिरी सवाल सबसे बचकाना है।डॉक्टर भी इंसान है,वातावरण में होने वाले परिवर्तन,शारीरिक व मानसिक संरचना व कार्यविधि डॉक्टर के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है।
आचार्य बालकृष्ण जी आयुर्वेद के विद्वान व चिकित्सक होने के बाद भी हॉस्पिटल में भर्ती हुए व चिकित्सा करवाई।
प्रदेश में अपनी 6 सूत्रीय माँगो को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर है।
कोरोना की महामारी के इस संकट काल में जूनियर डॉक्टरो की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रभावित होगी।
जनहित में सरकार तत्काल उनकी माँगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय ले और उनकी हड़ताल समाप्त करवाये।