जन्मदिन पर आपकी बधाई, शुभकामनाएँ व आशीर्वाद पाकर आनंदित हूँ।
ईश्वर कृपा से वरिष्ठजन का स्नेहाशीष व साथियों का स्नेहपूर्ण प्रेम यूं ही बना रहे,
यही प्रार्थना करता हूँ।
हृदय की गहराई से आप सभी का
सादर व सप्रेम आभार...🙏
#NSP140
एक विनम्र आग्रह...🙏
21 जून को मैं जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा मैया सेवाश्रम, मांगरोल में आयोजित खेड़ापति एवं पुजारी सम्मान समारोह में उपस्थित रहूँगा।
आप सभी से आत्मीय भेंट हेतु वहीं उपलब्ध रहूँगा।
मैं आप सभी से विनम्र आग्रह करता हूँ कि इस दिन मुझे कोई उपहार, भेंट या स्मृति-चिह्न प्रदान न करें।
यदि आप मेरे जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के खर्च को सेवा कार्य से जोड़ेंगे तो मुझे प्रसन्नता होगी। सेवा कार्य जैसे-
• किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में सहायता जैसे पुस्तकें या अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएँ।
• किसी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागिता जैसे पौधारोपण, जल-संरक्षण या स्वच्छता में योगदान दें।
आपका यह छोटा सा योगदान समाज के लिए बड़ा कार्य होगा और मेरे लिए यही सबसे मूल्यवान उपहार होगा।
आप सभी से मिल रहीं बधाई और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
निवेदक
नरेन्द्र शिवाजी पटेल
राज्यमंत्री- लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग (मध्यप्रदेश शासन)
प्यारे देशवासियो, मेरे जन्मदिन पर मुझे शुभकामनाएं देने के लिए मैं आप सबको धन्यवाद देती हूं। आपके संदेश पढ़कर मेरा हृदय कृतज्ञता की भावना से भर जाता है। आपके उदारतापूर्ण शब्द मुझमें प्रेरणा और शक्ति का संचार करते हैं।
उदयपुरा विधानसभा की जनआकांक्षाओं को मिला सम्मान...
विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को मान देते हुए आदरणीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने आज जिन महत्वपूर्ण मांगों एवं विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है, वह निश्चित ही क्षेत्र के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
•बरेली में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
•उदयपुरा विधानसभा में बारना और जामगढ़ सिंचाई परियोजना का क्रियान्वयन शीघ्र शुरू किया जाएगा।
•बरेली नगर परिषद को अब नगर पालिका बनाया जाएगा।
•बरेली में पशुपालन चिकित्सालय के नये भवन सहित बरेली क्षेत्र के छींद धाम, बापौली धाम और उदयपुरा क्षेत्र के सभी देवस्थानों में सभी जरूरी विकास कार्य पूर्ण किए जाएंगे।
उदयपुरा विधानसभा के नागरिकजनों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि आभार। 🙏
#NSP140
उदयपुरा विधानसभा में विकास की सौगात...
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी ने आज बरेली में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में ₹138.96 करोड़ लागत के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
योग: कर्मसु कौशलम्
भारत की प्राचीनतम विद्या योग निरोग शरीर, उत्तम स्वास्थ्य और ऊर्जा प्राप्ति का अक्षय स्रोत है। पचमढ़ी में योग से अद्भुत ऊर्जा, आत्मिक शांति व आनंद की अनुभूति की।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग कर स्वस्थ भारत के संकल्प का हिस्सा बनें।
अनंत आत्मीय आभार... 🙏
आज बरेली में माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने वाले उदयपुरा विधानसभा के सभी नागरिकजनों का अनंत आत्मीय आभार।
बरेली की पावन धरती पर आज पुनः जनता के विश्वास, प्रेम और समर्थन का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
आप सभी के स्नेह, सहभागिता और अपार उपस्थिति ने आज के दिन को स्वर्णाक्षरों में अंकित कर दिया है। आप सभी का कोटिशः धन्यवाद। मैं इस जनविश्वास को विकास में परिवर्तित करने के लिए सदैव संकल्पित हूँ।
#NSP140
I'm delighted as India's Miss Hillang Yajik wins 1 Gold and 1 Silver Medal at 15th South Asian Bodybuilding & Physique Sports Championships 2025 at Thimphu in Bhutan.
Hillang Yajik is from Arunachal Pradesh, who has created a history. Hearty Congratulations to Hillang Yajik!
A heartfelt compilation of letters from civilians, expressing their unwavering support, deep admiration and gratitude for the Indian Army during Operation Sindoor.
Their words echo pride, resilience and the enduring spirit of heroism that continues to inspire us all.
#IndianArmy – Always in service of the nation, with honour and dedication!
The Indian Air Force (IAF) has successfully executed its assigned tasks in Operation Sindoor, with precision and professionalism. Operations were conducted in a deliberate and discreet manner, aligned with National Objectives.
Since the Operations are still ongoing, a detailed briefing will be conducted in due course. The IAF urges all to refrain from speculation and dissemination of unverified information.
#OpSindoor
#IndianArmedForces
#IndianAirForce
#OperationalCapability
@DefenceMinIndia@MEAIndia@MIB_India@SpokespersonMoD@HQ_IDS_India@adgpi@IndiannavyMedia
देश के अमर सेनानी महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस साहस और शौर्य का परिचय दिया था, वह आज भी हमारे वीर-वीरांगनाओं के लिए पथ-प्रदर्शक बना है। मां भारती को समर्पित उनका पराक्रमी जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।