मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिल रही है।
‘स्कूल चलो अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन का ही परिणाम है कि मात्र 20 दिनों में ही नवीन नामांकन का 26 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, जिसमें 8.79 लाख से अधिक नए बच्चों का नामांकन हुआ है।
हरदोई: ब्लॉक बावन में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में 'विश्व पुस्तक दिवस' के अवसर पर कक्षा 3 के सभी बच्चों को सहपाठी द्वारा अनुकरण वाचन के माध्यम से अनुकरण वाचन कराया गया और बच्चों को प्रतिदिन पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
#WorldBookDay#SchoolChaloAbhiyanUP #BasicEducation #SchoolEducation #SamagraShiksha #BasicEducationUP #BasicShikshaUP
@DrDCSHARMAUPPSS विश्वास और सच्चाई की लड़ाई
पूरी ताकत से लड़ेगा टी एफ आई
Dr Dinesh Chandra Sharma जिन्दाबाद
TFI -Teachers Federation of India जिन्दाबाद
त्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के शिक्षकों के दुख को आत्मसात कर चुके @TFI4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष @DrDCSHARMAUPPSS जिस काम को अपने हाथ में लेते हैं अंजाम तक पहुंचा कर ही रुकते हैं
निरीक्षण से सुदृढ़ होती शैक्षिक गुणवत्ता
प्राथमिक विद्यालय दिघड़ा जुनेबी (भागलपुर-देवरिया) में BEO द्वारा निरीक्षण कर सुदृढ़ व्यवस्थाओं हेतु प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ की सराहना की गई, साथ ही विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं प्रभावी शैक्षिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण हेतु सतत प्रयत्नशील है।
#ShikshaSeShakti #MissionShaktiWithEducation
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जल जीवन का मूल आधार एवं प्रकृति का अमूल्य उपहार है। आइए, इस अवसर पर हम सभी जल संरक्षण के प्रति संकल्पबद्ध हों, विद्यार्थियों में इसके महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करें तथा प्रत्येक बूंद के संरक्षण हेतु सक्रिय सहभागिता निभाएं।
“जल है तो कल है”
#BasicEducation #SchoolEducation
#SamagraShiksha #BasicEducationUP
#BasicShikshaUP
#WorldWaterDay
#04_April_MarchToDelhi#NoTetBeforeRteAct
आगामी 04 अप्रैल को रामलीला मैदान में होने वाली महा रैली की तैयारियों को दृष्टिगत रखते उत्तर प्रदेश के संगठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संपन्न हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के सभी जिला अध्यक्ष और मंत्रियों ने भाग लिया ।सभी ने अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लिया ।
प्रश्न: कुछ शिक्षक संगठन विभागीय टीईटी की मांग राज्य सरकारों से कर रहे हैं इस पर TFI का क्या रुख है?
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा: जो शिक्षक संगठन ऐसी मांग कर रहे हैं उनके शिक्षक हितैषी संगठन होने पर संदेह है।
जब तत्कालीन पात्रता अर्जित करके सरकार ने शिक्षक पद पर नियुक्त प्रदान की है तो बार बार नियम बदल कर परीक्षा क्यों दी जाए।
"अपने जीवन की अंतिम सांस तक इस अंधे कानून के ख़िलाफ़ लड़ा जाएगा।"
@DrDCSHARMAUPPSS
@TFI_2025 @vipinUPPSS
प्रश्न: कुछ शिक्षक संगठन विभागीय टीईटी की मांग राज्य सरकारों से कर रहे हैं इस पर TFI का क्या रुख है?
TFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ 0दिनेश चंद्र शर्मा: जो शिक्षक संगठन ऐसी मांग कर रहे हैं उनके शिक्षक हितैषी संगठन होने पर संदेह है।
जब तत्कालीन पात्रता अर्जित करके सरकार ने शिक्षक पद पर नियुक्त प्रदान की है तो बार बार नियम बदल कर परीक्षा क्यों दी जाए।
"अपने जीवन की अंतिम सांस तक इस अंधे कानून के ख़िलाफ़ लड़ा जाएगा।"
@DrDCSHARMAUPPSS
@TFI_2025 @vipinUPPSS
#TFI टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया कोर कमेटी की बैठक कंस्ट्यूशन क्लब दिल्ली में हुई। तमाम प्रदेशों से आये प्रतिनिधियों ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा। तो प्रस्ताव किया गया कि संसद मार्च करते हुए भारतीय संसद का घेराव किया जाए, साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि अनुमति दिल्ली सरकार देगी और नहीं भी देगी तो भी प्रत्येक दशा में यह आंदोलन किया जाएगा।
अंत में अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश शर्मा जी ने सर्वसम्मत से घोषणा की, कि आंदोलन 01 अप्रैल से 12 अप्रैल के मध्य हर हालत में किया जाएगा और संसद मार्च करते हुए संसद का घेराव किया जाएगा। तिथि की घोषणा 11 मार्च तक कर दी जाएगी।
बैठक में कार्यसमिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष नागर जी,मण्डल अध्यक्ष मेरठ उमेश राठी जी,जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर निरंजन नागर जी,प्रदेश महामंत्री प्राथमिक संजय सिंह जी,कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय जी,छत्तीसगढ़, झारखंड,मध्य प्रदेश,राजस्थान आदि प्रदेशों के कई अध्यक्ष मौजूद रहे। @DrDCSHARMAUPPSS@Jitendrdixit004
धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता का किया विरोध
झाँसी। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने आज शिक्षा भवन परिसर में जितेंद्र दीक्षित जी की अध्यक्षता में विशाल धरना-प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन झाँसी जिलाधिकारी को सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से शिक्षकों की संवेदना में एक शब्द नहीं कहा गया, जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। @Jitendrdixit004@DrDCSHARMAUPPSS