आज हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्तिथ कार्यालय में प्रदेश भर से आए स्वजनों से मुलाकात करते हुए उनसे संवाद किया। उनके द्वारा रखी गई मांगों के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज चंडीगढ़ में हरियाणा पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त चेयरमैन श्री सुरेंद्र पूनिया जी के दायित्व ग्रहण समारोह में शामिल होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव, कर्मठता और नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन विकास निगम नई ऊंचाइयों को छुएगा।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान दिलाने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
श्री सुरेंद्र पूनिया जी को सफल एवं उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।
पूज्य गौमाता की आराधना के पावन पर्व गोपाष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान श्रीकृष्ण एवं गौमाता की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। गौमाता के प्रति हमारी श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना निरंतर बनी रहे तथा हर घर-आंगन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर विचारक एवं पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लाला लाजपत राय जी का अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। लाला लाजपत राय जी का ओजस्वी व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।
जींद जिले के गांव गतौली में भगवान परशुराम धर्मशाला का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धर्मशाला निर्माण के लिए मंत्री कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांवों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ग्रामवासियों के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और सच्चाई को निर्भीकता से जन-जन तक पहुँचाने वाले सभी पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती, जनहित की आवाज़ और समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। निष्पक्षता, निर्भीकता और सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं का योगदान सदैव सराहनीय है।
माँ भारती की आज़ादी के लिए अल्पायु में ही अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान युवा क्रांतिकारी शहीद करतार सिंह सराभा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
मातृभूमि के प्रति आपका अदम्य साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा। आपकी वीरगाथा युगों-युगों तक युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, त्याग और देशसेवा की भावना का संचार करती रहेगी।
ब्राह्मण सभा, जींद के जिला प्रधान श्री धर्मवीर शर्मा जी के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की एवं चाय पर विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
समाज के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन और सहयोग सदैव नई ऊर्जा एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।
आज गांव दुभेटा में दादा सुलखन पाल श्योराण जी की प्रतिमा का अनावरण, पार्क एवं कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार।
आज करनाल जिले के गांव मुनक में सरपंच श्री हवा सिंह जी के आवास पर जाने और उनके साथ चाय पर आत्मीय चर्चा करने का अवसर मिला। इस दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों एवं गांव के विकास को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। श्री हवा सिंह जी एवं उनके परिवार द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और आत्मीय आतिथ्य के लिए हृदय से आभार। ऐसे आत्मीय संबंध ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
आज करनाल जिले के गांव मुनक स्थित श्री साहेब प्रेमदास आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनकी अमृतमयी वाणी एवं आध्यात्मिक विचारों को सुनने का अवसर मिला।
संत-महापुरुषों की शिक्षाएं हमें प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और मानव सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। हमारी संत परंपरा समाज को एकता और संस्कारों के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।
आश्रम प्रबंधन, पूजनीय संत-महापुरुषों एवं सभी श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार।
आज जींद जिले के गांव गतौली में अपने प्रिय साथी राजेश पंचाल जी के आवास पर जाने का अवसर मिला। इस दौरान राजेश पंचाल जी एवं उनके परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात हुई। सभी के साथ बैठकर सुख-दुख साझा किए, कुशलक्षेम जाना और विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
राजेश पंचाल जी एवं उनके परिवार की ओर से मिले स्नेह, आत्मीयता और अपनत्व ने मन को अभिभूत कर दिया। ऐसे आत्मीय रिश्ते ही हमारी सामाजिक एकता और भाईचारे की असली ताकत हैं।
आज जींद जिले के गांव गतौली में भगवान परशुराम धर्मशाला का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर धर्मशाला निर्माण के लिए मंत्री कोटे से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और एकजुटता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार गांवों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। ग्रामवासियों के स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।
आज गांव मोई माजरी में श्री केसरी नंदन सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्मित धर्मशाला का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
धर्मशाला के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान, स्नेह और अपनत्व के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देना और जनसुविधाओं का विस्तार करना हमारी प्राथमिकता है।
आज गांव दुभेटा में अपने पुराने, विश्वसनीय एवं आत्मीय साथी सत्यवान दुभेटा जी के निवास पर जाना हुआ। इस दौरान उनके परिवारजनों से स्नेहपूर्ण मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और आत्मीय माहौल में पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।
सत्यवान दुभेटा जी के साथ वर्षों पुराना आत्मीय रिश्ता है। ऐसे साथी जीवन की अनमोल पूंजी होते हैं, जो हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। पुराने साथियों से मिलकर हमेशा एक नई ऊर्जा, अपनापन और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
आज गांव दुभेटा में दादा सुलखन पाल श्योराण जी की प्रतिमा का अनावरण, पार्क एवं कम्युनिटी सेंटर के नवीनीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व गांव मोई माजरी में श्री केसरी नंदन सेवा ट्रस्ट की धर्मशाला का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक श्री देवेंद्र कादियान जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं महान जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान बिरसा मुंडा जी का अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय समाज के गौरव, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए उनका योगदान इतिहास में सदैव अमर रहेगा।