माननीय श्री @NitishKumar जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रिकॉर्ड दसवीं बार शपथ लेने पर कोटि-कोटि बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। NDA की प्रचंड विजय के बाद बिहार ने एक बार फिर विकास, सुशासन और समृद्धि का संकल्प लिया है।नीतीश जी के कुशल नेतृत्व में सशक्त बिहार विकसित बिहार।
मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं…
यह वाक्य करोड़ों बिहारवासियों के अटूट विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से एक बार फिर यह स्वर गूंजेगा और बिहार विकास की एक नई यात्रा पर अग्रसर होगा।
इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
#NitishKumar #Bihar #JDU #JanataDalUnited
श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
@NitishKumar
शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा। जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।
जद (यू) परिवार से जुड़ने के बाद आज श्री अशोक कुमार राम ने 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से शिष्टाचार भेंट की।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री @LalanSingh_1 , जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar , माननीय मंत्री श्री @Shrawon_Nalanda , विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#JDU #NitishKumar #Bihar
बढ़ रहा बिहार, बढ़ रहा जद (यू) परिवार...
माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार के बढ़ते कदमों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री @drashokkumar अशोक कुमार राम ने अपने सुपुत्र श्री अतिरेक कुमार तथा अनेक समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह माननीय राज्यसभा सांसद श्री @SanjayJhaBihar एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @JDUUmeshSingh ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई और सभी से एकजुट होकर बिहार के विकास में सहभागी बनने की अपील की।
इस मौके पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री @VijayKChy, माननीय मंत्री श्री रत्नेश सदा, माननीय मंत्री श्री @Shrawon_Nalanda, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्री रमेश ऋषिदेव, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना श्री चंदन कुमार सिंह, श्री वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल एवं श्री अनिल कुमार मौजूद रहे।
#JDU #Bihar #NitishKumar #Milansamaroh
हिंदुस्तान में इलेक्शन चोरी किए जा रहे हैं, ये सच्चाई है!
महाराष्ट्र में कैसे मैच फिक्सिंग हुई, हमने सबको दिखाया।
कर्नाटक की एक लोकसभा सीट की जांच की - वहां बड़े पैमाने पर वोट चोरी मिली, जल्द जनता के सामने लाएंगे।
बिहार में SIR के नाम पर SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों के वोट चुराए जा रहे हैं।
हम चुप नहीं बैठेंगे।
INDIA गठबंधन जन अधिकार की लड़ाई संसद से सड़क तक लड़ेगा।
#VoteChori
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना है।
#HBDMallikarjunKharge
सदन में सरकार के लोगों को बोलने देते हैं, लेकिन अगर विपक्ष कुछ बोलना चाहता है तो उन्हें इजाजत नहीं है।
मैं नेता विपक्ष हूं, सदन में बोलना मेरा हक है, लेकिन मुझे भी बोलने नहीं देते हैं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष एवं हम सबके मार्गदर्शक श्री @kharge जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
हमारे संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और आपका नेतृत्व हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करती हूं।
महारोज़गार मेला में उमड़ा यह जनसैलाब सिर्फ़ एक भीड़ नहीं, एक संदेश है - कि बिहार का युवा अब भाषणों पर नहीं, रोज़गार से अपना भविष्य चाहता है।
BJP और नीतीश सरकार ने बिहार को जिस तरह बेरोज़गारी की आग में झोंका, वहां से लाखों युवाओं को रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ता है - अपना गांव, अपना परिवार… सब कुछ पीछे छोड़ना पड़ता है।
बिहार के युवा कर्मठ हैं, काबिल हैं, होनहार हैं - उनकी ज़रूरत बस स्थानीय और सम्माननीय रोज़गार है।
अब बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन सिर्फ़ आश्वासन नहीं, समाधान लेकर आया है।
हमारा फ़ोकस साफ़ है - हुनर को हक़, हर युवा को रोज़गार, रुके पलायन, साथ रहे हर परिवार।
इसी रास्ते बनेगा एक समृद्ध बिहार!