हर शाम तुम्हारे इश्क़ के कलमें पढ़ते हैं ,
तुम्हें दिल से बहाकर रगों में दौड़ाते हैं।
खुशबू तुम्हारी तस्वीरों में ढूढ़ते हैं ,
बस मिलने पर हया से नजरें चुरा लेते हैं ।।
ज़िन्दगी बहुत कुछ सिखाती है ।
कभी हंसाती है तो कभी रुलाती है ।।
खुद से ज्यादा मत करना किसी पर ऐतबार ।
क्यूँकि अँधेरे में तो परछाई भी साथ छोड़ जाती है ।।
जीने का मकसद दिया जिसने ,
उन ख्वाबों को भी टूटते हुए देखा है ।
आसमान की शोभा बढ़ाते हैं जो ,
उन तारों को भी टूटते हुए देखा है ।।
रौशनी कर अँधेरा मिटाया जो ,
उन जगमगाते दिए तले अँधेरा भी देखा है ।
उम्मीद लगाऊं कैसे उससे ,
जिसके जमीर को भी डगमगाते देखा है ।।
मेरी रंगीन फिल्म की कहानी हो तुम ,
मेरी शायरी से भारी डायरी हो तुम ,
जो सुबह शाम होठों को छूये वो चाय की प्याली हो तुम ,
अब और कैसे कहूं की मेरी जिंदगी हो तुम ।
मेरी जिंदगी का संगीत हो तुम ,
जो मेरी चाहते समेटे वो प्रीत हो तुम ।
अंधेरों के सन्नाटे मे लहलहाती मेरा अतीत हो तुम ,
मेरा अभिन्न अंग मेरा मीत हो तुम ।।
@Harshita_2610