🌙 ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद 🌙
अल्लाह तआला इस मुबारक ईद पर आपकी हर दुआ क़ुबूल फरमाए,
ज़िंदगी को रहमत, मोहब्बत और खुशियों से भर दे।
ईद का ये पाक त्योहार आप सबके लिए अमन, बरकत और खुशहाली लेकर आए।
ईद मुबारक 🌺💐🌙
@RahulGandhi@priyankagandhi@avinashpandeinc@kashikirai
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता, बच्चों के प्रिय “चाचा नेहरू”
स्व.पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श��रद्धांजलि एवं सादर नमन।
देश के लोकतंत्र, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को मजबूत करने में उन���ा योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#BadhapurVidhansabha
रुपये की गिर���ी स्थिति और डॉलर की लगातार मजबूती केवल आर्थिक आंकड़े नहीं हैं, बल्कि आम नागरिक की बढ़ती महंगाई, महंगे आयात और घटती क्रय शक्ति से जुड़ा सवाल हैं।
जब सरकार मजबूत अर्थव्यवस्था के दावे करती है, तब यह भी जवाब देना चाहिए कि आखिर रुपया दबाव में क्यों है और इसका असर आम परिवारों पर क्यों पड़ रहा है।
देश को नारों से नहीं, जवाबदेही और ठोस आर्थिक रणनीति से मजबूती मिलेगी। #Economy #Rupee #India
1 लाख 32 हजा�� करोड़ का कच्चा तेल विदेशों से आया, जिसमें से 52 हजार 876 करोड़ का तेल दूसरे देशों को बेच दिया गया 🤔😱
जनता से पेट्रोल डीजल कम उपयोग करने की अपील करने वाले ने, कंपनी से तेल निर्यात न करने की अपील क्यों नहीं की ?
विश्व नर्स दिवस पर सभी समर्पित नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸
आपकी सेवा, करुणा, त्याग और समर्पण मानवता के लिए प्रेरणा है।
दिन-रात देखभाल कर आप समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सम्मान और सफलता ���्रदान करें।
बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद और आप सभी के स्नेह से पूर्णतः स्वस्थ होकर आज अस्पताल से घर लौट रहा हूँ।
इलाज के दौरान संबल देने वाले डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और दिन-रात दुआएं करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों का कोटि-कोटि धन्यवाद।
आप सभी का यह साथ ही मेरी पूंजी है।
जनता की लड़ाई और जनसेवा का संकल्प अब और भी मजबूत है।
जल्द मिलते हैं!
हर हर महादेव 🔱
प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ आज फतेहपुर सीकरी स्थित दरगाह हज़रत शेख सलीम चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की चौखट पर पूरे अकीदत और एहतराम के साथ चादर पेश की गई।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन डॉ. आज़ाद बेग (@DrAzad07) जी के नेतृत्व में मिसबाबुल हसन जी, मनीष वर्मा जी, मोहम्मद खादर जी और मोहम्मद इरफान जी सहित अन्य साथियों ने दरगाह पर मत्था टेका और बारगाह-ए-इलाही में प्रार्थना की कि श्री अजय राय जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर सक्रिय हों।
कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और शुभचिंतक ईश्वर से यही प्रार्थना करता है कि अध्यक्ष जी को लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो ताकि उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व हमें सदैव मिलता रहे।
आज लखनऊ में @INCUttarPradesh द्वारा आयोजित 'प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन' में शामिल हुई
देश की प्रगति की पहली शर्त अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था होती है लेकिन यू��ी की डबल इंजन सरकार ने दोनों ही को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है
@avinashpandeinc
@kashikirai
आज मोदी जी से अगर कोई लड़ रहा है तो वो कांग्रेस परिवार लड़ रहा है चाहे अध्यापक के रूप में लड़ रहा है, डाक्टर के रूप में लड़ रहा है या सोशल मीडिया के माध्यम से लड़ रहा है लेकिन ये लड़ाई जारी है और रहेगी।
- प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी
बुद्ध पूर्णिमा की शांति और मजदूर दिवस के संकल्प से प्रेरित होकर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 1 मई 2026 को ल��नऊ स्थित गांधी भवन में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन’ में सहभागिता का अवसर मिलेगा।
शिक्षक और चिकित्सक हमारे समाज के दो सशक्त स्तंभ हैं - एक राष्ट्र की चेतना का निर्माण करता है, तो दूसरा उसके जीवन की रक्षा करता है। इस महत्वपूर्ण संवाद के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों की चुनौतियों, अपेक्षाओं और भविष्य की दिशा पर सार्थक विमर्श किया जाएगा।
प्रदेश भर से आए विद्वानों और विशेषज्ञों के साथ यह मंथन जनसेवा के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आप सभी से आग्रह है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में सहभागी बनकर एक संवेदनशील, सशक्त और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।
बुद्ध पूर्णिमा की शांति और मजदूर दिवस के अटूट संकल्प के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमे���ी द्वारा 'प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह महत्वपूर्ण समागम 1 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे से लखनऊ के कैसर बाग स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन के प्रांगण में आयोजित होगा।
समाज के उन दो प्रहरियों के सम्मान और संवाद का यह एक विशिष्ट मंच है, जो राष्ट्र के बौद्धिक निर्माण और नागरिक��ं की जीवन रक्षा के लिए अहर्निश समर्पित रहते हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से हम शिक्षा और स्वास्थ्य जगत की वर्तमान चुनौतियों तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा पर गहन मंथन करेंगे, जहां प्रदेश भर से आए विद्वान शिक्षकों और अनुभवी चिकित्सकों का समागम जनसेवा की एक नई इबारत लिखेगा।
आप सादर आमंत्रित हैं कि निर्धारित समय पर गांधी भवन पहुंचकर इस गौरवमयी आयोजन का हिस्सा बनें और एक न्यायप्रिय व समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।