रायबरेली,
23/10/ 2026।
आबकारी आयुक्त उ०प्र० प्रयागराज महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे, अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन व जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा सदर तहसील के थाना - भदोखर के अंतर्गत गंगा पारी का पुरवा व थाना - गुरुबक्सगंज अंतर्गत सुल्तापुर खेड़ा कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई व 200 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmraebareli
*उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग एवं थाना फेस 1 की संयुक्त टीम द्वारा थाना फेस 1 से प्रिंस पुत्र उमेश कुंवर के कब्जे से 50 पव्वा दोस्ताना देसी शराब उत्तर प्रदेश मार्क धारिता प्रत्येक पव्वा 200 एम एल कुल मात्रा ( 10.00 BL) अवैध रूप से बिक्री करते हुए सेक्टर 4 पार्क से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना फेस 1 में सुसंगत धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmgbnagar
*उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग एवं थाना फेस 1 की संयुक्त टीम द्वारा थाना फेस 1 से त्रिभुवन महतो पुत्र रामप्रवेश महतो के कब्जे से 58 पव्वा दोस्ताना देसी शराब उत्तर प्रदेश मार्क धारिता प्रत्येक पव्वा 200 एम एल कुल मात्रा ( 11.80 BL) अवैध रूप से बिक्री करते हुए सेक्टर 8 एफ 24 के पास खंडर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना फेस 1 में सुसंगत धारा के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmgbnagar
*उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन मे, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग एव थाना- बादलपुर, की संयुक्त टीम द्वारा गौरव सिंह पुत्र रिछपाल सिंह के कब्जे से कुल- 32 टेट्रा पैक मिस इंडिया देशी शराब (मसाला) ब्रांड,उत्तर प्रदेश मार्का धारिता-200 एम. एल. कुल मात्रा (6.40 BL)की अवैध रूप से बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना- बादलपुर, में सुसंगत धारा -60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmgbnagar
**प्रवर्तन -बरेली*
आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अवैध मद्य निष्कर्षण एवं कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत उप आबकारी आयुक्त बरेली प्रभार, बरेली के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन - 1 व 2 बरेली के नेतृत्व में आज दिनांक 23/10/2026 को जनपद बरेली में आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 1 व 2 बरेली तथा आबकारी निरीक्षक मीरगंज मय अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा क्षेत्र मीरगंज अंतर्गत संग्रामपुर के झाले व आस पास दविश् की गयी। दविश् दौरान कोई मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmbareilly
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 23.10.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम महेवागंज थाना कोतवाली सदर रुद्रपुर खूर्द थाना खीरी भोगियापुर गोलकुंडा थाना मोहम्मदी नानकपुर मझरा माझा पूरब थाना पढुवा भगवंत नगर थाना मझगई ढ़ाकनपुर किशनपुर डॉटपुर थाना मैलानी कस्बा मितौली मोहनपुरवा थाना मितौली ढखेरवा सुजानपुर थाना पढुवा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 254.2 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1270 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DmKhiri
*प्रवर्तन अभियान जनपद सीतापुर *
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में उप आबकारी आयुक्त महोदय, लखनऊ प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय सीतापुर के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 22.10.2026 को आबकारी निरीक्षक मिश्रिख मय स्टॉफ द्वारा मिश्रिख क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर थाना संदना तथा आबकारी टीम महोली द्वारा थाना पिसावां अंतर्गत ग्राम ताबींदानगर एवं बढ़मौला में दबिश देकर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 4 अभियोग पंजीकृत कर 35 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया व मौके पर 180 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया |क्षेत्र की देशी एवं कम्पोजिट दुकानों पर गोपनीय रूप से टेस्ट परचेज कराते हुए मिलावट व एम.आर.पी पर बिक्री की जाँच की गई ।रजिस्टर से स्टाक का मिलान किया गया तथा शत-प्रतिशत बिक्री pos मशीन से करने हेतु निर्देश दिए गए ।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dm_sitapur
*जनपद गोरखपुर*
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर आज दिनाक-22.10.2026 को सायं 16:30 बजे मुखबिर खास की सूचना पर एस. एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति. प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ थाना-राजघाट के बसंतपुर पुलिस चौकी अन्तर्गत हरबर्ट बँधा के समीप अवैध कच्ची शराब के संदिग्ध स्थल पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 55लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर,आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही साथ कम्पोजिट शाप व देशी मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को सख़्त निर्देश दिये गए की नियमानुसार दुकानों का संचालन करें और किसी भी स्थिति में दुकान अपने निर्धारित समय से पहले व बाद में खुलने न पाए तथा शत्-प्रतिशत मदिरा की बिक्री पाश मशीन से ही किया जाना सुनिश्चित करें ।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@Dm_Gorakhpur
#प्रवर्तन अभियान जनपद-रामपुर#
दिनांक-22.10.2026
-------------------------
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक दिनांक-22.10.2026 को संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन, मेरठ व उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद प्रभार, मुरादाबाद द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद रामपुर मे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 द्वारा तहसील बिलासपुर अंतर्गत डँड़िया जंगल मे आबकारी स्टाफ के साथ दबिश देते हुए प्राप्त बरामदगी के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही संपादित की गई|
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@RampurDm
जनपद - *फिरोजाबाद**
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में तथा उप आबकारी आयुक्त महोदय,आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी महोदय फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन में आज दिनाँक 22/10/2026 को आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -4 टूण्डला, फिरोजाबाद मय स्टाफ द्वारा क्षेत्र अंतर्गत फुटकर देशी एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ सफाई रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न करने देने, दुकान पर मांग के अनुरूप ब्रांडो की उपलब्धता बनाए रखने, पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किए जाने, सीसीटीवी कैमरा निरंतर संचालित रखने, पोस मशीन से (100%) शत-प्रतिशत बिक्री किए जाने ,अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री किए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@firozabaddm
*जनपद-बरेली*
दिनांक- 22-10-2026
अवैध मदिरा के निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु आज दिनांक *22/10/2026* क़ो आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-05, फरीदपुर द्वारा फुटकर आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान दुकानों पर संचित मदिरा के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते हुए मदिरा की टेट्रा पैक/बोतलों के लेबल, सील, QR कोड की जाँच की गयी। देशी शराब दुकानों पर ग्रेन आधारित UPML के 100 ML टेट्रा पैक को शो-केश मे प्रदर्शित करने, मदिरा की बिक्री MRP पर करने तथा मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री POS मशीनों से करने के निर्देश अनुज्ञापियो/विक्रेताओं को दिए गए।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmbareilly
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 22.10.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम मोहद्दीपुर कोरैयाआल बेलहरी शंकरपुर थाना खीरी मकसूदपुर जमुका सहिजना रामपुर थाना पसगवां दलराजपुर सिंहौना थाना सिंगाही नौगावां थाना मझगई गादियाना नाथूपुर छोटेलालपुर थाना गोला कोड़री सधवापुर थाना नीमगांव हरीसिंगपुर टेकीपुरवा थाना धौरहरा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 304 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1130 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया*
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DmKhiri
*उन्नाव*
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय ,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन,उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अनुराग मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.10.2026 को निशांत सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4 ,पुरवा द्वारा मय हमराह एवं स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ तहसील पुरवा अंतर्गत ग्राम अहेसा व पारा बाज़ार थाना मौरावां में विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर 26 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में 01 अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई ।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmunnao
*अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे दैनिक प्रवर्तन अभियान में आज दिनांक 21.10.2026 का विवरण*
जनपद लखीमपुर खीरी क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध स्थान ग्राम टेंगुन खुर्रमनगर डेलखेड़ा थाना मोहम्मदी चिरकुवा खैरीगढ़ के जंगल थाना सिंगाही पतवारा थाना पलिया भुसौरिया कालीचरणपुर थाना गोला काशीपुर डाटपुर थाना मैलानी देवीबोझी कुकुरगोती थाना मैगलगंज बबुरी नाला थाना धौरहरा में दबिश दी गईl जनपद में दबिश के दौरान *कुल 227 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए लगभग 1100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गयाl
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dmkhiri
*जनपद गोरखपुर*
अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर आज दिनाक-21.10.2026 को दोपहर 03:00 बजे मुखबिर खास की सूचना पर एस. एन. वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज,अति. प्रभार सेक्टर~2 द्वारा मयस्टाफ, सुधीर कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-7 व अरविन्द कुमार,आबकारी निरीक्षक,प्रवर्तन-1 गोरखपुर मयस्टाफ द्वारा संयुक्त रुप से थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ अड्डों,राप्ती नदी के किनारे अमरूद बागों व झाड़ियों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 35लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, मौके पर लगभग 450किलोग्राम लहन व कई भट्ठियों को नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@Dm_Gorakhpur
अमेठी - आबकारी विभाग-(21-10-2026)
आबकारी आयुक्त , उ०प्र० के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी अमेठी व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी में अवैध कच्ची शराब की बिक्री एवं तस्करी के रोकथाम हेतु आज दिनाँक 21/10/2026 को जनपद अमेठी में गठित आबकारी टीम द्वारा ग्राम -त्रिलोकपुर, अन्नी बैजल, औरंगाबाद व हंसा का पुरवा में आकस्मिक दबिश दी गयी । क्षेत्र- 3 के थाना- मुसाफिरखाना के अंतर्गत ग्राम -औरंगाबाद व हंसा का पुरवा से लगभग 56ली० अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग150किलो ग्राम लहन महुआ मौके पर नष्ट किया । इस कार्यवाही मे 03 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किए तथा ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण करने व बेचने की रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई l
उक्त दबिश की कार्यवाही मे श्री पंकज विवेक (प्रभारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3) व समस्त आबकारी स्टाफ रामनाथ मौर्या व शमशेर कुमार (प्रधान आबकारी सिपाही)संजय सरोज व सर्वेश वर्मा (आबकारी सिपाही )सामिल रहेl
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@DmAmethi
#प्रवर्तन अभियान जनपद-रामपुर#
दिनांक-21.10.2026
-------------------------
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक दिनांक-21.10.2026 को संयुक्त आबकारी आयुक्त मेरठ जोन, मेरठ व उप आबकारी आयुक्त मुरादाबाद प्रभार, मुरादाबाद द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों के अनुपालन में जनपद रामपुर मे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा तहसील शाहबाद तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 द्वारा तहसील टांडा अंतर्गत मदिरा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान गोपनीय रूप से टेस्ट पर्चेज कराया गया किसी भी दुकान पर ओवर रेट नही पाया गया | निरीक्षित दुकानों पर सभी प्रचलित ब्रांड उपलब्ध पाये गए | विक्रेताओं को शत प्रतिशत ई पास मशीन के माध्यम से विक्री किए जाने के सख्त निर्देश दिये गए |
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@RampurDm
उत्तर प्रदेश शासन ,आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, संयुक्त आबकारी आयुक्त,मेरठ जोन, मेरठ एवं उप आबकारी आयुक्त,मेरठ प्रभार मेरठ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी, गाजियाबाद के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी, गाज़ियाबाद के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम मे आज दिनांक 21/10/2026 को आबकारी टीम गाजियाबाद द्वारा थाना टीला मोड़ के अंतर्गत रिस्तल एवं जावली के संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 500 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
@upgovt@nitinagarwal_n@chiefSecyUP@infodeptup@uppolice@dm_ghaziabad