Official Handle of Information & Public Relations Department of Uttar Pradesh Government. सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक अकाउंट
Uttar Pradesh is witnessing a rapid shift towards digital payments, driven by expanding digital infrastructure and growing adoption of cashless transactions.
The state's progress highlights its journey towards a digitally empowered and future-ready economy.
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में किराये पर 50% की छूट प्रदान की जा रही है।
Ken Nala in Shravasti has been notified as a Biodiversity Heritage Site, strengthening conservation efforts and giving a boost to eco-tourism in the region.
The initiative further reinforces Shravasti's growing stature as a key tourism and spiritual destination in Uttar Pradesh.
A new spiritual tourism chapter begins in Uttar Pradesh.
The state is set to develop the Baba Neeb Karori Circuit, connecting key sites associated with the revered saint's life, teachings, and legacy, from his birthplace in Firozabad to Farrukhabad, Mathura-Vrindavan, and Lucknow.
The initiative aims to strengthen faith-based tourism, preserve cultural heritage, and welcome devotees from across India and the world.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान कर रही है। इसी क्रम में प्रत्येक तहसील और ब्लॉक स्तर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 736 नए स्थायी हेलीपैड बनाए जाएंगे।
इन हैलीपैड के निर्माण से आपदा राहत, बचाव कार्य और आपातकालीन सेवाओं को तेज गति मिलेगी। साथ ही, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासन की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी तथा कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन और प्रभावी बनेगा।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बुनियादी शिक्षा सुधार के अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से अब कक्षा 5 तक के बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूती प्रदान की जाएगी।
निपुण भारत मिशन का विस्तार कक्षा 5 तक किए जाने की तैयारी बच्चों की आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को और अधिक मजबूत बनाएगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन के लिए नए अधिगम लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह निर्णय अभ्यर्थियों को सुगम, सुरक्षित एवं किफायती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आयोजित की जाएगी।
कुल 32,679 पदों के लिए 28.86 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि प्रत्येक पाली में लगभग 4.81 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-1995 दिव्यांगजनों तक सहायता और सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल हो रही है। लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक प्लेसमेंट भवन बनाया जाएगा।
लगभग ₹10 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन युवाओं को बेहतर रोजगार अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार संबंधी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। बड़े रोजगार मेले, इंटरव्यू, विदेशी भाषा प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्षों से भूमि अधिकारों से वंचित परिवारों को न्याय दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया है। वर्ष 2017 के बाद विस्थापित, थारू, वनटांगिया, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों परिवारों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक जीवन की नई पहचान मिली है।
यह पहल केवल भूमि वितरण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है। भूमि अधिकार मिलने से इन परिवारों को आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित हुआ है।
Uttar Pradesh has launched the 'Uttar Pradesh Clean Air Management Project' (UPCAMP), backed by a ₹2,741 crore MoU with the World Bank. As India's first airshed-based air quality management initiative, the project aims to improve air quality through a science-driven approach.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
इसी क्रम में श्रावस्ती का गुलरा (केन नाला) अब बायोडायवर्सिटी हेरिटेज साइट के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जैव विविधता संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
Uttar Pradesh is advancing green growth through sustained environmental action, public participation, and conservation-focused policies. From large-scale tree plantation drives and expanding green cover to river rejuvenation and ecosystem restoration, the state continues to strengthen its commitment to a greener and more sustainable future.
#EK_PED_MAA_KE_NAAM