हरिद्वार की पुण्य भूमि पर सूर्य नमस्कार ☀️🧘
सूर्य की ऊर्जा के साथ स्वास्थ्य, जागरूकता और आंतरिक शांति की ओर एक प्रेरणादायक कदम���
हरिद्वार में योग करना केवल आसनों का अभ्यास नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है।
#suryanamaskar #haridwar #idyuk2025 #idy2025 #ayushforall #yogachallenge
@mpprataprao @moayush @AIIA_NDelhi @mdniy @secymoayush @pushkardhami @DIPR_UK
21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिव��� 2025 के उपलक्ष्य में दिनांक 03 जून 2025 को नानकमत्ता, नानक सागर डैम, उधम सिंह नगर में हरित योग कार्यक्रम ��ा आयोजन किया गया।
हरित योग से स्वास्थ्य, शांति और समर्पण की ओर एक कदम। प्रकृति की गोद में योग का सुंदर संगम।
#HaritYoga #idyuk2025 #FitUttarakhandChallenge #WellnessInNature #AyushForAll
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय डॉ गणेश चंद्र उपाध्याय जी के मार्गदर्शन से आयुष्मान आरोग्य ��न्दिर कोसी अल्मोड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे प्रकृति के साथ योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया।
#idyuk2025 #idyuk #Yogatsav #idy2025 #FitUttarakhandChallenge #NationalAyushMission2025 #NAM2025 #OneEarthOneHealth #WellnessThroughYoga #YogaForAll #YogaForOneEarthOneHealth #photocompetition #shortfilm
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अंतर्गत हरित योग कार्यक्रम दिनांक 05 जून 2025 को मनीला गुंजी हिमवीर कैंप में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर योग सत्र के अंतर्गत योगाभ्यास के साथ-साथ फलदार पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी व्यापक रूप से फैलाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ITBP के द्वितीय कमांडेंट श्री अजीत कुमार पेंगु एवं विशिष्ट अतिथि SSB के इंस्पेक्टर श्री सुशील कुमार रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा भगवान धन्वंतरि की पूजा व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। योग सत्र का सफल संचालन डॉ. सुखदेव सिंह बोनाल एवं योग अनुदेशक श्री धन सिंह रैखोला द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और प्रकृति के संतुलन का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।
#yogaforall #ayushforall #fituttarakhandchallenge #yogacamp #idy25 #idyuk2025
योग दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन, पौड़ी गढ़वाल में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह जी रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
इस योग सत्र का उद्देश्य पुलिस बल एवं आमजन के बीच स्वस्थ जीवन शैली और मानसिक शांति को बढ़ावा देना रहा।
#YogaInPauri #InternationalYogaDay2025 #HaritYoga #PoliceWellness #idyuk2025
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में योग सत्र आयोजन
📍 14वीं वाहिनी ITBP, जाजर देवल, पिथौरागढ़
📅 दिनांक: 9 जून 2025
आयुष विभाग के तत्वावधान में, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. ��ंद्रकला भैसोड़ा के निर्देशन में एक सफल योग सत्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन के सफल संचालन हेतु कमांडिंग ऑफिसर श्री राम भरत कुशवाहा जी का विशेष योगदान रहा।
#idyuk25 #IDY2025 #ayushforall #fituttarakhandchallenge #yogaforoneearthonehealth
आज दिनांक 10 जून 2025 को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी महोदय अल्मोड़ा, डॉ गणेश चंद्र उपाध्याय जी के मार्गदर्शन से नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के पर्यटक स्थल में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
#IDY2025#AyushForAll#AyushUttarakhand#YogaSangam2025#HaritYoga2025 #Almora
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में NDRF जवानों ने किया योगाभ्यास।
आयुष विभाग के सहयोग से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बरसाली की योग अनुदेशक नमिता बिष्ट एवं योगाचार्य देवेश चंद्र द्वारा जवानों को योग प्रोटोकॉल के अनुसार सूक्ष्म व्यायाम व रोगानुसार योगासन करवाए गए।
#idyuk2025 #idyuk #Yogatsav #idy2025 #FitUttarakhandChallenge #NationalAyushMission2025 #NAM2025 #OneEarthOneHealth #WellnessThroughYoga #YogaForAll #YogaForOneEarthOneHealth
अल्मोड़ा में ITBP बिमोला कैंप में तीसरे दिन भी आयोजित हुआ योग शिविर🧘♀️
आज दिनांक 12 जून 2025 को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग, अल्मोड़ा की ओर से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय, बिमोला कैंप (अल्मोड़ा) में योग शिविर के तीसरे दिन का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कुल 62 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से योग अभ्यास में भाग लिया।
#idyuk2025 #idyuk #Yogatsav #idy2025 #FitUttarakhandChallenge #NationalAyushMission2025 #NAM2025 #OneEarthOneHealth #WellnessThroughYoga #YogaForAll #YogaForOneEarthOneHealth