🎉 Just registered my domain wbbzh6 on Arc Testnet!
🎁 Get 12.5% OFF your lifetime domain with my referral link
✨ NO renewal fees EVER
🔒 True blockchain ownership
💎 One-time payment, lifetime access https://t.co/IOZdcf83qa
एक गरीब विधवा के पुत्र ने एक बार अपने राजा को देखा।
राजा को देख कर उसने अपनी माँ से पूछा- माँ! क्या कभी मैं राजा से बात कर पाऊँगा ?_
माँ हंसी और चुप रह गई।_
पर वह लड़का तो निश्चय कर चुका था।_
उन्हीं दिनों गाँव में एक संत आए हुए थे। तो युवक ने उनके चरणों में अपनी इच्छा रखी।_
संत ने कहा- अमुक स्थान पर राजा का महल बन रहा है, तुम वहाँ चले जाओ और मजदूरी करो। पर ध्यान रखना, वेतन न लेना । अर्थात् बदले में कुछ माँगना मत,*निष्काम रहना।*
वह लड़का गया। वह मेहनत दोगुनी करता पर वेतन न लेता।
एक दिन राजा निरीक्षण करने आया। उसने लड़के की लगन देखी । प्रबंधक से पूछा- यह लड़का कौन है, जो इतनी तन्मयता से काम में लगा है ? इसे आज अधिक मजदूरी देना।
प्रबंधक ने विनय की- मह��राज! इसका अजीब हाल है,दो महीने से इसी उत्साह से काम कर रहा है। पर हैरानी यह है कि यह मजदूरी नहीं लेता। कहता है मेरे घर का काम है। घर के काम की क्या मजदूरी लेनी ?
राजा ने उसे बुला कर कहा- बेटा ! तू मजदूरी क्यों नहीं लेता ? बता तू क्या चाहता है ?
लड़का राजा के पैरों में गिर पड़ा- और बोला- महाराज ! आपके दर्शन हो गए, आपकी कृपा दृष्टि मिल गई,तो समझो! मुझे मेरी मजदूरी मिल गई। अब मुझे और कुछ नहीं चाहिए।
राजा उसे ���ंत्री बना कर अपने साथ ले गया। और उसकी कर्तव्यनिष्ठता से प्रभावित होकर,कुछ समय बाद अपनी इकलौती पुत्री का विवाह भी उसके साथ कर दिया। राजा का कोई पुत्र था नहीं, तो *कालांतर में उसे ही राज्य* भी सौंप दिया।_
बिल्कुल इसी प्रकार से *भगवान ही हम सभी के राजा* हैं। और हम सभी भगवान के मजदूर हैं। भगवान का भजन करना ही मजदूरी करना है । संत ही मंत्री है। *भक्ति ही राजपुत्री* है। *मोक्ष ही वह राज्य* है।
हम भगवान के भजन के बदले में कुछ भी न माँगें- तो वे भगवान स्वयं दर्शन देकर, पहले संत से मिलवा देते हैं और फिर अपनी भक्ति प्रदान कर,कालांतर में मोक्ष ही दे देते हैं।
वह लड़का सकाम कर्म करता,तो सिर्फ मजदूरी ही पाता,निष्काम कर्म किया तो राजा बन बैठा। *यही सकाम और निष्काम कर्म के फल में भेद है।
Jacob is 2yrs old and he is a friendly but nervous #Malinois, Jacob can live with older kids and is ok with #dogs his own size but not keen on small dogs
#GermanShepherd#Essex
https://t.co/UZqU0fsK2O