कैंसर मरीज की सर्जरी प्रशासनिक देरी की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए। 8 वर्षों की निरंतर पॉलिसी, सभी दस्तावेज जमा, फिर भी मेरे पिता की प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी 9 जून को टालनीपड़ीIRDAIToken:06-26-004770. तत्काल समाधान अपेक्षित। @AbhiCapital@MayankBathwal @IRDAIOfficial @PMOIndia
प्रख्यात वकील व देश की जानी-मानी हस्तियों में एक तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राम जेठमलानी के आज सुबह निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व मित्रों के प्रति गहरी संवेदना। एक बेबाक व मुखर व्यक्तित्व के रूप में लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित।
इसी प्रकार, जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख को अलग से केन्द्र शासित क्षेत्र घोषित किए जाने से ख़ासकर वहाँ के बौद्ध समुदाय के लोगों की बहुत पुरानी माँग अब पूरी हुई है, जिसका भी बीएसपी स्वागत करती है। इससे पूरे देश में विशेषकर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बौद्ध अनुयाई काफी खुश हैं।
उन्नाव रेप पीड़िता व उसके परिवार की सत्ता शक्ति द्वारा जो दुःख/व्यथा है वह अक्षम्य व सरकार को लज्जित करने वाला है जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती है। फिर भी मा सुप्रीम कोर्ट ने जो हस्तक्षेप किया है वे उसके लिए बधाई के पात्र है। लेकिन दोषियों को सख्त सजा मिलने पर ही इंसाफ हो पाएगा।
एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर व देश के जान-माने पत्रकार रवीश कुमार को सन 2019 का रेमान मैगसेसे एवार्ड से सम्मानित होने पर बधाई। उम्मीद है कि देश का मीडिया जगत जनभावना के अनुरूप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होने की अपनी जिम्मेदारी निर्भीकता के साथ निभाकर देश व संविधान की सेवा करता रहेगा।
बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देशवासियों व ख़ासकर यूपी के लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। तथागत गौतम बुद्ध के शान्ति, अहिंसा, करुणा व दया के सम्बंध में राजनीतिक बयानबाजी से कहीं ज़्यादा उन्हें राष्ट्रजीवन में उतारने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, जिसके बिना समाज व देश बिखर रहा है
देश भर में व ख़ासकर उत्तर प्रदेश के सर्वसमाज के मतदाताओं, युवाओं व महिलाओं से अपील है कि वे लोकसभा के लिए आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान में भी वोट डालने के अपने संवैधानिक हक का भरपूर इस्तेमाल करें।
आज दूसरे चरण का मतदान है और बीजेपी व पीएम श्री मोदी उसी प्रकार से नरवस व घबराए लगते हैं जैसे पिछले लोकसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस व्यथित व व्याकुल थी। इसकी असली वजह सर्वसमाज के गरीबों, मजदूरों, किसानों के साथ-साथ इनकी दलित, पिछड़ा व मुस्लिम विरोधी संकीर्ण सोच व कर्म है।
बेरोजगारी का शाप 45 वर्षां में सर्वाधिक है। देश गर्क में क्यों जा रहा है? वैसे तो पूर्व की सरकारें गरीबी उन्मूलन व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर फेल रही हैं किन्तु श्री मोदी सरकार के ’विकास’ से धन्नासेठों की संख्या बहुत बढ़ी है पर गरीबी व बेरोजगारी भयंकर हो गई है, कोई जवाब प्लीज?
No worry if Rafale secret file is theft but official data related to joblessness, rising unemployment, pathetic conditions of labourers & farmers etc. not to be out in public. After all these are the issues related to image & vote. Do the country need such type of Chowkidar?
बीजेपी के मंत्री व नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी ’चौकीदार’ बन गये हैं। पर यूपी के सीएम जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसका संविधान भी अनुपम है। लोकतंत्र के महापर्व आर्थात लोकसभा आमचुनाव की प्रक्रिया आजसे विधिवत शुरू हो गई। समस्त देशवासियों व वोटरों को शत शत बधाई। आप सही प्रतिनिधित्व वाली सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार चुने।
पाक कब्जे से विंग कमाण्डर अभिनन्दन की सकुशल वतन वापसी का दिली स्वागत। इससे जनता में संतोष व तनाव में कमी स्वाभाविक। पर बदलते माहौल में भारत को सुरक्षा-सम्मान व पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों पर दीर्घकालीन, विश्वसनीय व मज़बूत नीति बनाने व उसी के हिसाब से पूरी तैयारी की जरूरत।
पाकिस्तान का हवाई हमला सेना ने कल नाकाम कर दिया, यह बड़ी राहत की बात है। लेकिन देश का एक जाँबाज़ एयरफोर्स अफसर पाकिस्तान के क़ब्ज़े में है, यह बड़ी चिन्ता की बात है। उस पायलट की सकुशल वापसी के लिये भारत सरकार को पूरा जी-जान लगा देने की ज़रूरत है तभी देश को चैन मिलेगाा।
ऐसे समय में जब जंगी संकट के बादल छाये हैं व देश को नेतृत्व की सख़्त ज़रूरत है वैसे में पीएम श्री मोदी द्वारा देश की सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित करने के बजाय अपनी पार्टी की चिन्ता करते हुये बीजेपी वर्करों को सम्बोधित करना हास्यास्पद ही नहीं बल्कि देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है