'राम काज कीन्हे बिनु, मोहि कहाँ बिश्राम'
रामभक्त होने के नाते मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि सुशासन को समर्पित राज्य सरकार के देवस्थान विभाग का प्रथम निर्णय प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर समर्पित हुआ:--
विभाग ने आगामी 22 जनवरी 2024 को राज्यभर के समस्त अराजकीय मंदिरों में भी निम्नांकित व्यवस्थाओं / गतिविधियों के आयोजन हेतु निर्णय लिया है :--
राजस्थान है तैयार ~ प्रभु श्री राम विराजेंगे, अयोध्या में पधारेंगे
जय श्री राम!
@RajCMO@DIPRRajasthan@BhajanlalBjp
Many congratulations and best wishes to Editor-in-chief of Patrika Group, writer, litterateur #GulabKothari ji on completing 75th years. @rpbreakingnews
जयपुर पुलिस से निवेदन है कि पिछले तीन दिनो से रामबाग सर्किल पर हो रहे ट्रैफिक जाम को सुधारें। इस बाबत पुलिसकर्मी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति की यात्रा के कारण यह जाम हो रहा है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए कम से कम महामहिम पर तो आरोप ना लगाए। @jaipur_police@rashtrapatibhvn
लाठी चलाने के बजाय राज्य सरकार को विवेकपूर्ण तरीक़े से डॉक्टर्स से बात करना चाहिये और बिल की खामियों पर उनके विचार जानकर उनका समाधान करना चाहिए।
#Rajasthan#RightToHealthBill
#RightToHealthBill में सुधार की माँग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है।
इससे पहले CHA रोजगार की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कोरोना वॉरियर्स पर भी कांग्रेस सरकार ने लाठियां बरसाई थी।
#Rajasthan
पंजाब के रूपनगर में हुई कार दुर्घटना में सीकर जिले के ठिकरिया निवासी डॉ. पूनिया जी एवं उनकी पत्नी सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत का समाचार अत्यंत दु:खद है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।
#Rajasthan#Sikar
श्री श्री 1008 श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के द्वारा निकाली जा रही समर्पण मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में भाग लेने से पूर्व आज नेमावर के पवित्र तट पर मां नर्मदा की धवल धाराओं में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
नमामि देवी नर्मदे !
नव संवत्सर पर #Karauli में हुए दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान दंगों में गंभीर रूप से घायल हुए युवा कार्यकर्ता अमित शर्मा, जो अभी अस्पताल में भर्ती है - उनकी माताजी से मिलकर अमित के स्वास्थ्य के जानकारी ली।
साथ ही, विपिन शर्मा जी के घर पहुँच उनकी कुशलक्षेम जानी।
स्व. बैंसला जी हक की आवाज उठाने वाले बेहद लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने पहले सेना में रहकर देश की सेवा की तथा बाद में सामाजिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया। मेरे लिए यह विश्वास कर पाना बेहद मुश्किल है कि वे आज हमारे बीच नहीं है।
श्रद्धांजलि !
#ColBainsla
आज करौली के प्रमुख धार्मिक स्थल मां कैला देवी जी के मंदिर में शीश झुकाकर मातेश्वरी की पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश में शांति व खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व अटेवा स्थित शिव महाकाली मंदिर में भी दर्शन का सौभाग्य मिला तथा मोनी बाबा का आशीर्वाद लिया।
#JaiJaiRajasthan#KailaDevi
रियलिटी शो #IndiasGotTalent मे शाहपुरा, जयपुर के दिव्यांश और भरतपुर के मनुराज ने अपनी कला एवं प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज, रविवार को सोनी ऐप पर शाम 8 बजे से रात्रि 11.59 वोटिंग खुलेगी। कृपया इन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजयी बनाएं!
#RisingRajasthan
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सेवा, त्याग एवं कर्तव्यनिष्ठा की अनुपम मूरत प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन में उच्च नैतिकता के जो प्रतिमान स्थापित किए, वे हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं।
#JaiShreeRam#RamNavmi
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी से शिष्टाचार मुलाकात कर देश-प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
भाजपा की उत्कृष्ट विचारधारा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का आपका संकल्प ही हमारे कार्यकर्ताओं की प्रेरणा है।
#BJP4India
महिलाओं के खिलाफ अपराधों में न.1 राजस्थान अब बेरोजगारी में भी देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है।
जिसका कारण भर्ती संस्थाओं की पारदर्शिता और पवित्रता पर दाग, लगातार रद्द हो रहे परिणाम, पेपर लीक के बढ़ते मामले, भ्रष्टाचार एवं कांग्रेस सरकार की असंवेदनशीलता है।
#Rajasthan
जम्मू कश्मीर के गत हालातों एवं सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म #TheKashmirFiles को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि इस फिल्म को #Rajasthan में भी टैक्स फ्री किया जाए।
#JammuKashmir
आज की यात्रा के दौरान असनावर, आमेठा, अकलेरा, तुकाड़िया, ल्हास, कामखेड़ा, जावर, बनेठ और मनोहरथाना में जगह-जगह हजारों की तादाद में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने स्वागत किया। वहीं माताओं-बहनों ने भी ढेर सारा प्यार दिया, जिसके लिए झालावाड़ परिवार का तहेदिल से आभार।
#MeraJhalawar
विजय पताका के रूप में लहरा रहा भाजपा का यह परचम प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी तथा अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के करिश्माई नेतृत्व का कमाल है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम एवं लोगों के विश्वास की जीत है।
@BJP4India