ग्वालियर में वरिष्ठ पत्रकार साथी श्री कमल मिश्रा (सामाजिक कमल) के पूज्य पिताजी श्री विमल प्रकाश मिश्रा जी के देवलोकगमन उपरांत उनके निवास जाकर शोक व्यक्त किया।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विवेक जोशी जी की पूज्य माताजी श्रीमती कुमुदिनी जोशी जी के देवलोकगमन उपरांत उनके निवास जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
LIVE: Hon'ble BJP National President Shri @NitinNabin Ji Interacts With Tribal Leaders & Community Leaders in Hanamkonda, Telangana https://t.co/Ax5QSaHR3F
आज ग्वालियर में नवीन प्रतिष्ठान "ओम मोबाइल स्टोर" का भव्य शुभारंभ कर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
प्रतिष्ठान के संचालकगण श्री भुवनेश कुमार शर्मा जी, श्री उमेश कुमार शर्मा जी, श्री सूर्यांश शर्मा जी एवं श्री दिव्यांश शर्मा जी को नवीन व्यावसायिक यात्रा के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। प्रभु से प्रार्थना है कि यह प्रतिष्ठान सुख, समृद्धि और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे व ग्राहकों का विश्वास अर्जित करे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री अशोक अर्गल जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओमप्रकाश जाजौरिया जी, श्री विनोद कुमार वर्मा जी, श्री धर्मेंद्र कुशवाह जी, श्री संजय सिंघल जी, श्री जयंत शर्मा जी, श्री गौरव कुलश्रेष्ठ जी, श्री गोविंद पटसारिया जी, श्री नवीन चौधरी जी, श्री पारस बरैया जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आज कबीर आश्रम, ग्वालियर में ‘संत कबीर संचालन समिति, भीमनगर’ द्वारा आयोजित “संत समागम” में सहभागिता कर संत कबीर साहेब जी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा भोग लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संतों का सान्निध्य प्राप्त कर उनके ज्ञानामृत एवं अमृत वचनों का श्रवण करने का सुअवसर भी मिला।
संत कबीर साहेब जी ने अपने जीवन एवं वाणी के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सदाचार एवं मानव कल्याण की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर डॉ. आर.पी. मंडेलिया जी (अध्यक्ष), श्री शिवराम जाटव जी, श्री पुरुषोत्तम टमोटिया जी, श्री सुरेश सोलंकी जी (पार्षद), श्री विवेक खन्ना जी, श्री विजय सिंह पाल जी, श्री सोबरन सिंह जी, श्री अमृत लाल बाबू जी, श्री कमलेश रोजिया जी, श्री महेश मंडेलिया जी, श्री मुकेश वर्मा जी, श्री रवि चोपड़ा जी, श्री कृष्णा जी सहित अनेक प्रबुद्धजन एवं समाजजन उपस्थित रहे।
जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा स्वाभिमान के लिए संघर्ष करने वाले वीर आदिवासी नायकों की अमर गाथा के प्रतीक 'हूल दिवस' पर सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव तथा सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन।
उनका अद्वितीय साहस, त्याग और स्वतंत्रता का संकल्प भारतीय स्वाधीनता संग्राम की प्रेरणादायी धरोहर है। राष्ट्र उनकी वीरता और मातृभूमि के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सदैव श्रद्धा और गौरव के साथ स्मरण करता रहेगा।
आर्थिक राष्ट्रवाद के प्रणेता, स्वदेशी चेतना के अग्रदूत एवं "ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया" के नाम से विख्यात दादाभाई नौरोजी जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार, राष्ट्रभक्ति और आर्थिक आत्मनिर्भरता का संदेश आज भी विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है।
#DadabhaiNaoroji
भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री भूपेंद्र यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और सदैव राष्ट्रसेवा की ऊर्जा प्रदान करें।
@bhupendrayadav
सम्मानित पत्रकार साथी श्री आनंद पंवार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बाबा महाकाल से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, सफल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
कांग्रेस की बैठक या अंतर्कलह का मंच?
जो अपनी बैठक तक नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश क्या संभालेंगे?
यूथ कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में चर्चा कम और हंगामा, धक्का-मुक्की व आपसी कलह अधिक देखने को मिली। हालात ऐसे बने कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घंगोरिया को अपनी कुर्सी छोड़कर बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा।
कांग्रेस का यह दृश्य बताता है कि वहां संगठन नहीं, अंतर्कलह हावी है। जो लोग अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच अनुशासन बनाए रखने में असफल हैं, वे प्रदेश के युवाओं को नेतृत्व देने का दावा कैसे कर सकते हैं?
कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई जारी है, भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
#BJP4MP #Congress #MadhyaPradesh
कांग्रेस में अब संगठन नहीं, सिर्फ़ गुटों का गृहयुद्ध चल रहा है।
भोपाल में हाथापाई… प्रदेशभर में खींचतान… और ग्वालियर में नई कार्यकारिणी घोषित होते ही 3 दिन में 8 पदाधिकारियों के इस्तीफे। विरोध इतना जबरदस्त कि शाम होते-होते "आंशिक संशोधन" के नाम पर पूरी सूची ही ठंडे बस्ते में डालनी पड़ी।
जिस प्रदेश अध्यक्ष से अपनी ही पार्टी की सूची नहीं संभल रही, वह प्रदेश चलाने के सपने बेच रहे हैं।
कांग्रेस आज विपक्ष नहीं, अंतर्कलह की प्रयोगशाला बन चुकी है। कांग्रेस नेताओं को अपनी कुर्सी, अपना गुट और अपना वर्चस्व बचाने की चिंता है।
डूबते संगठन का शोर जितना बड़ा होता है, जनता का भरोसा उतनी ही तेज़ी से खत्म होता है।
राहुल गांधी ने देश की अर्थव्यवस्था पर संकट का डर फैलाया था, लेकिन भारत ने विकास की रफ्तार से उनके हर दावे को गलत साबित कर दिया।
पिछली तिमाही में 7.8% की शानदार विकास दर दर्ज कर भारत ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, निर्णायक आर्थिक सुधारों और सुशासन ने भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बनाए रखा है।
एक ओर कांग्रेस भ्रम, भय और झूठे नैरेटिव गढ़ने में व्यस्त है, वहीं नया भारत निवेश, विनिर्माण, रोजगार, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति और निराशावादी भविष्यवाणियाँ बार-बार तथ्यों के सामने बेनकाब हो रही हैं।
देश अब अफवाहों से नहीं, उपलब्धियों से आगे बढ़ता है।
#RahulGandhiExposed #IndianEconomy #ViksitBharat #ModiHaiToMumkinHai #NewIndia
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व आमला से विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम सरकार से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, सफल एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
"मध्यप्रदेश का प्रेरक नेतृत्व..."
आदरणीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने अपने पुत्र का विवाह सामूहिक विवाह समारोह में सादगीपूर्वक संपन्न कर समाज के समक्ष एक प्रेरक उदाहरण रखा था।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी भी अपने पुत्र का विवाह दिखावे और आडंबर से दूर, भारतीय पारिवारिक संस्कारों एवं सामाजिक मर्यादाओं के अनुरूप केवल सीमित परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कर रहे हैं।
सादगी ही सबसे बड़ा संस्कार है, और जब नेतृत्व स्वयं उदाहरण बनता है, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
#DrMohanYadav #HemantKhandelwal #सादगी_ही_संस्कार #SimpleWedding #BJP4MP
एफआईआर दर्ज होने से लेकर दोषसिद्धि तक, नए आपराधिक कानूनों का लक्ष्य न्याय प्रक्रिया को तेज़, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाकर पीड़ितों को तीन वर्षों के भीतर न्याय सुनिश्चित करना है।
"दंड नहीं, न्याय" की भावना पर आधारित ये कानून देश में त्वरित एवं पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हैं।
-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संघर्ष, सेवा और समर्पण से परिपूर्ण आपकी प्रेरणादायी जीवन यात्रा भारत के लोकतंत्र की शक्ति, नारी सामर्थ्य और जनजातीय समाज के गौरव का अनुपम उदाहरण है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
#PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #HappyBirthdayPresidentDroupadiMurmu
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में पूर्वोत्तर भारत ने विकास और विश्वास की अभूतपूर्व यात्रा तय की है।
सड़क, रेल, हवाई एवं डिजिटल कनेक्टिविटी से लेकर आवास और आधुनिक बुनियादी ढांचे तक, विकास की नई धाराओं ने पूर्वोत्तर को देश की प्रगति का सशक्त इंजन बना दिया है।
आज पूर्वोत्तर भारत शांति, समृद्धि, आत्मनिर्भरता और असीम संभावनाओं के साथ नए भारत के उज्ज्वल भविष्य का नेतृत्व कर रहा है।
#12YearsOfRisingNorthEast #ViksitBharat #NewIndia #NorthEastIndia
News 24 चैनल में विशेष साक्षात्कार…
कांग्रेस में राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर स्पष्ट खींचतान और अंदरूनी कलह की स्थिति थी, यही कारण रहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया।
यदि मतदान की स्थिति बनती, तो कांग्रेस के विधायक भी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा के पक्ष में मतदान करते और श्री महेश केवट जी की विजय सुनिश्चित होती।
-आदरणीय श्री हेमंत खण्डेलवाल जी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक