अखिल भारतीय प्रमुख,(आध्यात्मिक स्वास्थ्य ),
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरोग्य भारती
अध्यक्ष, आरोग्य भारती मध्य भारत प्रांत
CEO of Narmada Health group
युवाओं के प्रेरणास्रोत, अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक, महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, पराक्रम और अटूट संकल्प सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं स्वाभिमान के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।
"दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।"
आज " इंडियन अकैडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स", "स्टेट कॉउंसिल ऑफ होम्योपैथी" , "AIIMS भोपाल", " शासकीय होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल" के संयुक्त तत्वावधान में "IAP CPR DAY" के अवसर पर " BLS MASS AWARENESS PROGRAM" का आयोजन भोपाल के चूना भट्टी स्थित शासकीय होमेओपेथी मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के आयुष परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ। वास्तव में "बेसिक लाइफ सपोर्ट" की ट्रेनिंग वह विज्ञान है जो किसी भी प्रकार की आकस्मिक दुर्घटना में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
आज दिनभर चलने वाले इस प्रशिक्षण से चिकित्सा शिक्षा के विद्यार्थी अनेक लोगों के जीवन की रक्षा के गुर सीखेंगे व अपने दैनिक जीवन मे इसका इसका उपयोग भी करेंगे।
जय हो
🚩 1905... अंग्रेजों ने "वन्दे मातरम्" पर रोक लगाई।
लेकिन 19 वर्षीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने अंग्रेज अफसर के सामने निर्भीक होकर "वन्दे मातरम्" का उद्घोष किया। 🇮🇳
माफी या स्कूल छोड़ने का विकल्प मिला, पर राष्ट्रभक्ति से समझौता नहीं किया।
ऐसे साहस और स्वाभिमान की प्रेरक गाथा हर भारतीय तक पहुँचे। यह वीडियो अवश्य देखें और साझा करें। 🙏
नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे 🚩🚩
व्यक्ति नहीं, राष्ट्र सर्वोपरि। 🇮🇳
भारत माता की जय! 🚩🇮🇳
#VandeMataram #DrHedgewar #BharatMataKiJai #NationFirst
@manojmuntashir
आज हमारे युवा साथी धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहे हैं। यही विकसित हो रहे भारत की सबसे बड़ी ताकत है।
प्राप्यापदं न व्यथते कदाचिदुद्योगमन्विच्छति चाप्रमत्तः।
दुःखं च काले सहते महात्मा धुरन्धरस्तस्य जिताः सपत्नाः॥
1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के अग्रदूत, अमर बलिदानी वीर मंगल पांडे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान ने देशवासियों के हृदय में आज़ादी की अलख जगाई। उनका त्याग, पराक्रम और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
शत्-शत् नमन! 🇮🇳🙏
संघ यानी राष्ट्र के प्रति समर्पण।
संघ का विचार सभी को एक जैसा बनाने का नहीं है, बल्कि सबको एकसूत्र में जोड़ने का है।
: राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री, भारत सरकार
सफलता के 4 मूल मंत्र: धृति (धैर्य), दृष्टि, मति और दक्षता। जिस व्यक्ति में ये चारों गुण होते हैं, उसका कोई भी कार्य कभी असफल नहीं होता।
- डॉ मोहन भागवत जी
प्रिय स्वास्थ्य वीरों,
दिनांक 21 जून 2026 को भोपाल के चूना भट्टी स्थित "शासकीय होमेओपेथी कॉलेज एवं हॉस्पिटल, आयुष परिसर" में "बेसिक लाइफ सपोर्ट" विषय पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मैं मुख्य अतिथि के नाते उपस्थित रहूँगा।
स्वस्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाले, सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में कार्यरत, एवं जागरुक युवा व मातृशक्ति भी इस आयोजन में उपस्थित होकर इस ट्रेनिग का लाभ लें और आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित की सहायता का पुण्यकर्म करें।
जय हो
हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन के साथ भारत ने भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत, हरित ऊर्जा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है।
नया भारत अब केवल सपने नहीं देखता, बल्कि उन्हें साकार भी करता है।
#HydrogenPoweredTrain #AtmanirbharBharat #ViksitBharat #NarendraModi
Happy to be in Jind. Speaking at the launch of projects that strengthen clean mobility, connectivity, healthcare and cultural heritage. Together, they will improve 'Ease of Living' and accelerate Haryana's development. https://t.co/6DwHX6g4gF
आज भारत को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिलने का सपना साकार होने जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और सतत विकास की दिशा में एक बहुत बड़ा दिन है। मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत बधाई देता हूं।
प्रभूतं कार्यमल्पं वा यन्नरः कर्तुमिच्छति।
सर्वारम्भेण तत् कार्यं सिंहादेकं प्रचक्षते।।
महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। उनकी दिव्य कृपा से सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार हो।
देवदेव जगन्नाथ सुरासुरनमस्कृत।
पुण्यश्लोकाव्ययानन्त परमात्मन्नमोऽस्तु ते॥